पक्षी, जानवरों के लिए पानी पीने की व्यवस्था कर दो - सन्त बाबा उमाकान्त महाराज

पक्षी, जानवरों के लिए पानी पीने की व्यवस्था कर दो - सन्त बाबा उमाकान्त महाराज

रोज कुछ न कुछ परमार्थी काम करना चाहिए, सब जीवों में प्रभु की अंश जीवात्मा है, सभी जीवों पर दया करो

सुल्तानपुर (उ.प्र) : पूरे समरथ सन्त सतगुरु, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त महाराज ने अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि रोज कर्म इकट्ठा होते हैं, रोज कर्मों को काटा जाता है। शरीर, मन, धन से कर्म बन गए, उनको काटने का उपाय निकाल दिया गया। क्या? कि कोई (दरवाजे पर भूखा) आ जाय तो उसे रोटी खिला दो, धन से गलत पाप कर्म बन गया, धन कहीं गलत जगह पर लग गया तो गाय, पक्षी, आदमियों को खिला दो। गर्मी बहुत है, पक्षियों, जानवरों के पानी पीने के लिए व्यवस्था कर दो, गौशाला बनवा दो आदि। तो उसमें धन लगा दो तो धन से बने पाप कर्म कट जाएंगे।

 

6sxrgo

पहले लोगों में बहुत सेवा भाव था

शरीर से सेवा करो। पहले कितना बढ़िया नियम था लोगों का, रोटी बना करके पगडंडी रास्ते पर जाते थे, जहां से लोग पैदल आते-जाते थे। और आने-जाने वाले लोगों को बुला-बुलाकर खिलाते थे। कोई किसी के यहां चला जाए तो फिक्र नहीं रहती थी कि कहां रहेंगे, क्या खायेंगे। किसी के दरवाजे पर पहुंच जाता तो खुश हो जाते थे कि बिना बुलाए मेहमान आ गए। मेहमान नहीं भगवान आ गए। उसके यहां जो भी रहता, अच्छे से अच्छा खिलाने की कोशिश करता, अच्छे बिस्तर में सुलाने की कोशिश किया करता था।

नीयत खराब होने से परेशानियां बढ़ती चली जा रही

पहले भाव अच्छे थे। लोग जब मेहनती ईमानदारी की कमाई करते थे, सेवा भाव रखते थे, पैदावार ज्यादा होती थी। उसमें सब खाने वालों का अंश आता था। एक कमाता, दस खाते थे। नीयत लोगों की अच्छी रहती थी। लेकिन अब वह चीजें खत्म होती जा रही हैं, इसलिए परेशानियां बढ़ती चली जा रही हैं।

प्रेमियो ! रोज न कुछ न कुछ परमार्थी काम करना चाहिए

परमार्थी काम क्या है? जान बचाना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है। जीवों की हत्या करना बहुत बड़ा पाप होता है। यह जल्दी क्षमा नहीं होता। फिर तो सजा भोगनी पड़ती है। जान करके जो गलती करता है, उसको और सख्त सजा मिलती है। जीवों पर दया करो। सभी में प्रभु की अंश जीवात्मा है। जो हमारे-आपके अंदर है, वही हाथी घोड़ा ऊंट पशु-पक्षियों, कीड़ों जिनको हम-आप आंखों से देख नहीं सकते, सबमें यही आत्मा है। सब जीवों पर दया, रहम करो। जीव हत्या मत करो। जीवन को बचाना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/May/2024

Ayushman Bharat Card: 5 लाख के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 24 घंटे के अंदर होगा ये काम...

05/May/2024

PM Modi Visit CG : आज छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए दौरे की खास वजह.....

05/May/2024

Employees Bonus: कर्मचारियों के लिए Good News! EPFO दे रहा है इतने हजार तक का बोनस,जानें कैसे मिलेगा!

05/May/2024

धन धान्य सुख समृद्धि को लेकर मनाया गया कठोरी पूजा ।

05/May/2024

CG Elections Boycott : छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान.....