CG ट्रांसफर BIG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अफसरों का तबादला.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। 2018 बैच के IFS अफसरों को पोस्टिंग मिली है। नव पदस्थ 2018 बैच के IFS आलोक कुमार, थ्रेजस एस, शशि कुमार, दिनेश कुमार को अलग-अलग जिलों से राज्य वन विकास निगम लिमिटेड नया रायपुर बुलाया गया है।

सहायक वन संरक्षक आरए पाठक को संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, एएस नाविक को सहायक संचालक तौरेगा उदंती-सीतानदी से उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद, राकेश चौबे को उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद से उप वनमंडलाधिकारी नगरी, एमआर साहू को उप प्रबंध संचालक कटघोरा से उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, आनंद कुदरिया को उप वनमंडलाधिकारी रायपुर से अधीक्षक बारनवापारा अभ्याराण्य, विश्वनाथ मुखर्जी को उप वनमंडलाधिकारी राजिम से उप वनमंडलाधिकारी रायपुर, मोहन सिंह नायक को उप वनमंडलाधिकारी लैलूंगा, डीके सिंह को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय दुर्ग, शिवेंद्र कुमार साहू को उप वनमंडलाधिकारी अंबागढ़ चौकी, एनएल सिदार को उप वनमंडलाधिकारी गंडई, अरविंद तिवारी को सहायक वन संरक्षक बिलासपुर, आरएल पैकरा को उप वनमंडलाधिकारी रायगढ़, एमके गुप्ता को उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव और उदय सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी कांकेर से उप वनमंडलाधिकारी राजिम बनाया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा निम्नलिखित सहायक वन संरक्षक (राज्य वन सेवा) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कर उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए कॉलम 4 अनुसार अस्थाई रूप आगामी आदेश तक पदस्थ करता है और उपरोक्त स्थानांतरण / पदस्थापना हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। राज्य शासन एतद् द्वारा निम्नलिखित भारतीय वन सेवा अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए कॉलम क्रमांक 4 अनुसार नवीन पदस्थापना पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

देखे आदेश

 

6sxrgo

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - 3 की मौत : तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस, ऐसे हुए हादसे के शिकार.....

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान......

26/Apr/2024

CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....