मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG- दुल्हन की दलाली : शादी के लिए खरीदी 3 लड़कियां, रेलवे स्टेशन से तीनों भाग निकली, फिर जो हुआ….. MP से 6 गिरफ्तार….

सरगुजा। जिले़ के अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियों की खरीदी और बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिन लोगों ने अपहरण किया, उन्होंने लड़कियां खरीदने के लिए दोनों युवकों को पैसे दिए थे। जब लड़कियां नहीं उपलब्ध करायी गयी तो दोनों युवकों का अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले से है।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह और सागर जिले के आरोपी अंबिकापुर में शादी के लिए लड़कियां खोजने आए थे। एक स्थानीय निवासी दिनेश मरावी और काबिल अंसारी ने इन आरोपियों को लड़कियां दिलाने का वादा किया था और इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन जब उन तीन लड़कियों ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से भागने का फैसला किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ने के बाद दिनेश और काबिल का अपहरण किया और मध्य प्रदेश ले गए।

आरोपियों ने अपहरण के बाद दिनेश मरावी के परिवार से फोन पर पैसे की डिमांड की। परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में की थी, जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश भेजी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद मध्य प्रदेश के दमोह जिले से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें अंबिकापुर वापस लाकर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला शादी के लिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त का है, जिसे लेकर आगे की जांच की जा रही है।

CG – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक संपन्न…

शहरी एवं ग्रामीण दोनों चुनावों में कांग्रेस जीतेगी – दीपक बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर राजीव भवन में बैठक संपन्न…

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में बस्तर संभाग स्तरीय के नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर बैठक संपन्न हुई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा इस स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस नगरीय एवं पंचायत दोनों जगह चुनाव जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु,पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी,श्री वीरेश ठाकुर,पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन,पूर्व विधायक चंदन कश्यप,पूर्व विधायक राजमन बेजाम,नरेश ठाकुर,अमीन मेमन, तूलिका कर्मा,शकील रिजवी, विमल सुराना,राजीव शर्मा, मिथलेश स्वर्णकार,रूपसिंह पोटाई,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित समस्त बस्तर संभाग के जिला अध्यक्षगण एवं प्रभारीगण मौजूद रहे।

CG – घर चलकर आई मौत : ब्रेक फेल होने के बाद घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर…..

बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर जा रहा ट्रेलर लिम्हा गांव होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह सीधे एक घर में जा घुसा। हादसे के दौरान घर में परिवार मौजूद था। घर में अनियंत्रित ट्रेलर घुसने से चार वर्षीय मासूम सौम्या की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि ट्रेलर का चालाक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क का इस्तमाल कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। रतनपुर पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG – जनता के सपनों का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा, जनता से मांगे सुझाव, घोषणापत्र समिति संयोजक अमर अग्रवाल ने जारी किया मोबाइल नंबर, ईमेल से भी भेज सकेंगे सुझाव…

जनता के सपनों का घोषणा पत्र जारी करेगी भाजपा, जनता से मांगे सुझाव

घोषणापत्र समिति संयोजक अमर अग्रवाल ने जारी किया मोबाइल नंबर, ईमेल से भी भेज सकेंगे सुझाव

भाजपा ने अपने मंत्र “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है – अमर अग्रवाल

whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com के माध्यम से भाजपा ने मांगे सुझाव

रायपुर / जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता आहुत की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि नगरीय निकायों में इस बार जनता से लिए गए सुझाव के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए उन्होंने whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के माध्यम से सुझाव मांगे है।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रदेश का यह चुनाव मूलतः उस विश्वास का जनादेश में बदलने के लिए हैं, जो विश्वास हमने अपने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल की है। हमने पिछले महीने ही ‘जनादेश परब’ में विश्वास का एक वर्ष पूर्ण किया है। इस वर्ष को विष्णुदेव सायजी की सरकार ने ‘अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। आप जानते ही हैं कि यह वर्ष प्रदेश निर्माता अटलजी की शताब्दी वर्ष भी है।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि निस्संदेह अटल निर्माण वर्ष के अधोसंरचना के क्षेत्र के अधिकाधिक कार्य करेगी और इसका सबसे बड़ा लाभ हमारे नगरीय निकायों को मिलेगा। भाजपा ने अपने मंत्र “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करती भी है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे हैं, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहा तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत, भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमने जो कहा वो पूरा किया ,आगे भी जो वादे होंगे वो पूरे होंगे : सुनील सोनी

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, जिनसे सीधे जनता को लाभ प्राप्त हुआ हैं।

भाजपा ने कभी भी केवल घोषणा नहीं की, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को न केवल सुविधाएं मिलीं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ। हम अब अपने और जनता के मध्य सामंजस्य में किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहते। जिस तरह केंद्र और राज्य में हमारा और जनता का मजबूत और सुचारु सामंजस्य रहा है, उसी तरह हम चाहते हैं कि शहरी स्थानीय निकायों में भी विकास का यही क्रम बिना किसी बाधा के जारी रहे। भाजपा हमेशा आपके लिए और आपसे ही है। हमारा उद्दे श्य है कि हम सब मिलकर अपने शहरी स्थानीय निकायों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और तीनों स्तरों पर एक मजबूत सरकार बनाएं।

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक सुनील सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव में भी हम अपना घोषणा पत्र जनता के सुझावों के आधार पर ही तैयार करना चाहते हैं। साथ ही आप पत्रकार बंधुओं से भी आग्रह करते हैं कि अगर आपके पास भी कुछ सुझाव हों तो हमें अवश्य अवगत कराएं। इन सभी सुझावों के आधार पर ही हम अपना घोषणा पत्र इस बार भी बनायेंगे। प्रदेश की प्रबुद्ध जनता के सुझाव न केवल हमारी योजनाओं को दिशा देंगे, बल्कि हम यह सुनिश्चित भी करेंगे कि उसे निकायों के विकास के अपने रोडमैप में हम सम्मिलित कर सकें।

पत्रकार वार्ता में घोषणा पत्र समिति के सदस्य चन्द्रशेखर साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, आई टी से संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद थे।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक उपनयन संस्कार 2 फरवरी को…

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक उपनयन संस्कार 2 फरवरी को

पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जनवरी, श्री शंकर देवालय प्रांगण भवन में होगा आयोजन

जगदलपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज जगदलपुर द्वारा आगामी 2 फरवरी 2025 रविवार को स्थानीय प्रतापगंज स्थित श्री शंकर देवालय के भवन में सामाजिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। बटुकों का उपनयन संस्कार कराने की अंतिम तिथि 25 जनवरी रखी गयी है।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज शंकर सेवा संघ अध्यक्ष आलोक अवस्थी ने बताया कि सामूहिक रूप से बटुकों के उपनयन संस्कार का आयोजन कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सभी सम्मानीय सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है।

आचार्य पं. राम रजनीश बाजपेयी की उपस्थिति में सामाजिक उपनयन संस्कार पूर्ण होगा। बटुकों के उपनयन संस्कार पंजीयन हेतु सहयोग राशि ग्यारह सौ रुपये निर्धारित की गयी है। पंजीयन के लिये संतोष शुक्ला मो. 9424284225 व मनीष शुक्ला मो. 9826810864 से इच्छुक अभिभावक संपर्क कर सकते हैं।

हर बारह साल में क्यों होता है कुंभ जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से क्या है इसका रहस्य…

हर बारह साल में क्यों होता है कुंभ जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा से क्या है इसका रहस्य

डॉ सुमित्रा अग्रवाल
यूट्यूब वास्तु सुमित्रा

कोलकाता। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया, तब अमृत का कलश (कुंभ) निकला। अमृत प्राप्त करने के लिए देवता और असुरों के बीच संघर्ष हुआ। इस संघर्ष के दौरान, भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण करके अमृत को देवताओं को बांटना चाहा।

जब असुरों ने अमृत कलश को छीनने की कोशिश की, तो उसे लेकर देवता और असुर १२ दिव्य दिनों तक भागे। इस दौरान अमृत कलश से अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी के चार स्थानों पर गिरीं:

प्रयागराज (इलाहाबाद) – गंगा, यमुना, और सरस्वती के संगम पर।
हरिद्वार – गंगा नदी के किनारे।
उज्जैन – क्षिप्रा नदी के तट पर।
नासिक – गोदावरी नदी के किनारे।

चूंकि देवताओं के १२ दिव्य दिन पृथ्वी के १२ वर्षों के बराबर होते हैं, इसलिए हर १२ वर्षों में कुंभ मेले का आयोजन होता है।

कुंभ के ज्योतिषीय आधार :

कुंभ मेले की तिथियां ग्रहों की विशेष स्थितियों पर आधारित होती हैं।

जब गुरु (बृहस्पति) और सूर्य की स्थिति विशेष राशियों (जैसे कुंभ, मेष, सिंह, आदि) में होती है, तब यह पर्व आयोजित होता है।

कथा का आध्यात्मिक महत्व :

यह कथा इस बात को दर्शाती है कि अमृत रूपी ज्ञान या मोक्ष प्राप्त करना संघर्षपूर्ण है और इसके लिए तपस्या और समर्पण की आवश्यकता है।

कुंभ मेले में स्नान को अमृत स्नान की तरह माना गया है, जो आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का माध्यम है।

CG – जनता में भाजपा से नाराजगी इसलिए जीत कांग्रेस की ही होगी : रेखचंद जैन

जनता में भाजपा से नाराजगी इसलिए जीत कांग्रेस की ही होगी : रेखचंद जैन

निकाय चुनाव के लिए मुद्दों की कमी नहीं

जैन ने अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के नाम जाने

जगदलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। महज एक साल के कार्यकाल में ही जनता भाजपा से ऊब चुकी है। मोदी की गारंटी को भाजपा ने कागज में ही रहने दिया है। कोरे आश्वासनों से काम चलाने का कार्य भाजपा कर रही है जिससे समाज के सभी वर्गों यथा किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों आदि में गहन असंतोष है। इसके विपरीत कांग्रेस शासन में विकास के लिए रकम की कोई कमी नहीं थी।

बीजापुर में विकास के लिए जितनी राशि स्वीकृत की गई उतनी कभी नहीं की गई थी। इन स्थितियों में जीत कांग्रेस को ही मिलेगी। यह उद्बोधन प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक व जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने निवर्तमान पालिका अध्यक्ष, पार्षदों, पार्षद दावेदारों, कांग्रेसजनों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित राजीव भवन में मंगलवार को दिए।

जैन के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, मिच्चा मुतैया आदि ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिया और बीजापुर में कांग्रेस के जीत की प्रबल संभावना व्यक्त की। इससे पूर्व श्री जैन का स्वागत किया गया।

विधायक मंडावी से मिले

पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने भैरमगढ़ स्थित बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के निवास पर उनसे भेंटकर विस्तृत चर्चा की। जैन ने पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए दायित्व के उचित निर्वहन की बात कही।

समाज प्रमुखों से की चर्चा

जैन ने बीजापुर के अनेक समाज प्रमुखों से भी बातचीत की। अध्यक्ष व पार्षद उम्मीदवारों के नाम की रायशुमारी के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस शासन में समाज को प्राप्त सहयोग, भूमि, भवन आदि की चर्चा कर आभार भी जताया।

बंद कमरे में की चर्चा

कार्यक्रम के अंत में जैन ने बैठक में मौजूद पार्टीजनों के साथ वर्तमान पालिका अध्यक्ष, पार्षदों, दावेदारों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों से बंद कमरे में एक- एक कर चर्चा की और ताजा हालात के साथ प्रत्याशियों की अभ्यर्थिता को लेकर चर्चा की।

CG – उल्लास कार्यक्रम के नींव स्वयंसेवी शिक्षकों की बैठक BRCC में संपन्न…

उल्लास कार्यक्रम के नींव स्वयंसेवी शिक्षकों की बैठक BRCC में संपन्न

रायगढ़, घरघोड़ा। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्तिकेया गोयल के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम “उल्लास” का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत घरघोड़ा विकास खण्ड के 42 ग्राम पंचायतों के सभी ग्रामों में स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से साक्षरता केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु घरघोड़ा विकास खण्ड के 128 प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को जिम्मेदारी दी गई है।

ग्राम पंचायत स्तर में प्राचार्य/ प्रधान पाठक माध्यमिक शाला को ग्राम पंचायत प्रभारी तथा संकुल स्तर पर संकुल शैक्षिक समन्वयकों को संकुल नोडल बनाकर केन्द्रों के व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। उक्त कार्यक्रम के इस प्रकार से व्यवस्थित संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी राव सर एवं जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता) देवेन्द्र कुमार वर्मा का मार्गदर्शन सदैव विकास खण्ड को प्राप्त होता रहता है। इन वरिष्ठ अधिकारियों में मार्गदर्शन में विकास खण्ड घरघोड़ा की टीम भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का संचालन कर रही है।

घरघोड़ा के स्वयंसेवी शिक्षक अपने अपने साक्षरता केंद्रों में असाक्षरों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता भी प्रदान कर रहे हैं। इसके लिये वे नए नए गतिविधियों के माध्यम से असाक्षरों को सिखाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वयंसेवी शिक्षक इस पूरे कार्यक्रम के नींव हैं और उनके समर्पण के बिना इस कार्यक्रम की सफलता की कल्पना बेमानी होगी।

CG – डिगेश पटेल ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक का संभाला पदभार, राप्रसे,आर. आर.-2015 बैच के हैं अधिकारी,अपर कलेक्टर रायगढ़ में थे पदस्थ…

डिगेश पटेल ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक का संभाला पदभार, राप्रसे,आर. आर.-2015 बैच के हैं अधिकारी,अपर कलेक्टर रायगढ़ में थे पदस्थ!

रायगढ़, धरमजयगढ। धरमजयगढ में पदस्थ रहे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (अपर कलेक्टर) डिगेश पटेल का तबादला रायपुर में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद पर हो गया। और वहीं अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए, डिगेश पटेल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पद का पदभार संभाल लिया है।

बता दें, रायगढ़ अपर कलेक्टर राज्य प्रशासनिक सेवा 2015 बैच की अधिकारी रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(SDM) के पद पर कार्यरत थे। और वहीं धरमजयगढ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पद रहकर इनके कार्यकाल में विकासखंड में राजस्व विभाग में काफी समय तक सेवा देकर क्षेत्र में विकास और सेवाओं काफी प्रगति हुई।

वहीं डिगेश पटेल ने धरमजयगढ नगर में एसडीएम पद पर कार्यरत रहकर अपनी बेहतर कार्यशैली के लिए हमेशा तत्पर रहे। जैसे ज़िला मजिस्ट्रेट को लिपिक कार्य में मदद करना, आदेश जारी करना
वाहन पंजीकरण,राजस्व, चुनाव आधारित कार्य,विवाह पंजीकरण,शस्त्र लाइसेंस जारी करना,ओबीसी, एससी/एसटी, और डोमिसाइल जैसे प्रमाणपत्र जारी करने का सराहनीय कार्य किया है।

“डिगेश पटेल ने अपनी कार्यकुशलता, बेहतर मैनेजमेंट से धरमजयगढ शहरवासियों को अपना कायल बना लिये थे। इसी कारण लोग उनकी तारीफ करते आज लोग नहीं थकते हैं।”

डिगेश पटेल ने कोरोना काल के दौरान अपनी कार्यकुशलता, बेहतर मैनेजमेंट से धरमजयगढ शहरवासियों को अपना कायल बना लिये थे। इसी कारण लोग उनकी तारीफ करते आज लोग नहीं थकते हैं। बता दें, धरमजयगढ शहर एसडीएम की सराहनीय कार्य पुरे विकासखंड में लगातार कोरोना से धरमजयगढ विकासखंड को बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए,कोरोना के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्त दिखाई देते रहे, तो कभी दया की भावना रखते हुए, प्यार से शहरवासियों को समझाइश देते नजर आते थे। वहीं क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू तो लगा दिया गया।

लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी लोग से नियम का पालन करवाना। तभी कोरोना से बखूबी जंग लड़ा जा सकता था। ऐसे में SDM डिगेश पटेल ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कमर कस लिया था।जिसके बाद वे लगातार पूरे क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर समझाने का प्रयास करती देखे गए थे। वहीं उन्होंने ने धरमजयगढ शहर में कोरोना जागरुकता के लिए बखूबी कायम किया।

वे लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लगातार समझाइश देते नजर आए थे। साथ ही बड़ी चुनौती शहर एवं क्षेत्रवासियों में कोई भूखा न सोये इसके लिए कोरोना काल में सबसे अहम काम था।अपने स्टाफों एवं शहर के मददगारों के मदद से गांव-गांव और शहर के हर वार्ड में जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया गया था। जिसके चलते संकट भरा समय आसानी से गुजर गया था।

“डिगेश पटेल विकासखण्ड में हर समस्याओं का कर चुके निदान!”

बता दें विकासखण्ड में एसडीएम रहकर डिगेश पटेल ने हर समस्याओं का निदान कर चुके हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, किसान, व्यवसायी, पीड़ित छात्र छात्राओं बच्चे और ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याएं शामिल हैं। वहीं विकासखंड स्तर में असंगठित क्षेत्र के मजदूर, प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र, समाचार पत्र विक्रेता, दिव्यांग, रक्तदाता, फुटपाथ विक्रेता और पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाने कर हर समय समय पर बैठक लेकर हर समस्याओं का निदान किया है।

वहीं एसडीएम ने आमलोगों और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर हुआ है। लगातार अच्छे परिणाम सामने रहे हैं। इस बीच लोग भी अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए खुलकर सुझाव देते हुए,साथ निभाया है। और वहीं इसी प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए राज्य शासन ने एसडीएम डिगेश पटेल का तबादला छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर किया है। वहीं डिगेश पटेल का महाप्रबंधक के पद पर होने में कई महत्वपूर्ण कार्य होने की उम्मीद जताई गई है।

CG – दलदल में फंस कर हुआ हांथी के बच्चे की मौत, वन विभाग में हड़कंप मच गया..

दलदल में फंस कर आज फिर बच्चे हांथी की मौत , वन विभाग में मचा हड़कंप

रायगढ़ / घरघोड़ा। वन परिक्षेत्र के पानीखेत के राजस्व विभाग की जमीन में बने मुसबहरी डेम में छोटे हांथी शावक की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया है दलदल में फंसकर मरने वाले शावक हांथी की उम्र लगभग 1 से 2 साल बताई जा रही है।

बता दे की विगत कुछ महीनों से पानी खेत के जंगल के रास्ते हांथीयों का आवागमन जारी है वन विभाग के बीट में पदस्थ कर्मचारी हांथीयों पर नजर बनाये हुए है बावजूद हांथी के डेम के रास्ते में आना जाना जारी है डेम रास्ते में चलने के कारण आज फिर एक हांथी शावक की मौत हो गई है।

बता दे कुछ दिन पूर्व इसी डेम में नन्हे हांथी की डेम के दलदल में फंसकर मौत हो गई थी आज फिर हांथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है।