52 लाख का गांजा जप्त CG ब्रेकिंग: सिनटेक्स पानी की टंकी के अंदर छिपाकर गांजा की तस्कारी.... वेस्ट बंगाल की ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छोड़ तस्कर हुए फरार.... ट्रक से इतने क्विंटल गांजा जप्त......

महासमुंद 12 जुलाई 2021। टाटा की 12 चक्का ट्रक में अवैध गांजा परिवहन कर रहे तस्कारो पर पुलिस ने छापा मारा है। सिनटेक्स पानी की टंकी के अंदर छिपाकर कर 2 क्विंटल 60 किग्रा गांजा रखे थे। सिनटेक्स पानी की टंकी के अंदर छिपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्कारी कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली की रात्रि में अवैध गांजा परिवहन होने वाला है। 

 

 

 

6sxrgo

सूचना पर NH 353 रोड पर स्थित अन्तर्राज्यीय जांच नाका टेमरी की टीम को अलर्ट कर संदिग्ध वाहनो पर नजर रखे कहा गया। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोमाखान की टीम अन्य स्थानों पर वाहनों ं की चेकिंग कर रही थी तभी प्रातः 04ः00 बजे ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236  (12 चक्का ट्रक) जो ओड़िसा की ओर आ रही थी। जिसें रोकने को कहा गया। ट्रक चालक अपने वाहन को आगे किनारे लगा रहा हूं कहकर तेजी से भगाने लगा। 

 

 

जिसपर पुलिस टीम को शंका हुआ और ट्रक का पीछा किया गया। ट्रक चालक द्वारा पुलिस पार्टी को पीछा करते देखकर ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236  को काली मंदिर NH 353 रोड टेमरी के पास छोड़कर भागने लगा। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम उसका पीछा करते दौड़ा गया। किन्तु अंधेरा का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा वापस आकर वाहन की तलाशी ली गई। तो वाहन में 20 नग प्राईम कंपनी के (1000 लीटर) प्लास्टिक के पानी टंकी भरा हुआ था। 

 

जिसमें 02 पानी टंकी के अंदर 02 क्विंटल 60 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती 52,00,000 रूपये को रखकर परिवहन करते पाये गये। अवैध मादक पदार्थ गांजा को ट्रक क्रमांक WB 23 C 5236  सहित जप्त कर वाहन स्वामी एवं चालक के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। ट्रक केबीन की तलाशी लेने पर वाहन का कागजात की छायाप्रति मिला। 

 

 

जिसमें वाहन स्वामी रमाकांत पाण्डेय पिता त्रिलोकीनाथ पाण्डेय पता हिमनगर दानकुनी हूगली वेस्ट बंगाल का होना पाया गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक कागजात के आधार पर अवैध गांजा परिवहन करने वाले अज्ञात चालक एवं वाहन स्वामी की पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी। जप्त सामाग्री 02 क्विंटल 60 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 52,00,000 रूपये और ट्रक WB 23 C 5236 कीमती 13,00,000 रूपये है। जुमला मशरूका 65,00,000 रूपयें है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...