उमेश देव बने सर्व आदिवासी समाज नगरी के दोबारा तहसील अध्यक्ष...तहसील पदाधिकारी का चयन आदिवासी रूढ़िजन प्रथा अनुसार सर्वसम्मति से हुआ...

सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के नये पदाधिकारियों का गठन 4 जुलाई रविवार को आदिवासी ध्रुव गोंड़ तहसील नगरी की समाजिक भवन में हुआ।इस दौरान जिले से पहुंचे पर्यवेक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी जिवराखन लाल मरई ने कहा आदिवासी समाज के साथ संवैधानिक खिलवाड़ शोषण अत्याचार के विरुद्ध संवैधानिक अधिकार के लिए सर्व आदिवासी समाज की संगठन को मजबूती प्रदान करना जरूरी और आने वाले समय में आदिवासी समाज के साथ हो रहे भेदभाव अत्याचार अन्याय के खिलाफ प्रदेश स्तरीय संवैधानिक अधिकार के लिए जंगी प्रर्दशन की तैयारी भी है। वहीं कार्य वाहक जिलाध्यक्ष रावटे ने आदिवासी समाज की रुढ़िगत संस्कृति से आदिवासी की पहचान बताया वहीं नवीन कार्यकारिणी गठन के दौरान सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक जनों की अच्छी उपस्थिति रही समाजिक भवन खचाखच समाजिक जनों से भरा रहा महिलाओं के साथ युवाओं ने भी बढ़चढक़र हिस्सा लिया।नवीन कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम के दौरान छ.ग.सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष जीवराखन लाल मरई कार्यकारी अध्यक्ष महेश रावटे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम,उपाध्यक्ष मनोज कुमार साक्षी,कोषाध्यक्ष पीलाराम कोर्राम,सलाहकार हरख मंडावी,जिला कर्म.प्रभाग उपाध्यक्ष नेमीचंद देव,स्कंद ध्रुव,जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव,युवा प्रभाग  प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ध्रुव,तेजेंद्र कुंजाम,संतोष कुंजाम की गरिमामय उपस्थिति एवं नगरी तहसील के सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों के साथ समाजिकजनों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से तहसील पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। सर्व आदिवासी समाज नगरी तहसील के तहसील अध्यक्ष के लिए पूर्व अध्यक्ष उमेश देव की कार्य शैली और सामाजिक सेवाभावना सक्रियता को देखते हुए दोबारा सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।महासचिव कृपाराम मरकाम,कोषाध्यक्ष संतोष गंगेश को नयी दायित्व दिया गया।युवा प्रभाग की जिम्मेदारी तह.अध्यक्ष संतकुमार नेताम,महासचिव वेदप्रकाश मंडावी, कोषाध्यक्ष नरसिंह मरकाम,महिला प्रभाग में तह.अध्यक्ष बुधन्तीन नेताम,उपाध्यक्ष बिन्दा नेताम,उपाध्यक्ष फुलेश्वरी नेताम,सचिव अनिता ध्रुव, सहसचिव विमला मरकाम, कोषाध्यक्ष तामेश्वरी मरकाम,संरक्षक शशि ध्रुव, सुरूजबाई नाग को विशेष जिम्मेदारी दी गई।वहीं कार्यकारिणी का विस्तार एक सप्ताह के अंर्तगत करने को जिला पदाधिकारियों ने निर्देशित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम सिहावा विधान सभा,जनपद सदस्य बंशीलाल सोरी,उत्तम मंडावी,डोमार सिंह ध्रुव,मोहन पुजारी,सुरेश ध्रुव,फूलचंद अगोछिया,साधुराम नेताम,आसतराम सामरत, शत्रुघन साक्षी,महेंद्र कुमार नेताम,रंजीत सोम,अरविन्द नेताम,प्रभुलाल नेताम,नीलू छेदैहा,खिलेश नेताम,हेमलाल मरकाम, सुरेश सामरथ,उमेन्द्र ध्रुव,जितेंद्र ठाकुर,पूरन नेताम,नीलू छेदैहा,रोहित कोमरे,अनील नाथ,पवन देव,मनोज नाग,गोमती ठाकुर,कमला ध्रुव,इंद्राणी नेताम सहित ब्लॉक के सारे आदिवासी समाज के समाजिकजन ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM