छत्तीसगढ़

CG – अलविदा दोस्तों लिखकर 10वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, बोर्ड परीक्षा के बीच हॉस्टल में इस हाल में मिला छात्र, मचा हड़कंप…..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बालूद स्थित “छू लो आसमान” आवासीय छात्रावास में उस समय सनसनी फैल गई, जब 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे में लटका देखा। इसके बाद अधीक्षक को सूचना दी गई और उन्होंने तत्काल पुलिस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत छात्र ने अपने हाथ पर पेन से संदेश लिखा था, अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न करें। इस संदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

बताया जा रहा है कि रौशन तेलाम के पिता का निधन हो चुका है और परिवार में केवल मां तथा बड़ा भाई हैं। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button