दारोगा ने किया रेप: दारोगा पर यौन शोषण का गंभीर आरोप.... युवती के साथ करता रहा गलत काम.... फिर कर ली दूसरे से शादी.... दारोगा के खिलाफ रेप की FIR दर्ज.....

रांची 10 जुलाई 2021। सब इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। सब इंस्पेक्टर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में तैनात है। इल्जाम है कि उस दारोगा ने वर्दी की आड़ में एक शादीशुदा महिला को शांदी का झांसा देकर पहले प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर अचानक बिहार जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। अब पीड़िता ने दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

 

 

6sxrgo

पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसानगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार पर बहरागोड़ा की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शाेषण करने, तस्वीर लेने, अप्राकृतिक यौनाचार और पति से तलाक लेने के बाद शादी करने का प्रलोभन देने, बिरसानगर थाना के आवासीय परिसर और एक अपार्टमेंट में डेढ़ माह तक पत्नी की तरह रखने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने रका आरोप लगाते हुए साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है।  महिला ने बताया कि रवि रंजन कुमार उसे परसुडीह के गोलपहाड़ी मंदिर ले गए। वहां मांग में सिंदूर डाला। वहां से बिरसानगर थाना में सात-आठ दिन तक रखा। इसके बाद बिरसानगर के एक मधु अपार्टमेंट में डेढ़ माह तक रखा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते रहे। आप्रकृतिक यौनाचार भी किया। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर 15 फरवरी 2021 को गर्भपात करा दिया।

 

 


शिकायत पर दारोगा के खिलाफ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है जिसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी हुई कि दारोगा रवि रंजन कुमार विगत 29 जून को गांव चले गए। वहां दो जुलाई को शादी भी कर ली। दारोगा पूर्व में बहरागोड़ा थाना में पदस्थापित था। शादी का दबाव देने पर एक कागज में भी आरोपित ने लिखकर दिया कि वह शादी करेगा। बिरसानगर थाना में जब वह शिकायत करने गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बाद में लिखकर दिया कि तीन माह में शादी कर लेगा, लेकिन झांसा देकर गांव चला गया। उससे पति से तलाक लेने को अर्जी भी दिलवा दी। आरोपित बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।

 

 

महिला ने शिकायत में बताया कि वह शादी-शुदा है। उसे एक चार साल का पुत्र है। पति से मनमुटाव के कारण वह पति से अलग रहती है। सितंबर 2020 में बहरागोड़ा थाना में सब इंस्पेक्टर रहे रवि रंजन कुमार से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ। दोनों एक-दूसरे से चैटिंग करते रहे। उसके बाद हम दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। सितंबर 2020 में ही एक दिन सब इंस्पेक्टर चुपके से उसके आवास पर आ गए। उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध पर शादी कर लेने का प्रलोभन दिया।

 

 

बीएड में दाखिल कराने का झांसा दिया। सारे खर्च वहन करने का आश्वासन दिया। किसी तरह की परेशानी नहीं होने की बात कही। इसके बाद रवि रंजन का तबादला दो अक्टूबर 2020 को बिरसानगर थाना में हाे गया। इस बीच उसे थाना के आवास में भी रखते थे। पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगे। उसने दबाव में पति से अलग रहने का 12 दिसंबर 2020 कोएक एकरारनामा भी बनाया। तलाक अर्जी भी अदालत में दी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...

26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....