एक्ट्रेस गिरफ्तार: रेव पार्टी पर पुलिस ने मारा छापा.... 'बिग बॉस' के घर में रहने वाली हिना पहुंचीं जेल.... ड्रग्स लेती पकड़ाई.... 6 अभिनेत्रियों की हुई गिरफ्तारी.... पकड़े गए कुल 22 लोग......

डेस्क। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारा। बिग बॉस मराठी फेम और एक्ट्रेस हिना पंचाल गिरफ्तार हो गई है। इगतपुरी पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। ऐक्ट्रेस हिना पांचाल Hina Panchal सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 22 फिल्मी लोगों में 12 महिलाएं, 10 पुरुष हैं। यह लोग कथित रूप से ड्रग्स ले रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में से कुछ का संबंध फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से भी है। मामले की जांच जारी है। 

 

 

 

6sxrgo

इगतपुरी रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में एक्ट्रेस हिना पांचाल को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नासिक एसपी सचिन पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। सचिन पाटिल ने बताया कि चार लोग नौ दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। वह चारों ड्रग्स सप्लायर रहे हैं। हिना और बाकी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार तक आएगी। तब उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं हिना

 

वैसे एक्ट्रेस की बात करें तो हिना पांचाल मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'लाइफ में ट्विस्ट है', 'बाबूजी एक टिकट बंबई' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'बिग बॉस मराठी' के दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर हिस्सा लिया था।

 

22 गिरफ्तार लोगों में 12 महिला

 

नासिक ग्रामीण पुलिस के एसपी ने कहा, "पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी हिल स्टेशन स्थित एक बंगले में एक कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद 12 महिलाओं सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कई तरह के ड्रग्स जब्त किए है।"

 

5-6 बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस


एसपी ने आगे कहा,"सभी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 12 महिलाओं में 5-6 महिलाएं बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस हैं।"

 

नासिक पुलिस को बॉलीवुड के हाई-प्रोफाइल लोगों के एक ग्रुप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंगले में रेव पार्टी होने वाली है। पुलिस ने वीकेंड की देर रात पुलिस ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...

26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….