राजस्व-बाजार समिति की कमान अश्वनी मिश्रा को,बने पीआईसी सदस्य, नई पारी की होगी शुरुवात,देखे पूरी जानकारी…

नयाभारत बाॅंकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में पीआईसी के दायित्व में बदलाव के बाद वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा को प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) का सदस्य बनाया गया है। उन्हें राजस्व एवं बाजार समिति का सभापति भी नामित किया गया है।

नगर पालिका परिषद कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व पीआईसी सदस्य दिलीप दास की सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद अश्वनी कुमार मिश्रा को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने अश्वनी कुमार मिश्रा को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा का आभार भी व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। नियुक्ति पर मित्र, परिजनों,वार्ड 13 सहित क्षेत्र के लोगों ने भी अश्वनी मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



