भाजयुमो ने छेरछेरा पर मांगे बेरोजगारी भत्ता .... बिभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन...तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन....

नयाभारत 

संदीप दुबे✍️✍️✍️

खबरें और भी

 

6sxrgo

सुरजपुर  - भारतीय जनता युवा मोर्चा भटगांव मंडल के नावापारा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल की अगुवाई एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा के उपस्थिति में सोमवार को छेरछेरा पर्व के पावन अवसर पर बेरोजगारी भत्ता और रोज़गार की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छेरछेरा के रूप में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतीकात्मक छायाचित्र पर प्रदेश के युवाओं के हित के लिए छेरता मांगा गया। प्रदर्शन के अंत में नायब तहसीलदार भटगांव कुमारी अंकिता तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक जेपी भारतेंदु, करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी, एएसआई मनोज द्विवेदी सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रही।

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि छेर छेरा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में दान की परंपरा है। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं का हक मांगने उनका अधिकार मांगने आज प्रदर्शन कर रही है। ढाई साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी भूपेश सरकार युवा बेरोजगारों को नाही कोई बेरोजगारी भत्ता दिया और ना ही युवाओं को नौकरी के लिए योजना बनाया चुनाव के समय झूठे वादों का झुनझुना बजाकर सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया है युवाओं की समस्या को अनदेखी किया जा रहा है जिसको लेकर भाजयुमो काफी आक्रोशित व चिंतित है।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, जिला मंत्री संतलाल प्रजापति,सिद्धार्थ तिवारी, मंडल महामंत्री ज्ञान प्रकाश दुबे, अभिषेक गोल्डी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, राजेंद्र राजवाड़े, साकेत अग्रवाल, सरवन पाटले, अजा मोर्चा अध्यक्ष भूषण बघेल, सुरेश सोनी, सुरजीत कुमार, धन कुमार, खेल साय पैकरा, संजय देवांगन, जयप्रकाश यादव,ओम प्रकाश यादव, आशीष यादव, संजीव पैकरा, संजय पैकरा, राजजन्म राजवाडे, भोला देवांगन, रामकुमार सिंह अमर नाथ पैकरा, चंदन जायसवाल, शिवकुमार, शिवदेव, रंजीत सिंह, राजेन्द्र पाटले, नितिन शर्मा, निरजन विश्वकर्मा व भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..