मानसून आ गया: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून.... केरल को किया तरबतर.... जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी झमाझम बारिश... देखें CG के मौसम का हाल....

नई दिल्ली। मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी है। इसके सभी मानक पूरे होने के बाद मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की घोषणा की है। दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन के शेष हिस्सों – मालदीव क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों, 03 जून 2021 को,  दक्षिण पश्चिम सामान्य तिथी 01 के स्थान पर आज 03 जून को केवल में प्रवेश हो गया  है।  

 


मानसून (एनएलएम) की उत्तरी सीमा अब अक्षांश से होकर गुजरती है।  10°N/  60°E, 10°N/ 70°E,  कोच्चि,  पलायमकोट्टई,   90°N/ 80°E,   12°N/85°E, 14°N/90°E और 17°N/94°E. तक पहुंच गया है।  दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, केरल और लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, तमिलनाडु और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, और कर्नाटक के कुछ हिस्सों, और कुछ हिस्सों में पुडुचेरी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।  अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के और हिस्से में  बढने की सम्भावना है।

 

6sxrgo

 

छत्तीसगढ़ में मौसम

 

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 km तकक स्थित है । एक  द्रोणीका तेलंगाना से तमिलनाडु तक 1.5 km ऊचाई तक स्थित है। प्रदेश में अरब सागर से काफी मात्रा में नमी आ रही है तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है। इसके युक्ति से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

 

इन राज्यों में सामान्य रहेगा मानसून

 

मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर के बीच उत्तर पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ इलाकों में 108 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत यानी केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा ओडिशा में 93 से 107 फीसदी वर्षा के होने का पूर्वानुमान है जो कि सामान्य है। 

 

जून के मध्य तक जैसे-जैसे दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ेगा यह पूरे महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, मध्य और दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, झारखंड और दक्षिण ओडिशा को कवर कर लेगा। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी मॉनसून की बारिश होगी। जुलाई के मध्य तक यह पूरे देश में पहुंच जाता है।

 

 किस राज्य में कैसा रहेगा मानसून?

 

उत्तर भारत और पूर्व के राज्यों में ज्यादा बारिश की संभावना है। यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मध्य प्रदेश के कुछ इलाके में सामान्य से कम  बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं, मध्य भारत के राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 106 फीसदी से ज्यादा बारिश का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार-झारखंड सहित कई राज्यों में आज दोपहर तक हल्की बारिश हुई है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..