मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मरार समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का किया स्वागत…

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मरार समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का किया स्वागत…

जगदलपुर। आज मरार समाज के लोगों ने अपनी आराध्य देवी शाकंभरी माता की जयंती धूमधाम से बड़े ही मनाई जिसका बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मरार समाज द्वारा निकाली गई मां शाकंभरी देवी की शोभायात्रा का राजीव भवन कार्यालय के समक्ष भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मरार समाज के लोगों को मां शाकंभरी देवी की जयंती की पर अपनी शुभकामनाएं दी। मौर्य ने कहा मां शाकम्भरी देवी की अनुकंपा से हम फलफूल रहे हैं। उनकी असीम कृपा से ही आज हमारी पहचान है।

इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, प्रशांत जैन, नरेंद्र तिवारी, रविशंकर तिवारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान,महेश द्विवेदी, यूंका अध्यक्ष शहर अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी,महेश ठाकुर, अनुराग महतो,पार्षद कमलेश पाठक, मनिता राउत,ज्ञानेश्वरी जाधव, उमा, सुनीता दास,लोकेश नंदा, नूरेंद्र साहू, नितेश जोशी, कर्तव्य आचार्य,खिरेंद्र यादव, आदि मौजूद रहे।

CG – नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य : भाजपा जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव…

नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर जुट जायें कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

भाजपा जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

कांग्रेस मुद्दा विहीन, भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस के पास कोई काम नहीं – किरण देव

जगदलपुर। आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आज सोमवार को महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुये। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाने कहा।

देव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सतत सक्रियता का सुखद परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया।

नजदीक आ गये नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिये दिनरात कार्य करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। श्री पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिये समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे।

बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, जिला प्रभारी जी वेंकट, शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव और आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुधीर पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओछा, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता,प्रकाश झा, प्रवीण सांखला, महेन्द्र सेठिया, पुरूषोत्तम जोशी, अश्विन सरडे, उमाकांत सिंह, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर बाजपेयी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, राजेन्द्र बाजपेयी,दिगम्बर राव, मोतीराम बघेल, निर्मल पाणिग्रही, यशवर्धन राव, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ईश्वर राव, शशिनाथ पाठक आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG-Promotion ब्रेकिंग : प्राध्यापकों को प्राचार्य के पदों पर मिली पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिये किसे कहां दी गयी पोस्टिंग…..

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सेवा महाविद्यालयीन शाखा में कार्यरत 17 प्राध्यापकों को स्नातक प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देते हुए विभिन्न महाविद्यालयों में नई पोस्टिंग दी है।

देखें आदेश


CG – पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, ठेकेदार ने चंद्राकर हत्याकांड की दिलाई याद, बोला – वैसा ही कर दूंगा कांड, मामला दर्ज…..

कोरिया। बीजापुर में ठेकेदार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हो गई थी। ऐसा ही एक मामला कोरिया में भी सामने आया है। जहां घटिया सड़क निर्माण की खबर कवर करने वाले पत्रकार को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़ित ने ममाले की शिकायत थाने में की है। वहीं आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा ममला बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी निवासी पत्रकार सुनील शर्मा को ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी है। पत्रकार ग्राम गेजी में चल रहे घटिया निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। निर्माण काम का जिम्मा ठेकेदार मुंशी पर है। जिनसे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन ठेकेदार ने जानकारी देने के बजाय पत्रकार को प्रलोभन देने की कोशिश की।

बात नहीं बनी तो नाराज होकर ठेकेदार ने धमकी देते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी तक दे दी। शिकायत के अनुसार ठेकेदार ने बीजापुर में पत्रकार की हत्या का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों ने इसकी निंदा की है। इसके साथ ही कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे से मुलाकात कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

भाजपा मंडल लखनपुर के नगर पंचायत चुनाव को लेकर समन्वय बैठक नगर पंचायत के प्रभारी सहित विधायक की उपस्थिति में हुई संपन्न।

लखनपुर सितेश सिरदार:–आज13 जनवरी दिन सोमवार को विधायक निवास में नगरीय निकाय चुनाव के सबंध में नगर पंचायत लखनपुर के पार्षदों सहित अध्यक्षों के दावेदारों को लेकर समन्वयक बैठक में विधायक राजेश अग्रवाल नगर पंचायत लखनपुर भाजपा के प्रभारी डी के पुरिया और पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल की उपस्थिति में वार्ड पार्षद एक से लेकर 15 वार्ड पार्षद के वर्तमान और पार्षद के टिकट के दावेदारों से समन्वयक चर्चा विस्तार पूर्वक किया गया,जिसमें सभी 15 वार्डों में वार्ड पार्षद टिकट के लिए कई नाम सामने आए वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भी तीन दावेदारों ने अपना दावेदारी प्रस्तुत किया गया।
निकाय चुनाव को लेकर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा वर्तमान पार्षदों पार्षद के दावेदारों को एकजूट और निराश नहीं होना है 15 वार्ड में 15 भाजपा प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा जिसमें बाकी जो संगठन कन्यादान स्वरूप माना जाएगा और एकजूट होकर चुनाव लड़ा जाएगा नगर पंचायत लखनपुर में पूरे 15 वार्डों में भाजपा के अधिक से अधिक पार्षद जीत करेंगे यह मेरे से पूर्णतः विश्वास है कि और अध्यक्ष के लिए भी हम पूरी ताकत के साथ अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा रहेगा।
वहीं नगर पंचायत लखनपुर के प्रभारी डी के पुरिया जी ने वार्ड पार्षद टिकट के दावेदारों को भी समिति के मध्य से पार्षद टिकट तय किया जाएगा।मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने सभी वार्ड पार्षद के प्रत्याशी को एक जुट कर नगरीय निकाय चुनाव हम जीतेंगे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया ।
इस समन्वयक बैठक में मुख्य रूप से विजय अग्रवाल बृजकिशोर पांडे, रवि अग्रवाल , राकेश अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता, रामनरायण दुबे,सचिन अग्रवाल, राकेश साहू, अभिमन्यु सिंह, पवन राम,अमित बारी,मण्डल युवा महामंत्री सचिन बारी,विनोद कश्यप, बिनेश खलखो,राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,नरेश सारथी, शनि बंसल, गीता राजवाड़े, आशा जायसवाल, सरिता जयसवाल, संपत राम , विकाश राजवाड़े, तबरेज आलम , आयुष दिहुलिया, सहदुल, सहित दावेदार उपस्थित थे।

रांची की कलमकार नंदा पाण्डेय को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान जयपुर साहित्य संगीति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया…

जयपुर साहित्य संगीति : साहित्योत्सव एवं जयपुर सम्मान 2025 अलंकरण समारोह

झारखंड। रांची की कलमकार नंदा पाण्डेय को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान जयपुर साहित्य संगीति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी कविता संग्रह “मनरंगना” के लिए दिया गया है।

इस अवसर पर जयपुर साहित्य संगीति के संयोजक अरविंद कुमार संभव ने बताया कि हर वर्ष इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है , जिसमें देश भर के साहित्यकारों को विभिन्न विधाओं के लिए सम्मानित किया जाता है।

CG – शहर के वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन…

विकास कार्य में राशि की नहीं होगी कोई कमी ,प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास के काम – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

शहर के वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर। शहर के शांतिनगर व गांधीनगर वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों का सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, सफीरा साहू, यशवर्धन राव , संजय पांडे ,आलोक अवस्थी , उदयनाथ जेम्स,श्वेता बधेल, विक्रम सिंह डांगी , मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, एल ईश्वर राव,अनिल लुक्कड़ , शशि रथ,अविनाश श्रीवास्तव,उपस्थित रहे।

शहर के शांतिनगर वार्ड में सीसी सड़क निर्माण लागत 19 लाख, गांधी नगर वार्ड में सीसी सड़क लागत 10.76 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन कार्यक्रम में संबोधित करते विधायक किरण देव ने कहा कि जनता के मांग के अनुरूप शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे विकास कार्य में समझौता नहीं किया जाएगा।

जन मानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। विकास अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी,वार्डवासियों के मांग के अनुरूप निर्माण कार्य किए जाएंगे।

देव ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में चौमुखी विकास होंगे।आज शहर मे लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए। महापौर सफीरा साहू ने भी अपनी बातें रखी।

इस दौरान निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज ,निगम के अधिकारी ,कर्मचारी ,काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

CG – कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से फिर लगा बड़ा झटका, न्यायालय ने इतने दिन की रिमांड पर भेजा जेल, इस मामले में हुए गिरफ्तार…..

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आज देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने विधायक देवेंद्र को 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि संविधान और कानून पर भरोसा है। कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा। वहीं प्रेमप्रकाश पाण्डेय की याचिका पर कहा कि मैं जेल में हूं बहुत सी जानकारी नहीं मिल पाती मेरे वकील केस देख रहें हैं। मुझे संविधान पर भरोसा है न्याय मिलेगा।

17 अगस्त से जेल में बंद हैं देवेंद्र यादव

विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलौदाबाजार में भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया। उन्हें 17 अगस्त 2024 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से उनकी न्यायिक रिमांड लगातार बढ़ाई गई और वे वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस मामले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने जेल में उनसे मुलाकात की है। इनमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब शामिल हैं।

CG – थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा दृष्टिबाधित छात्र से मोबाईल छीन कर भागने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी को धारा 304 भारतीय न्याय संहिता के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा दृष्टिबाधित छात्र से मोबाईल छीन कर भागने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

प्रकरण में झपटमारी किये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एक्टिवा क्रमांक सीजी0 08 ए0एच0 0326 को पुलिस द्वारा किया जप्ती।

नाम का आरोपी :- मोनू दाहले उर्फ बल्लू पिता स्व0 रतन दाहले उम्र 25 साल निवासी शांतिनगर , गली नं0 01 पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव

राजनांदगांव।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थी रोशन लाल नागवंशी ( दृष्टिबाधित छात्र) पिता हरिराम नागवंशी उम्र 19 साल निवासी अभिलाषा स्कूल राजनांदगांव, थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव दिनांक 27.11.2024 को लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव का छात्र है घटना दिनांक 27.11.2024 को यह सुबह कॉलेज से जाते समय शीतला मंदिर राजनांदगांव के पास एक अजनबी युवक एक्टिवा मोटर सायकल में प्रार्थी से उसके लावा कंपनी के मोबाईल कीमती 07 हजार रूपये को बात करने के बहाने मांगकर झपटमारी कर भाग गया। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्व भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत् अपराध क्रमांक 514/2024 धारा 304 बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामला पंजीबद्व होने के बाद से मोहित गर्ग (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन व राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से पतातलाश की जा रही थी। कि मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ है कि एक व्यक्ति झपटमारी के दौरान लूटे हुए मोबाईल को बेंचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडा गया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम मोनू दाहले उर्फ बल्लू पिता स्व0 रतन दाहले उम्र 25 साल निवासी शांतिनगर , गली नं0 01 पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव का रहने वाला बताया। संदेही से कडाई से पूछताछ पर घटना दिनांक को दृष्टिबाधक छात्र से मोबाईल झपटमारी करना कबूल किया तथा आरोपी मोनू दाहले उर्फ बल्लू के कब्जे से एक नग लावा कंपनी की मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक सी0जी0 08/ए0 एच0/0326 जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम, मोहसीन खान की सराहनीय भूमिका रही।

CG – धोखाधडी ब्रेकिंग : आरोपी ने प्रार्थिया से कहा मेरी पहचान मंत्री एवं अधिकारियों से उठना – बैठना है, आरोपी ने प्रार्थिया को अपने जाल में फांस लिया, स्थानांतरण आदेश संशोधन कराने के नाम से 03 लाख 25 हजार रूपये मांग कर किया धोखाधडी…

थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी को धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

आरोपी द्वारा अपने आप को मंत्री एवं अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है कहकर प्रार्थिया को झांसे में लेकर स्थानांतरण आदेश संशोधन कराने के नाम से प्रार्थिया से 03 लाख 25 हजार रूपये की किया धोखाधडी।

नाम आरोपी :- साहिल जैन पिता महेन्द्र जैन उम्र 28 साल निवासी अनुपम नगर गली नंबर 02, शंकर मंदिर के सामने राजनांदगांव थाना बसंतपुर।

राजनांदगांव।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थिया सकुन जैन पति विजेन्द्र कुमार जैन उम्र 44 साल निवासी गोकुल नगर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव की दिनांक 11.01.2025 को लिखित शिकायत आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह वर्ष 2019 से सितम्बर 2024 तक जिला अस्पताल राजांदगांव में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत् रही। इसी दौरान आरोपी साहिल जैन 03-04 बार उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। उसी दौरान प्रार्थिया एवं आरोपी की जान पहचान हुई।

आरोपी को भर्ती के दौरान के यह ज्ञात हुआ कि प्रार्थिया का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय राजनांदगांव से शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय जगदलपुर हो गया है। आरोपी इस बात का फायदा उठाकर कर प्रार्थिया एवं उसके सहकर्मी का स्थानांतरण आदेश संशोधन कराने के नाम पर छलपूर्वक कुल 03 लाख 25 हजार रूपये लेकर धोखाधडी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामला पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव मोहित गर्ग के मार्गदर्शन एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम तैयार कर, आरोपी साहिल जैन पिता महेन्द्र जैन निवासी अनुपम नगर गली नंबर 02, शंकर मंदिर के पास राजनांदगांव, थाना बसंतपुर को मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, एवं आरक्षक प्रवीण मेश्राम,मोसिन खान की सराहनीय भूमिका रही।