जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी हुए भाजपा में शामिल...

 

रायपुर। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो चुका है। इसी के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आज बुधवार को भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिंहा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।

संतोष सोनवानी हुए भाजपा में शामिल

 

6sxrgo

इस कार्यक्रम में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने संतोष सोनवानी को फूल माला पहनाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा की 2014 में हमने 11 करोड़ सदस्य बनाए थे और हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी इसी प्रकार 2024 में पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रहा है, जिसको हम सबको मिलकर पूरा करना है, बात करे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की तो यहां 1 लाख 51 हजार सदस्य बनाए का लक्ष्य है और निश्चिंत ही हमे सफलता हाथ लगेगा। 

विधानसभा चुनाव में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी कर आए थे चर्चा में
 
प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी के द्वारा अलग-अलग विधानसभा में 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी जिसके बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के प्रत्याशियों की सूची का अफवाह फैला था जिस पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के सुप्रीमो अमित जोगी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्टीकरण देना पड़ गया था। यह बताना लाजिमी होगा कि अमित जोगी की पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी दोनों अलग-अलग पार्टी है।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...