हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद।

कवर्धा/खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर टंगिया से जानलेवा हमला करने के मामले में कवर्धा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया भी बरामद कर जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आवेदक ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त 2026 को ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन पिता तिरिथराम टंडन, उम्र 40 वर्ष,निवासी ग्राम धुक्सा ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे टंगिया से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसका उपचार कराया गया।
मामले में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत धारा 296,115(2),351(3)बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी,आहत और गवाहों के कथन तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।
पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को आरोपी लालचन्द टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



