मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG-शिक्षक सस्पेंड : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई,शिक्षक को किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

जशपुर। नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी हर्बल लाइफ का प्रचार प्रसार करने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया है। शिक्षक लगातार स्कूल से बिना अनुमति और अवकाश स्वीकृत करवाए अनुपस्थित रहते थे। इसके अलावा वह हर्बल लाइफ कंपनी का प्रचार कर रहे थे। शिक्षक के फेसबुक और इंस्टाग्राम के आधार पर प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा शिक्षक को निलंबित किया गया है

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल के प्रतिवेदन के अनुसार ललित कुमार दिवाकर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गरिहादोहर विकासखंड कांसाबेल जिला जशपुर छत्तीसगढ़ द्वारा 11 नवंबर 2024 से 30 नवंबर 2024 तक तथा 1 दिसंबर 2024 से 9 दिसंबर 2024 तक, 30 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एवं 1 जनवरी 2025 से 4 जनवरी 2025 तक बिना पूर्व सूचना/ आवेदन के अथवा अवकाश स्वीकृत करवाए बिना विद्यालय से अनुपस्थित थे।

उनके द्वारा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बगैर हर्बल लाइफ कंपनी का प्रचार– प्रसार किया जा रहा था। उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के अवलोकन से भी प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई। उनके कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।

इसलिए ललित कुमार दिवाकर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग़रिहादोहर विकासखंड कांसाबेल को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल नियत किया गया है।

CG School Teacher Recruitment : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन 88 पदों में निकली भर्ती,28 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन,जाने डिटेल…

बलौदाबाजार,जनवरी 2025/ जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार करने तथा अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।बताया गया कि 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रन्थपाल आदि पदों पर भर्ती हेतु 17 जनवरी से 28 फ़रवरी 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। संविदा भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

CG ब्रेकिंग : भाजपा ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा,देखे लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर प्रत्याशियों की घोषणा में कांग्रेस को पछाड़ दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

IMG-8483
IMG-8484
IMG-8485
IMG-8486

———————————

CG – जान की दुश्मन बनी पत्नी : पति को जिंदा जलाया, सिलेण्डर चालू कर लगा दी आग…फिर जो हुआ…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जलाया। पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने विवाद के बाद सो रहे पति के पास सिलेण्डर चालू करके आग लगा दी थी। घटना में पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, पीड़ित शिव कुमार बंजारे 48 वर्ष अछोली हीरानगर उरला ने बताया कि सूरज बाई जोशी को दूसरी पत्नी बनाकर रखा था। पहली पत्नी रूखमणी बंजारे के पास जाने से दूसरी पत्नी मना करती थी और पैसे की मांग करती थी। जमीन जायदाद को अपने नाम रकने के लिये भी दबाव बनाती थी। साथ ही गाली गलौज कर मारपीट भी करती थी। पीड़ित अपनी पहली पत्नी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा थाना खमतराई में गया था। इस दौरान पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी व जमीन जायदाद को अपने नाम करने बोली जिसे मना कर खाना खाकर सो गया।

रात लगभग 11.30 बजे दूसरी पत्नी आरोपिया सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू करके रखी थी जिसे आग लगा दिया जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का उपचार वर्मा अस्पताल थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहा है। आरोपिया सूरज बाई जोशी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपिया सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

CG – दो पक्षों में खूनी झड़प : शव दफनाने के नाम पर मचा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार, छावनी में तब्दील हुआ गांव…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बेलर गांव में एक धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर हुए सिर फुटौव्वल में 11 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना के बाद से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शव दफनाने को लेकर बस्तर में लगातार विवाद हो रहा है। इसके पहले वर्ष 2024 के अंतिम दिनों में परपा थाना व नानगुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़े बोदल में ईसाई समुदाय की महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने सरपंच समेत आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

CG ब्रेकिंग : भाजपा ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, इन पदों के उम्मीदवारों की घोषणा, देखें लिस्ट….

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट में राजनांदगांव जिले के छुरिया, एलबी नगर और डोंगरगढ़ नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों का लिस्ट जारी किया है।

देखें लिस्ट….

CG – नाबालिग से गैंगरेप : 2 युवकों ने नाबालिग को घर में बंधक बनाकर की हैवानियत, परिजन ढूंढते पहुंचे, तो आरोपी के घर बाहर से आई चीखने की आवाज, फिर जो हुआ…..

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग दिशा मैदान के लिए घर से बाहर गयी थी। तभी रास्ते में गांव के दो युवक उसे अपने पास बुलाने के बाद घर में बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर वारदात में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र का है। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह दोपहर में घर से शौच के लिए बाहर गयी थी। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाले बलभद्र सिंह और मनमोहन ने आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। पहले से परिचित होने की वजह से नाबालिग बलभद्र के घर के पास पहुंची ही थी, तभी आरोपियों ने नाबालिग को जबरदस्ती खींचकर घर के अंदर ले गए।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ हैवानियत करते हुए कई बार रेप किया। जब लड़की काफी देर तक घर वापस नहीं आई, तब परेशान परिजन उसे खोजने निकले। इसी बीच आरोपियों के घर के बाहर नाबालिग लड़की की चप्पल और चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा नही खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पीड़िता को आरोपियों से चंगुल से छुड़ाकर घर से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि गैंगरेप की वारदात के बाद दोनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गये थे। साइबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी मनमोहन सिंह को छिंदिया और बलभद्र सिंह को दर्रीपारा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया है।

CG – बाघिन की मौत : अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव, मचा हड़कंप, वन अधिकारी बोले…..

लोरमी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। 4 साल की बाघिन का संदिग्ध हालत में शव मिला है। वहीं वन विभाग के अफसरों ने बाघिन की मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया है।

जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र लमनी के ग्राम चिरहट्टा बिरारपानी के बीच बेंदरा खोंदरा के तरफ ग्रामीण पैदल जा रहे थे। इसी दौरान झाड़ के पास बाघिन को मृत देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। वहीं वन विभाग के गश्ती दल पर भी सवाल उठना शुरू हो चुका है। क्योंकि अगर वन विभाग के कर्मचारी अपने वन क्षेत्र में नियमित दौरा कर रहे हैं, तो उन्हें बाघिन की लाश की सड़ने की स्थिति तक सूचना कैसे नहीं मिली।

ATR के डिप्टी डायरेक्टर यू आर गणेश ने बताया कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है, डॉक्टरों की टीम ने अपना निष्कर्ष दिया है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुआ है, जिसका वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। स्थानीय पेट्रोलिंग गार्ड रेशम बैगा ने घटना की सूचना थी दी। जिसके बाद अधिकारियों को सूचना देने सहित घटना की पुष्टि के बाद डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

CG – 54 डॉक्टरों को नोटिस : इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, 54 प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दी चेतावनी, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। प्राथमिक उपचार की सुविधा देने वाले हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के डॉक्टर सहित चिकित्सकीय स्टाफ ओपीडी संचालन में लापरवाही बरत रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ ने व्यवस्था सुधारने 4 हमर अस्पताल और 50 हमर क्लीनिक के प्रभारी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। दो शिफ्ट यानी सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक संचालित ओपीडी में ड्यूटी वाले डॉक्टर को जीपीएस लोकेशन के साथ अटेंडेंस भेजना होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर के समीप ही लोगों को सर्दी-बुखार जैसी समस्या के इलाज के लिए हमर क्लीनिक और बड़ी परेशानी के निदान के लिए हमर अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

इसके माध्यम से चौबीस घंटे और सातों दिन इमरजेंसी सेवा देनी है और शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच की जानी है। पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि डॉक्टर सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गंभीरता दिखाई है और सभी हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस देकर सुधर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि उन्हें ड्यूटी में उपस्थिति के दौरान अपने जीपीएस लोकेशन के साथ तस्वीर खींचकर शेयर करना होगा।

लापरवाही पर कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि, तमाम हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में दो शिफ्ट में ओपीडी का संचालन किया जाना है। इसके लिए सबको नोटिस जारी किया गया है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

CG ब्रेकिंग : विशिष्ट सेवा,सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए नामों का ऐलान…देखें लिस्ट..

रायपुर। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 जवानों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया।

95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं।

Announcementof-Medal-2025-25012025

राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट

वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) की राज्य दर आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा किस विभाग के कितने जवान

विशिष्ट सेवा (President’s Medal for Distinguished Service) के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 04 सुधार सेवा (Reforms Department) को प्रदान किए गए हैं. सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

विशिष्ट सेवा से तहत राज्यवार लिस्ट

विशिष्ट सेवा के तहत अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड दिया गया।

विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. विशिष्ट सेवा के तहत बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड दिया गया. दिल्ली पुलिस आईटीबीपी, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से 4-4, उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ-सीबीआई 6, आईबी को 8 अवॉर्ड दिया गया।