मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – तेलंगाना में बंधक बनाए गए छत्तीसगढ़ के 150 मजदूर, एक की मौत, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, वित्त मंत्री से लगाई मदद की गुहार…..

On: February 7, 2025 1:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आई है। जानकारी मिली है कि तेलंगाना के ईंट भट्ठे में छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा झारा मजदूरों को बंधक बनाया गया है। वहीं एक मजदूर की मौत के बाद भी ईट भट्टी का मालिक मजदूरों को नहीं छोड़ रहा। मृतक के शव को एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम नवीन झारा है। रायगढ़ जिले से 150 से ज्यादा मजदूर लंबे समय से काम की तलाश में तेलंगाना गए थे। इसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है। वहां मजदूर को बंधक बनाकर ईंट भट्‌ठे के मालिक काम करा रहे। उन्हें घर जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं एक मजदूर की ईंट भट्‌ठे में काम करने के दौरा मौत हो गई। इसके बाद भी मजदूरों को नहीं छोड़ा गया। आज मृतक का शव एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया। परिजनों ने ईंट भट्ठा के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें