( traditions and Myth): यहां शादी के बाद होती है, प्राईवेट पार्ट की पूजा, दूल्हे व बरातियो का स्वागत गालियां देकर किया जाता है।

 NBL,. 18/02/2022, Lokeshwer Prasad Verma,.. जयपुर. भारत में अनेक तरह की परंपराएं (traditions) हैं। कई ऐसी मान्यताएं (Myth) हैं जिनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है तो कुछ परंपराएं बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं, पढ़े विस्तार से...। 

देशभर में 18 मार्च को होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी मौके पर हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बता रहे हैं जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, राजस्थान में शादी को लेकर कई तरह की प्रथाएं हैं लेकिन पाली जिले के एक कस्बे बूसी में ऐसी शादी होती है जो इस गांव के लोगों के लिए चर्चा का विषय होती है। यहां शादी की रात के बाद दूल्हे और दुल्हन बिछड़ जाते हैं। इसके साथ ही पूरा गांव दूल्हे और दुल्हन के प्राइवेट पार्ट की पूजा करते हैं।

क्या है मान्यता... 
इस शादी के लिए पूरे गांव में निमंत्रण दिया जाता है। जो लोग बाहर हैं उन्हें कार्ड सोशल मीडिया के माध्यम से दिए जाते हैं। इस गांव में शिव और पार्वती का एक मंदिर है। इस मंदिर में प्रतिमा है उसे मौजीराम जी और मौजनी देवी के नाम से जानते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि मौजीराम भगवान शिव का रूप हैं जबकि मौजनी देवी माता पार्वती की।

खबरें और भी

 

6sxrgo

क्यों करते हैं प्राइवेट पार्ट की पूजा... 
यहां शादी के बाद दूल्हे और दुल्हन के प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जिन दंपतियों की कोई संतान नहीं होती हैं और वो पूजा करती हैं उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं, दूसरा तर्क यह भी दिया जाता है कि इस पूजा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तो सेक्स एजुकेशन पर जोर दिया जाता है।

गालियां भी दी जाती हैं... 
इसके अलावा इस शादी में दूल्हे का स्वागत गालियां देकर किया जाता है। यहां पहले मौजीराम की प्रतिमा की रीति-रिवाज के साथ पूजा की जाती है। उसके बाद उनके प्राइवेट पार्ट को सजाया जाता है। उसके बाद मौजीराम को गांव के युवक अपने कंधे पर बिठाते हैं इस दौरान गालियों के शोर के साथ बिंदौली निकाली जाती है। इसके बाद उस प्रतिमा को पूरी तरह से सजाया जाता है। यहां से नाचते गाते हुए दू्ल्हा बने मौजीराम, दुल्हन मौजनी देवी के घर पहुंचते हैं। इस दौरान महिलाएं फूल बरसा कर उनका स्वागत करही हैं औऱ इस दौरान गालियां भी देती हैं। गालियां गानों के माध्यम से दी जाती हैं।

सुहागरात के बाद बिछड़ जाते हैं... 
यहां रीति-रिवाज के साथ दूल्हे औऱ दुल्हन के सात फेरे कराए जाते हैं। फेरों के बाद सुहागरात होती है। उसके बाद फिर बारात वापस लौट आती है। ऐसा कहा जाता है कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही थी लेकिन बीच में इसे अश्लील बताते हुए बंद कर दिया गया था लेकिन गांव में किसी तरह का कोई अनिष्ट नहीं हो इस कारण से इस पूजा को फिर से शुरू कर दिया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...