CG अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ संसदीय सचिव: संसदीय सचिव सिंहदेव ने कहा, काका ने पूरा जिला सौंपा था.... आंखों के सामने बांट दिया.... रखी ये मांग.....


कोरिया 18 अगस्त 2021। कोरिया जिले से अलग कर मनेंद्रगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के साथ ही राजनीति गरमा गई है। कांग्रेसी नेता अपनी ही सरकार के साथ नहीं दिखाई दे रहे हैं। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कहा, काका (छत्तीसगढ़ सरकार में पहले वित्त मंत्री रहे रामचंद्र सिंहदेव) ने पूरा कोरिया जिला सौंपा था। पर मेरी आंखों के सामने ही अलग कर दिया गया है। उन्होंने कहा- वे मांगों को CM के सामने रखेंगी। कोई बहन यह नहीं चाहती की उसके भाई अलग हों। लेकिन अब यह सब कुछ हो चुका है।

 

 

 

6sxrgo

यह बात सामने आ रही है कि जिला बनाने के निर्णय की जानकारी विधायकों भी नहीं थी। ऐसा बताया जा रहा है कि सबकुछ गुपचुप तरीके से किया गया। वहीं सभा में इस बात को कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने स्वीकार भी कर लिया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को नए जिले की घोषणा होगी, इसका अहसास हम लोगों को बिल्कुल भी नहीं था। अब जो होना था, वह हो गया। हम अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

 

 

बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर व्यापारियों की ओर से हुई सभा में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के नेता भी पहुंचे थे। भाजपा के पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े ने कहा कोरिया जिला पहले से ही छोटा था। उसे और छोटा कर दिया है। आने वाले समय में यहां के लोग कटोरा लेकर भीख मागेंगे, क्योंकि यहां कुछ नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा अब नया जिला बन गया है। लेकिन खड़गवां और सोनहत ब्लाक को कोरिया जिला में शामिल किया जाना चाहिए।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....