NIA, NDRF को मिले नए डीजी, गृह मंत्रालय के फैसले के बाद ये संभालेंगे नई जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं?

नई दिल्ली: आईपीएस सदानंद वसंत को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं, आईपीएस पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(NDRF) का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में बताया कि आईपीएस सदानंद वसंत को 31 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सदानंद वसंत मौजूदा एनआईए डायरेक्टर जनरल दिनकर गुप्ता की जगह लेंगे। बता दें कि दिनकर गुप्ता 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अन्य नियुक्तियों की बात करें तो आईपीएस राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। शर्मा बालाजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे। राजीव शर्मा 30 जून 2026 तक के लिए अपॉइंट किए गए हैं। मौजूदा बालाजी श्रीवास्तव भी 31 मार्च 2024 को रिटायर हो रहे हैं। वहीं तीसरी नियुक्ति राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ में हुई है। इसमें आईपीएस पीयूष आनंद को अगला डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। पीयूष आनंद वर्तमान महानिदेशक अतुल करवाल की जगह लेंगे।

 

 

6sxrgo

केंद्र की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
तीन बड़ी नियुक्तियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति को प्रस्ताव भेजा था। नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके बाद इस फैसले को अंतिम मुहर भी लग गई है। NIA के नए महानिदेशक बनने वाले सदानंद बसंत को कड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - शिक्षक की मौत : मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञान वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, शिक्षक ने मौके पर ही तोड़ा दम.....

27/Apr/2024

CG - नवजात शिशु की मां ने लगाई फांसी, शिशु को दूध पिलाने के बाद से लापता थी मां, हॉस्पिटल से कुछ दूरी टपरी पर लटकी मिली लाश, परिवार में छाया मातम.....

27/Apr/2024

CG- Love, SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए शारीरिक संबंध...फिर शादी के लिए किया मना,धोखेबाज प्रेमी FIR के बाद गिरफ्तार...

27/Apr/2024

CG - कांग्रेस नेता की हत्या : नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, घर में घुस कर हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम, मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…..

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...