बिग CG न्यूज: पुलिसकर्मी बर्खास्त.... SP ने पुलिसकर्मी को सेवा से किया पृथक..... ये है गंभीर मामला.... पढ़िए पूरी खबर.....

महासमुंद। अनुशासनहिनता के चलते पुलिस आरक्षक को बर्खास्त किया गया है। महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनहिनता बरतने के कारण आरक्षक इलियास बाघ जिला महासमुंद को सेवा से पृथक कर दिया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक इलियास बाघ को लॉक डाउन ड्यूटी हेतु पुलिस लाईन महासमुंद से थाना बसना ड्यूटी के लिये रवाना किया गया था। किन्तु आरक्षक अपने कर्तव्य पर नही पहुंचा और तब से लगातार 69 दिनों तक अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने के बाद ड्यूटी के लिए आमद आया।

 

इस दौरान आरक्षक के द्वारा अपने किसी भी वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी दशा के बारे में सूचित करना उचित नही समझा। जबकि विभाग के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ को कर्तव्य पर उपस्थित होने बाबत दो बार नोटिस की तामिली कराया गया फिर भी आरक्षक ड्यूटी पर उपस्थित नही हुआ। जो पुलिस रेग्युलेशन सामान्य सेवा एवं शर्ताें के अनुसार कर्तव्य के प्रति बरती जा रही उदासिनता व पुलिस रेग्युलेशन पैरा के उल्लंघन को प्रदर्शित करता है।

 

6sxrgo


जिस पर विभागीय नियमों के तहत् कार्यवाही करते हुए, विभागीय जाॅंच कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली के माध्यम से करायी गई। विभागीय जाॅंच पर आरक्षक पर लगाये गये आरोप प्रमाणित पाये जाने पर आरक्षक इलियास बाघ को अभ्यावेदन नोटिस तीन बार तामिल कराया गया किन्तु आरक्षक के द्वारा कोई भी जवाब प्रस्तुत नही किया गया। तत्पश्चात विभाग प्रमुख के द्वारा आरक्षक इलियास बाघ के समस्त परिस्थितियों, पूर्व सेवा-आचरण एवं सुधार हेतु दिए गए अवसर के  उपरांत भी दिनांक 03.06.2021 से गैरहाजिर है जिसकी समीक्षा के बाद, आरक्षक का कर्तव्य के प्रति विमुखता सिद्ध होने से, आरक्षक इलियास बाघ को पुलिस विभाग सेवा से पृथक करने का आदेश आज दिनांक 14.06.2021 को जारी किया गया।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....