छत्तीसगढ़

CG – संदीपनी अकादमी, बिलासपुर में 18 दिवसीय कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (SEDP) का शुभारंभ, 40 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (CGEDC) द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के पारस्परिक सहयोग से 18 दिवसीय कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (SEDP) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 09 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक संदीपनी अकादमी, पिंडारी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्रिकल एवं COPA (कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 40 चयनित प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना को विकसित करना तथा विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं तकनीकी क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों की ओर उन्हें प्रेरित करना है। यह पहल भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के आत्मनिर्भर एवं सतत भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संदीपनी अकादमी,पेण्ड्री के प्रशासन का विशेष सहयोग एवं उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से कार्यक्रम समन्वयक श्री विनय यादव द्वारा प्रतिभागियों एवं अतिथियों को कार्यक्रम की 18 दिवसीय प्रशिक्षण रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा उद्यमिता शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर संस्थान के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) की उद्यमिता विकास पारिस्थितिकी तंत्र की टीम के सदस्य राम खिलावन साहू, सुधा गोयल, हेमंत साहू, सुरेन्द्र साहू, सीताराम सोनी, सुचित्रा डे, दुर्गा प्रसाद एवं नीलम कुर्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। IIC टीम ने CGEDC की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्थान में उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करेंगे।

यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ उद्यमिता की व्यावहारिक जानकारी एवं व्यवसाय शुरू करने की समझ प्रदान करेगा, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए सक्षम बन सकें।

Related Articles

Back to top button