CG - तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शो-काॅज नोटिस: पटवारी के खिलाफ कार्रवाई और रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश... यहां कलेक्टर ने जताई नाराजगी....

Show-cause notice to Tehsildar and Naib Tehsildar

रायपुर 2 जुलाई 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने धरसींवा तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर ने राजस्व के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई और धरसींवा तहसीलदार व नायब तहसीलदार को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही पर रीडर के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। 

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज धरसींवा तहसील में राजस्व प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली और पंजी-अभिलेख का अवलोकन किया। लंबित प्रकरणों की सिलसिलेवार जानकारी ली। कलेक्टर ने फाइलों को देखा और अधूरे दस्तावेज संलग्न होने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने खुद कार्यालय के आलमारी को खोलकर फाइलों की पड़ताल की। इस दौरान भारी कमियां मिलने पर धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत को शो-काॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही रीडर दिलीप घोष और मिथिलेश ध्रुव के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के तहत पटवारी प्रतिवेदन नहीं देने पर उरला पटवारी दिलीप नायक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी रिकाॅर्ड दुरूस्त किया जाए और राजस्व प्रकरणों की कार्रवाई जल्द सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकरणों में लेट-लतीफी न की जाएं। आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद व एसडीएम नंदकुमार चौबे भी उपस्थित थे।

 

6sxrgo


IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
04/Jul/2024

CG - जेल में बंद कैदी की मौत : चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में था बंद, परिजनों ने किया जमकर हांगामा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप.....

04/Jul/2024

केंद्र सरकार की भ्रष्ट शिक्षा नीति के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला...

04/Jul/2024

CG Train Canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 21 ट्रेनें हुई रद्द, इस तारीख तक रहेगी कैंसिल, यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट.....

04/Jul/2024

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के तबादले,जानिए कहां मिली जिम्मेदारी,देखिए आदेश...

04/Jul/2024

CG - 3 आरक्षक निलंबित : 12 पुलिस अधिकारी बने कॉप ऑफ द मंथ, इस वजह से किया गया सम्मानित.....