मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

डीईओ पटेल की सकारात्मक पहल प्री बोर्ड के टॉपरों के लिए होगा मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

सारंगढ़//जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल शिक्षा, में नित नए नए नवाचारी गतिविधियों को समाहित कर बच्चों के बहुआयामी व्यक्तित्व को निखारने और संवारने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। शिक्षा के विविध आयामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने नवाचार और समसामयिक विषयों में विद्यार्थियों को तकनीकी आधारित ज्ञान से परिपूर्ण करने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अनुकूल वातावरण तैयार करने में जुटे हैं। बच्चों,शिक्षकों,स्कूल प्रबंधनों और अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित कर बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उच्चतम सफलता हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर रहें हैं। इसी तारतम्य में डीईओ एलपी पटेल ने प्री बोर्ड परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के टॉपरों के लिए जिले के तीनों विकासखंडों में आगामी 3 फरवरी से मोटिवेशनल कार्यशाला आयोजित करने निर्देशित किया है।
ज़िला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने इस कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आशा के अनुरूप नहीं होने के कारण हमारे जिले का रैंकिंग ठीक नही रहा था। मैने अपनी पदस्थापना काल से ही बेहतर परीक्षा परिणाम की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों का तनाव दूर करने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने इस बार अर्धवार्षिक परीक्षा को भी बोर्ड परीक्षा की शैली में लिया गया ,जिसके अंतर्गत परीक्षा केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति और मूल्यांकन केंद्र की स्थापना कर उत्तर पुस्तिका की जांच किया गया। डीईओ पटेल ने कहा कि दसवीं और बारहवीं के अर्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को मेरिट और टॉप टेन में शामिल होने के लिए विषय विशेषज्ञों के द्वारा आगामी 3 फरवरी से मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में बच्चों के परीक्षा संबंधी सारी समस्याओं को पहचान कर निराकरण किया जाएगा। जिससे विद्यार्थी को अपनी गलतियों को सुधार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की बारीकी और नवीनतम तकनीक युक्त ज्ञान के माध्यम से परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता के लिए प्रेरित किया जाएगा। ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्नों को हल करने की शैली विकसित करने तथा समय प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। बच्चों को परीक्षा की तनाव से दूर करने ,पठन पाठन की शैली और मनोबल बढ़ाने बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बच्चों को मोटिवेट किया जाएगा। डीईओ पटेल की इन नवाचारी कदमों और साकारात्मक प्रयासों का असर निश्चित रूप से बच्चों की परीक्षा परिणामों मे दिखेगा और आगामी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के सर्वाधिक बच्चों को टॉप टेन मे शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मस्तूरी स्थित सांदीपनी के प्रशिक्षार्थियों ने जाना पुस्तकालय के प्रकारों का संपूर्ण विवरण ये रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//सांदीपनी एकेडमी पेंड्री मस्तूरी में शिक्षा विभाग के द्वारा ग्रंथ एवं ग्रंथालय से संबंधित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सरिता मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर (लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस डिपार्टमेंट) डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी करगी रोड कोटा द्वारा “*लाइब्रेरी एंड इट्स मैनेजमेंट* *सर्विसेज एंड रिसोर्सेस*” विषय पर अपना वक्तव्य दिया। वक्ता का स्वागत शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ रीता सिंह, आईक्युएससी समन्यक श्री राम खिलावन साहू एवं सांदीपनी ग्रंथपालक श्रीमती सोनाली दास के द्वारा पौधे देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। मंच संचालन सोनाली दास द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.दीप्ती सिंह राठौर ने किया। व्याख्याता ने अपने वक्तव्य में लाइब्रेरी कि प्रकारों एवं उसकी विशेषताओं पर सभी प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर बहुत ही सहजता व सरलता से दिया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का मार्गदर्शन व संरक्षक डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे द्वारा किया गया साथ ही विभाग के समस्त् शिक्षक एवं बी.एड. के सभी प्रशिक्षार्थीयों की उपस्थित रही |

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…..

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिनमेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

आज का शुभ रंग – नारंगी

आज का मंत्र- हनुमान जी का वाहन नाशक मंत्र का जाप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- दुर्गा स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले के लिए शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र बुध बुधाय नम: का जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता की सेहत खराब रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

आज का शुभ रंग- सफेदआज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- गणेश जी की स्तुति करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के मन में विचारों की हलचल रहेगी। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है। प्रेम विवाह को लेकर परेशानी होगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- ऊं शं शनिश्चरायै नम: का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- मां लक्ष्मी की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले कोई घटना घटेगी। जिसके लिए विपरित परिस्थितियां पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में परेशानी आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादी के लिए बात पक्की होगी।इससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- ऊं नमों भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले घर परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी।स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। पिता के सेहत को लेकर दिक्कतें आएगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस में नुकसान होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा और 12 नामों का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।बिजनेस को लेकर सावधान रहे। परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग-काला

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले सचेत रहने की आवश्यकता है कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।जातक पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- सूर्य भगवान की पूजा सूर्य मंत्र का जाप करें।

Padma Award 2025: बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं..

रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार श्री पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

श्री पंडी राम मंडावी, जो 68 वर्ष के हैं, गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं। वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं। उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है, के निर्माण में है। इसके अलावा, उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

श्री पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में अपने पूर्वजों से यह कला सीखी और अपने समर्पण व कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से अधिक देशों में किया है। साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से अधिक कारीगरों को प्रशिक्षण देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

Mahakumbh 2025: सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा,श्रद्धालुओं से की बात,बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश…

रायपुर 25 जनवरी 2025/ सचिव जनसंपर्क श्री पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। श्री दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान करने रोज छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है ,जहां लोगों को ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध साँस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बखूबी दर्शाया गया है। प्रतिदिन वहां शाम को छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जा रही है।

CG – Republic Day Special : छत्तीसगढ़ में एक घर ऐसा भी…जहां रोज लहराता है तिरंगा…..हर सुबह गूंजती है राष्ट्रगान की धुन……

बिलासपुर। पूरा देश गणतंत्र के उत्सव में डूबा हुआ है। हर ओर देशभक्ति की धुन और गीत गूंज रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक परिवार ऐसा भी है, जिसके आंगन में रोज तिरंगा शान से लहराता है। सुबह-सुबह आरती और घंटी की गूंज नहीं, बल्कि राष्ट्रगान जन गण मन के स्वर गूंजते हैं। परिवार का प्रत्येक सदस्य मंदिर में जाने से पहले तिरंगे को सलामी देता है।

नेहरू नगर बिलासपुर के आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी केके श्रीवास्तव के घर में तिरंगा लहराने की परंपरा को वर्ष 2002 में शुरू कराया, जो आज तक जारी है। बीते 23 वर्षों से उनके घर में कोई मेहमान आने पर उन्हें भी राष्ट्रीय ध्वज के सामने सलामी देने की भी परंपरा निभाई जा रही। श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन में 15 अगस्त के दौरान उन्हें स्कूल के किसी शिक्षक ने झंडे की छांव के नीचे खड़ा होने से मना किया था। नहीं मानने पर उन्हें धक्का देकर हटाया भी गया था। यही बात उनके जहन में घर कर गई। तब वे छोटे थे, पर तभी से उन्होंने ठान लिया था कि एक न एक दिन घर की छत पर तिरंगा फहराएंगे और अपने परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

सरकार ने दी है श्रीवास्तव परिवार को अनुमति

रिटायर्ड अधिकारी केके श्रीवास्तव ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी से यह बात शेयर की और पत्नी ने भी उन्हें इस काम को करने में साथ दिया। इसी का नतीजा है कि पिता के आदर्शों को घर का हर एक मेंबर अपना चुका है। परिवार के सदस्य घर में हर दिन तिरंगा फहराता है। श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2002 के बाद से घर या ऑफिस में नियम पूर्वक तिरंगा फहराने की अनुमति दी है, तभी से वे ऐसा करने में लगे। इसके पीछे का मकसद लोगों को अपने देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गंभीर बनाना है। वे चाहते हैं कि अपना राष्ट्रीय ध्वज हर घर में लहराता रहे। इससे उन्हें खुशी होगी। साथ ही उनके बच्चे भी उन्हें इस काम में आगे आने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इसके चलते आज उन्हें एक अलग पहचान मिली है।

श्रीवास्तव परिवार का मकसद – हर किसी के मन में देशभक्ति जगाना

रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी नीरजा श्रीवास्तव ने बताया कि आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के तौर पर काम कर चुके श्रीवास्तव की दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी बेंगलुरु और छोटी बेटी दिल्ली में रहते हैं। बेटा प्रखर गुवाहाटी में पढ़ाई कर रहा है। सारा परिवार एक साथ घर में त्योहार मनाते हैं। घर में पहले राष्ट्रगान बजता है, फिर कुछ दूसरा नेक काम होता है। श्रीवास्तव का कहना है कि घर में राष्ट्रगान गाने और तिरंगा फहराने से उन्हें खुशी मिलती है और यह काम जीवनभर करेंगे। श्रीवास्तव परिवार की देशभक्ति का मकसद सि एक ही है कि हर किसी के मन में देशभक्ति को जगाना। उनकी इच्छा है कि हर किसी के घर पर तिरंगा लहराता रहे।

CG ब्रेकिंग : रायपुर समेत इन जिलों में BJP ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए किसे कहां से मिली टिकट, देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने रायपुर, धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर के कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

देखें पूरी लिस्ट…

CG Election Boycott : राजधानी की जनता ने किया चुनाव बहिष्कार, कॉलोनी के बाहर लगाया बैनर, जानिए क्या है इनकी मांगे…..

रायपुर। राजधानी में सरकार द्वारा बनाए गए पीएम आवास के निवासियों ने आज निकाय चुनाव से पहले चुनाव का बहिष्कार कर दिया। दरअसल, दलदल सिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने लंबे समय से पानी और अन्य समस्याओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा अनदेखा किए जाने पर चुनाव का बहिष्कार कर दिया। असुविधाओं के अंबार से परेशान लोगों ने कॉलोनी के बाहर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी भी मौसम में भी पानी यहां उपलब्ध नहीं रहता है। रायपुर नगर निगम, कलेक्ट्रेट और जोन कार्यालय, हर जगह लोगों ने ज्ञापन दिया है लेकिन पानी की व्यवस्था करने में सभी असफल रहे हैं। बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को तीन-तीन मंजिल पानी लेकर चढ़ना पड़ता है। धरना देने, मांग करने के बाद टैंकरों की संख्या बस कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी जाती है। अमृत मिशन योजना के पाइपलाइन से भी पर्याप्त पानी नहीं आता। अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ टालने का काम करते है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने कब से मांग की जा रही है लेकिन अब तक पूरी नहीं की गई। क्षेत्र में लाइट नहीं होने के कारण लूट-मार जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है और महिला असुरक्षित महसूस करती है।

लोगों ने कहा कि घर के बदले पैसे ले लिए लेकिन सुविधाएं देना भूल गए। आज इतनी असुविधाओं के बीच हजारों परिवारों को जीना पड़ रहा है और सारी समस्याओं का हल खुद ही ढूंढने पर मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में वे वोट क्यों दें। लोगों ने मांग की है कि जब तक सभी व्यवस्था ठीक नहीं की जाएगी तब तक निकाय चुनाव में वोट नहीं देंगे।

CG – रिटायर्ड प्रोफेसर को Sex चैट में फंसाया : रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगी, वीडियो कॉल कर Sex चैट में फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर लूटे लाखों रुपए, ऐसे हुआ पूरा खेल….

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक रिटायर्ड प्रोफेसर को अंजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए सेक्स चैट में फंसाकर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बदनाम करने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर प्रोफेसर से 6.83 लाख रुपए वसूल लिए। इस मामले में पीड़ित प्रोफेसर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि सेवानिवृत प्रोफेसर लोकनाथ ध्रुव ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल के दौरान उन्हें सेक्स चैट में फंसा लिया गया और इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी देकर प्रोफेसर से मोटी रकम की उगाही की। पीड़ित प्रोफेसर ने इस घटना के बाद अन्य लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, अगर इस तरह का कोई लिंक या कॉल आए, तो उसका जवाब न दें। तुरंत पुलिस थाने में इसकी सूचना दें।

डिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल से बचें और ऐसी किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

CG – आग से केमिकल प्लांट खाक : केमिकल प्लांट में भीषण लगी आग, धमाकों से थर्राया इलाका, दूर दूर तक फैले धुएं के गुब्बार, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम……

धरसीवां। तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी की क्षेत्रवासी भी सहम उठे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। घायल युवक नेतराम बरेठ खोखरा जांजगीर चांपा का रहने वाला है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजावाया। वहीं एडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

दमकल की 5-6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। रेस्क्यू के दौरान एक केमिकल से भरे टैंकर को प्लांट से बाहर निकाला गया। वहीं आशंका जताई जा रही है कि, प्लांट में और भी लोग फंसे हुए हो सकते हैं।