बिग CG न्यूज: दो साल बाद पति गिरफ्तार.... शराब ने उजाड़ी दुनिया.... शराबी पति करता था मारपीट.... प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने छत से लगाई छलांग.... फिर जो हुआ.....


रायपुर। पुलिस ने दो साल पहले हुई आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाया है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामला राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। नशेड़ी पति पत्नी को प्रताड़ित करता था। इससे तंग होकर पत्नी ने आत्महत्या की थी। दो साल बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक पति प्रशांत यदू रोज शराब पीकर अपनी पत्नी भूमिका को प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर मृतिका भूमिका ने 10 दिसंबर 2019 को अपने ससुराल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और मामले में जांच हुई। मृतिका के पति पर लगाया गया आरोप सिद्ध होने पर पुलिस ने आरोपित प्रशांत यदू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

6sxrgo

 

मामले में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती पुलिस थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि साल 2019 में एक महिला ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिस मामले में मर्ग कायम कर जांच किया गया था। मामला आत्महत्या का है। इस वजह से आरोपित के खिलाफ साक्ष्य इकठ्ठा करने में पुलिस को काफी वक़्त लग गए। प्रशांत और उसकी 27 साल की पत्नी भूमिका की शादी को तीन साल ही हुए थे। 

 

इनका 3 साल का एक बेटा भी है। पति के झगड़ों की वजह से सामाजिक बैठक हुई थी। परिवार के लोगांे ने इस दौरान प्रशांत को समझाया कि वो नशे की लत छोड़कर परिवार का ख्याल रखे। मगर वो नहीं माना, मजदूरी के बाद हर शाम वो शराब पीकर घर आता था। कई बार घर के पीछे बैठकर ही शराब पीता रहता था। मारपीट से तंग आकर भूमिका छत से कूद गई। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - 3 की मौत : तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस, ऐसे हुए हादसे के शिकार.....

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान......

26/Apr/2024

CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....