VIDEO: पहली ही मॉनसूनी बारिश में 'स्वीमिंग पूल' बनी सड़क.... पानी में मस्ती करते दिखे बच्चे.... बारिश का जमकर लिया आनंद.... देखें VIDEO......


नई दिल्ली। दिल्ली में पहली ही मॉनसूनी बारिश में सड़क स्वीमिंग पूल बन गई है। पानी में मस्ती करते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली में मॉनसून आगमन पर हुई झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत दिलाई है, वहीं पहली ही बारिश के बाद कई सड़कों पर हुए जलजमाव ने उनकी मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। हालांकि इस दौरान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया। दिल्ली के सोम विहार में बारिश के बाद सड़कें स्वीमिंग पूल में तब्दील हो गईं और बच्चे बरसात के पानी में जमकर मस्ती करते दिखे।

 

सड़कों पर जलभराव का ऐसा ही नजारा सरिता विहार, मथुरा रोड, प्रहलादपुर अंडरपास सहित करीब दर्जनभर जगहों पर देखने को मिला। इसके चलते यहां लंबा जाम भी लग गया और लोग अपने दफ्तरों में समय पर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मॉनसून अपने सामान्य समय से 16 दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा है। बीते 19 वर्षों में मॉनसून के आगमन में यह सबसे अधिक विलंब है। 2002 में मॉनसून 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था।

 

6sxrgo

 

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लोनी देहात, नोएडा, खेकड़ा), गोहाना, सोनीपत, रोहतक (हरियाणा) में और इससे सटे आस पास के अधिकतर स्थानों पर अगले दो घंटे के दौरान गरज के साथ मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद पुष्टि करते हुए कहा कि मॉनसून दिल्ली पहुंच गया है। 

 


देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...