प्लास्टिक स्टिक पर प्रतिबंध: गुब्बारों, आइसक्रीम में प्लास्टिक की स्टिक का इस्तेमाल 1 जनवरी से बंद…. सरकार ने दी जानकारी....

डेस्क। केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा कि कैंडी और आइसक्रीम की प्लास्टिक से बनीं स्टिक का उपयोग एक जनवरी, 2022 से चरणबद्ध तरीके से बंद हो सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक के कप, ग्लास और पत्ते सहित कई ऐसे सामान भी अगले साल जुलाई से बैन कर दिए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है। 

 


1 जनवरी 2022 से लगेगा प्लास्टिक स्टिक पर प्रतिबंध

 

पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इस साल की शुरुआत में जारी हुई मसौदा अधिसूचना के अनुसार कुछ निर्धारित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर एक जनवरी 2022 से प्रतिबंध लग जाएगा। उन्होंने यह जानकारी सिंगल यूज प्लास्टिक को चलन से बाहर करने की योजना पर एक सवाल के जवाब में दी। इनमें प्लास्टिक स्टिक वाली इयरबड्स, गुब्बारों वाली प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के ध्वज, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक आदि शामिल हैं।

 

6sxrgo

 

 

वैश्विक विमानन से निकली कार्बन डाईऑक्साइड ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का सिर्फ दो फीसदी

 


केंद्र सरकार ने कहा कि वैश्विक विमानन क्षेत्र से निकलने वाली कॉर्बन डाईऑक्साइड ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की करीब दो फीसदी है तथा विकसित देशों की ओर से अतीत में किए गए उत्सर्जन के कारण जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां पैदा हुईं। पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह टिप्पणी की। वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी कई मानवीय गतिविधियों का परिणाम है जिनमें विमानन भी शामिल है। बहरहाल, वैश्विक विमानन गतिविधि से निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड कुल ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का करीब दो फीसदी है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी

26/Apr/2024

CGPSC Scam : पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी किया बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ......

26/Apr/2024

CG ACCIDENT NEWS : बोलेरो की चपेट में आये दो पहिया वाहन सवार युवक की मौत

26/Apr/2024

CM Sai Targets Congress : ठगवा-लबरा कांग्रेसियों को इस बार नहीं देनी एक भी सीट, चुनावी सभा में सीएम साय ने विपक्ष पर साधा निशाना

26/Apr/2024

CM Sai Targets Congress : ठगवा-लबरा कांग्रेसियों को इस बार नहीं देनी एक भी सीट, चुनावी सभा में सीएम साय ने विपक्ष पर साधा निशाना