धमतरी

सड़क सुरक्षा मद से 18 कैमरे सुधार कर किए गए सक्रिय,प्रमुख चौक-चौराहे के अब तीसरी आंख से होगी निगरानी…

एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा शहर के बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे पुनः हुए चालू…

सड़क सुरक्षा मद से 18 कैमरे सुधार कर किए गए सक्रिय,प्रमुख चौक-चौराहे के अब तीसरी आंख से होगी निगरानी.

संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर अब रहेगी धमतरी पुलिस की पैनी नजर

धमतरी शहर में वर्ष 2022 में कलेक्ट्रेट के डीएमएफ मद से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए थे। समय पर रख-रखाव नहीं होने के कारण अधिकांश कैमरे लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़े थे, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में यातायात डीएसपी एवं यातायात प्रभारी द्वारा त्वरित पहल करते हुए सड़क सुरक्षा मद से आवश्यक सुधार कार्य कराकर 18 सीसीटीवी कैमरों को पुनः चालू कराया गया है।

◆ निम्न प्रमुख स्थानों के कैमरों को दुरुस्त कर सक्रिय किया गया है-
कचहरी ढलान,चमेली चौक,घड़ी चौक,रत्नाबांधा चौक,सिहावा चौक,
अंबेडकर चौक
कैमरों के पुनः संचालन से शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button