CG VIDEO ब्रेकिंग: कुएं में बैठे अजगर को लोगों ने पत्थरों से मारकर किया अधमरा.... फिर जो हुआ.... स्नेक रेस्क्यू टीम ने बचाकर जंगल में छोड़ा.... देखें VIDEO में घायल अजगर का रेस्क्यू......

कोरबा। कुछ लोगों ने खाली कुएं में बैठे एक अजगर को पत्थरों से मारकर अधमरा कर दिया। एक युवक ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद इस घायल अजगर का रेस्क्यू किया जा सका और उसकी जान भी बच गई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल है। वीडियो कोरबा जिले के गेवरा बस्ती गांव का है। जितेंद्र सारथी ने कहा है कि लोगों के द्वारा अजगर को मारा गया। इस तरह की घटना से हमें तकलीफ होता है। 

 

एक घायल अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रह है कि कैसे एक घायल अजगर को कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ा गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जितेंद्र सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरते हैं। फिर अजगर को निकालने का प्रयास करते हैं। लेकिन वो नीचे गिर जाता है। इसके बाद फिर उसे किसी तरह ऊपर लाया जाता है। इस दौरान वो बार-बार रेस्क्यू टीम के मेंबर हमला करना का प्रयास करता है। 

 

6sxrgo

 

आखिरकार रेस्क्यू टीम उसे बोरे में बंद कर कोरबा ले जाती है, जहां से उसका इलाज कर उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है। बता दें कोरबा मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गेवरा बस्ती गांव के के खाली कुएं में कुछ लोगों ने अजगर को बैठा हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने उसे पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अश्विनी ने इसकी जानकारी जितेंद्र को दी। फिर जितेंद्र ने अपनी टीम के साथ इस अजगर का रेस्क्यू किया, रेस्क्यू के दौरान जितेंद्र को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है। 

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....