बारिश अलर्ट: आसमानी बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत.... छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम......

डेस्क। बिहार में आसमानी बिजली गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। देश में इन दिनों कई इलाकों में मूसलाधार मानसूनी बारिश हो रही है। जिससे कहीं मुसीबत तो कहीं राहत मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ इलाकों, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

छत्तीसगढ़ में

 

 

6sxrgo

मॉनसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, अलीगढ़, सुल्तानपुर, जमशेदपुर, चांदबली के बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व में  बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी के बीच ऊंचाई तक स्थित है ।  इसके प्रभाव से, अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी औरआसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपर 3.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है । 

 

कल दिनांक 22 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अप्पा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

 


इस राज्य में बिजली गिरी, 8 की मौत

 

बिहार में बारिश कहर बनकर टूटी। आसमानी बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बांका के 5, जमुई के 2 व भागलपुर के 1 व्यक्ति शामिल है। इन जिलों में सुबह से ही आधे दिन तक बारिश होती रही। मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक बारिश उत्तर बिहार के जयनगर में हुई। यहां 100 मिलिमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमी के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना बनी है। इसके अलावा आईएमडी ने लखनऊ समेत सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हरदोई, उन्नाव और आसपास के जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गरज के साथ यूपी के खुर्जा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर और बिजनौर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......