बड़ा हादसा VIDEO: घूमने आए टूरिस्ट की चलती गाड़ी पर गिरी चट्टानें.... भूस्खलन के बाद चट्टान गिरने से ढह गया पुल.... 9 की दर्दनाक मौत.... छत्तीसगढ़ के ये दो पर्यटक भी शामिल.... देखें हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO.....

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। किन्नौर में भूस्खलन के कारण चट्टानें नीचे की ओर लुढ़क गई। जिसके परिणामस्वरूप पुल ढह गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना में बटसेरी पुल ढह गया। मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है। हादसा बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से हुआ। पर्यटकों की एक गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों से हिमाचल घूमने आए थे।

 

 

चलते ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें

 

6sxrgo

 

हादसा रविवार को दोपहर 1.30 बजे हुआ। सांगल छितकुल रोड पर बटसेरी के पास इसी वक्त भूस्खलन के चलते चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। तभी वहां गुजर रहा टैंपो ट्रैवलर इसकी चपेट में आ गया। इसमें कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से नौ की जान चली गई।

 

मरने वालों में ये शामिल

 

1. प्रतीक्षा पाटिल पुत्री सुनील पाटिल, सदभावना नगर, साओनर पतंसाबांगी, नागपुर, महाराष्‍ट्

 

2. दीपा शर्मा, पुत्री राम भरोसी,हीरापथ मनसा रोबर जयपुर

 

3. अमोघ बपत पुत्र प्रशांत बपत, एचटीपीएस कालोनी, अन्नपूर्णा विहार, कोरबा दाड़ी छत्तीसगढ़

 

4. उमराब सिंह (चालक) पुत्र जुगल किशोर, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन, वेस्ट दिल्ली

 

5. कुमार उल्हास वेदपाठक

 

6. अनुराग बियानी पुत्र नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

 

7. माया देवी बियानी पत्नी नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

 

8. ऋचा बियानी पुत्री नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

 

9. सतीश कटकबर पुत्र एमएल कटकबर, छत्तीसगढ़

 

बटसेरी पुल पर पड़ा है असर

 

लैंडस्लाइड के चलते चट्टानों के गिरने का असर बटसेरी पुल पर भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि हादसे की चपेट में आने से पुल पूरी तरह से टूट गया है। वहीं कुछ स्थानीय घर, सेब के बाग और वहां से गुजर रहे लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और बचाव अभियान जारी है। 

 

 

 

8 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई। एक स्थानीय व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आया है। चट्टानें गिरने के चलते वहां पर खड़े कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गौरतलब है कि इस सड़क पर शनिवार से ही लैंडस्लाइड जारी है। 

 

देखें वीडियो

 
 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..