बस्तर की जनता महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी - किरण देव

बस्तर की जनता महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी - किरण देव

छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास है भाजपा के साथ - किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को राम जन्मोत्सव की शुभकामनायें दी

 

6sxrgo

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सम्मानीय जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओं व भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण की जा रही मोदी की गारंटी पर बस्तर जनता अपना मत भाजपा को देकर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को दिल्ली की संसद में बैठायेगी।

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आज शाम से प्रचार प्रसार थम जायगा। ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र में पुनः मोदी सरकार बनाने घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। जनता जनार्दन का संपूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। 

किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्यकाल में हुये देश के विकास व आमजन के लिये जमीनी स्तर पर साकार रुप से संचालित हो रही जनकल्याण कारी योजनाओं, कार्यों और भाजपा प्रदेश सरकार के द्वारा 100 दिन पूरे किये वायदों के साथ हम जनता के बीच जा रहे हैं। बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को प्रदेश की जनता विजयी बनायेगी। 

किरण देव ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव की शुभकामनायें देते हुये बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की व मताधिकार का उपयोग करने कहा। 

इस दौरान बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी, प्रकाश रावल, रवि कश्यप, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

CG - Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी, पहली तारीख को ही खाते में पहुंची राशि, आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....

01/May/2024

CG Board Result 2024 : इस तारीख को आ सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है माशिमं की तैयारी.....

01/May/2024

CG - मजदूर की मौत : हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम, दिया जाएगा इतने लाख का मुवावजा.....

01/May/2024

CG - बुजुर्ग बना हैवान : 70 वर्षीय बुजुर्ग ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता को धमकी देकर किया था ये काम, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

01/May/2024

लखनपुर हनुमान मंदिर से श्री हनुमानजी के सिर से चांदी का मुकुट ले उड़े अज्ञात चोर।