Vikram Gokhale Death : ऐश्वर्या के ऑन स्क्रीन पिता का निधन…पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस,मनोरंजन जगत में शोक की लहर...

Vikram Gokhale Death

नया भारत डेस्क : दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि वो किस बीमारी से जूझ रहे थे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, 'हिचकी, निकम्मा और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

पापा से लेकर दादी और परदादी तक फिल्मी कलाकार


विक्रम गोखले केवल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि मराठी थिएटर की दुनिया में भी जाना-पहचाना नाम हैं। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर रहे हैं। विक्रम गोखले की परदादी भी फिल्मी दुनिया से जुड़ी रही हैं। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर बताई जाती हैं। इनके अलावा विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले की बात करें तो वह भी इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। इस तरह से वह एक्टिंग से उनका लगाव बचपन से ही खूब रहा था और फिल्मों से लेकर टीवी शोज़ तक में अपनी संजीदगी से हर दिल को छूने में कामयाब रहे थे।



विक्रम गोखले की पॉप्युलर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में एश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई थी। विक्रम इसके अलावा कई और फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें 'भूल भुलैया', 'दिल से', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'निकम्मा', 'अग्निरपथ' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्में शामिल हैं।


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...