OMG नया खतरा: मरीज के शरीर में निकले बड़े-बड़े फोड़े, संपर्क में आए लोगों की शुरू हुई जांच,चिकित्सक भी हैरान,मचा हड़कंप…..

डेस्क :- अमेरिका में नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।

 

सीडीसी के अनुसार, नाइजीरिया के अलावा, 1970 में पश्चिमी अफ्रीकी देशों में भी इस प्रकार के वायरस ने कहर बरपाया था। अफ्रीकी देशों में इस वायरल बीमारी की चपेट में बड़ी आबादी आ गई थी। वहीं 2003 में अमेरिका में इस बीमारी ने तहलका मचाया था। यहां भी लोग इस तरह की बीमारी की चपेट में आ गए थे ।

 

6sxrgo

 

दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम

 

 सीडीसी ने कहा कि मरीज के संपर्क में आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। यह बीमारी श्वसन बूंदों के माध्यम से भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। सीडीसी ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी मरीज मास्क लगाए हुए थे। इसलिए दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम है। हालांकि, इनसे जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......