धमतरी

CG- भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर..!

Chhattisgarh धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम पंडरीपानी और खड़मा के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रेमलाल नेताम और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अपने बड़े भाई के निधन की सूचना मिली। दोनों अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

एक ही परिवार पर कुछ ही घंटों में दोहरी त्रासदी टूट पड़ी। पहले बड़े भाई का निधन और फिर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव में पूरे गांव में पसरा मातम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button