Pervez Musharraf Death: Pakistan के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, दुबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस, कारगिल के मास्टरमाइंड परवेज मुशर्रफ की वजह से पाकिस्तान पर भारत करने वाला था परमाणु हमला.....

Pakistan former President Pervez Musharraf passes away

नयाभारत डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया। पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में रविवार को अंतिम सांस ली। वे 79 साल के थे। मुशर्रफ लंबे समय से अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। 2001-2008 तक मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। 

1998 से साल 2007 तक उन्होंने सेना प्रमुख का पद भी संभाला। परवेज मुशर्रफ ने ही 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की शुरुआत की थी। उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था। उन्हें पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट सैन्य शासकों में गिना जाता था। मुशर्रफ वह शख्स थे जिनकी वजह से साल 1999 में भारत और पाकिस्तान कारगिल की जंग में आमने सामने थे।

 

6sxrgo

 

मुशर्रफ उस समय पाकिस्तान आर्मी के चीफ थे और करीब एक साल से जंग की तैयारी में लगे हुए थे। कारगिल वह युद्ध था जिसकी वजह से पाकिस्तान पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के करीबी और सीआईए के पूर्व अधिकारी ब्रूस रीडिल ने दावा किया था कि अगर अमेरिका बीच में नहीं आता और पाकिस्तान को ना समझाता तो भारत परमाणु हमला कर देता।

 

साल 2006 में भारतीय टीम जब पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। लाहौर में खेले गए मुकाबले में धोनी ने ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 72 रन बना टीम को शानदार जीत दिलाई थी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशरर्फ ने धोनी के बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि मैंने मैदान में कई प्लेकार्ड लगे हुए देखें, जिसमें धोनी को हेयर कट की सलाह दी जा रही है, लेकिन धोनी आप मेरी राय मानों तो आपको अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, इसमे आप बेहद अच्छे दिखते हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..