साल का आखिरी सूर्य ग्रहण : इस दिन पड़ेगा साल का आखरी सूर्य ग्रहण…जानिए कब लगेगा Solar Eclipse और कहां दिखेगा….किन राशि पर पड़ेगा असर, जानिए ग्रहण का समय……

रायपुर। साल के आखिरी और दूसरे सूर्य ग्रहण में अब बस 5 दिन बाकी हैं। आने वाले 4 दिसंबर 2021 को साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।यह अंटार्कटिका से दिखाई देगा। इसके अलावा केवल कुछ ही स्थानों पर लोग इस घटना को देख पाएंगे जैसे – सेंट हेलेना, नामीबिया, लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण जॉर्जिया और सैंडविच द्वीप समूह, क्रोज़ेट द्वीप समूह, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह, चिली, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया।साल 2021 का आखरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है।

लिहाजा सबसे ज्‍यादा असर इसी राशि के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन यह ग्रहण बाकी लोगों पर भी असर डालेगा।

हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा, तब भी सूर्य ग्रहण के अशुभ असर से बचने के लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

 

6sxrgo

भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा और दोपहर 01:30 बजे अपने चरम पर होगा और अंत में दोपहर 01:36 बजे समाप्त होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजे यूटीसी से शुरू होगा, अधिकतम ग्रहण सुबह 7:33 बजे होगा और यह सुबह 08:06 बजे समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण हों या चंद्र ग्रहण इन दोनों को ही धर्म और ज्‍योतिष में बहुत अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा नकारात्‍मक ऊर्जा देते हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी है।

साथ ही ग्रहण के अशुभ असर से बचने के लिए इष्‍ट देव की आराधना करने, ग्रहण के बाद स्‍नान-दान करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा ग्रहण के बाद घर को शुद्ध करने के लिए घर में गंगाजल भी छिड़कना चाहिए ताकि घर की नकारात्‍मक ऊर्जा भी खत्‍म हो जाए।

ये गलतियां करने से बचें-

ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक माहौल रहता है। इसलिए इस दौरान कुछ भी न खाएं।

– ग्रहण भोजन, पानी पर नकारात्‍मक असर डालता है इसलिए इस दौरान पके हुए भोजन और पानी में तुलसी डाल दें, ताकि ये चीजें शुद्ध रहें।

– ग्रहण के दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान किए गए अशुभ नतीजे देते हैं।

– ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा-आरती न करें। बल्कि इस दौरान सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं. घर में बने पूजा घर में भगवान की मूर्ति को ढक देना चाहिए।

– ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..