मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG-लव सेक्स और धोखा : बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

ये मामला सारागांव थाना क्षेत्र का बताया रहा है। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी समीर कुमार (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सारागांव थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने एफआईआर दर्ज कराई की। बताया कि आठ जनवरी की रात करीब नौ बजे से उनकी बेटी घर पर नहीं है। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

सारागांव थाने में मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था। इसी दौरान सक्ति जिले जैजैपुर क्षेत्र में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की को आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया। आरोपी समीर कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नगर मे मसीही मानने वाली महिला को मामूली विवाद पर दबंगो नें महिला का फोडा सिर, कपडे भी फाड़े, बेहद चिंता का विषय एवं निंदनीय, दुबारा ऐसा घटना होने पर शांत नहीं रहेगा समाज – नरेन्द्र भवानी /छ. ग. यु. मंच

नगर मे मसीही मानने वाली महिला को मामूली विवाद पर दबंगो नें महिला का फोडा सिर, कपडे भी फाड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर शान्तिके निवास स्थान से मात्र 50 मीटर दुरी की यह घटना, बेहद चिंता का विषय एवं निंदनीय, मामले मे धारा 296,115(2),351(2),3(5) की मामूली धारा मे हुवा कार्यवाही ताकि शान्ति बना रहे, दुबारा ऐसा घटना होने पर शांत नहीं रहेगा समाज – नरेन्द्र भवानी /छ. ग. यु. मंच

जगदलपुर।‌ मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के चीफ व कांग्रेस नेता नरेन्द्र भवानी नें बयान जारी कर बताया है की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव के गृह निवास स्थान से मात्र 50 से 80 मीटर की दुरी पर शान्ति नगर निवास रत महिला को दबंगो नें मामूली विवाद के चलते घर के बाहर बेदम पीटा व घर के अंदर ढकेल कर लेजा के इंटा से फोडा सर व घर मे उपस्थित उस महिला के पति को भी जानवरो जैसा पीटा गया बेहद निंदनीय कृत्य, मामले मे थाना बोधघाट प्रभारी द्वारा कार्यवाही करते हुवे मामूली धराओ मे अपराध पंजीबद किया गया,जिससे पीड़ित व हमें भी कोई दिक्कत नहीं ताकि मामला मे शान्ति बना रहे है और हमेशा से मसीही मानने वाले शान्ति की ही परिचय देते है।

जबकि घटना मे छेड़छाड, प्राण घात हमला गन्दी गन्दी गाली गलौच सभी क्राईम को किया गया, थाना बोधघाट प्रभारी जी से सीधे वार्तालाप मे चर्चा हुई की ऐसे कृत्य बेहद शर्मनाक है जहां पुरुष द्वारा महिला के साथ ऐसा मार पिट किया गया हों, मार पिट करने वाले भी कोई आम लोग नहीं, इनका अपना सम्मान और नाम जगदलपुर के शहर मे है इसी लिए हम हमारे बयान मे इनका नाम का उल्लेख नहीं करेंगे, क्यूंकि हम मर्यादा जानते है।

भवानी नें बयान पर स्पष्ट किया है की यह घटना बेहद निंदा पूर्ण घटना है इससे पहले भी अपनी ताकत यह दबंग लोग आजमा चुके है हमने नजर अंदाज किया है किन्तु आज घटी यह घटना पचाने योग्य नहीं और आने वाले समय मे अगर दुबारा डराना धमकाना, मारने पीटने का प्रयास किया गया तो आज जो गंभीर धाराओ मे माफ़ी दिया गया पीड़ितो की तरफ से यह दुबारा नहीं दिया जाएगा, थाना प्रभारी जी नें भी मामले मे अपना सहमति देते हुवे कहा है की दुबारा माफ़ी नहीं दी जायेगी, इसी चर्चा पर मामूली कार्यवाही हुई।

भवानी नें आगे यह भी कहा है की सरकार राज्य मे कानून व्यवस्था मजबूत करने की ओर कार्य को करें ऐसा राज्य हों जहां हर वर्ग का व्यक्ति बिना डरे जीवन यापन कर सकें, यह बिलकुल स्पष्ट है की दुबारा परिवार के ऊपर किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटा तो इसका जिम्मेदार यही दबंग युवा लोग होंगे जो घटना को अंजाम दिए है।

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, अब इन्हें भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ…..

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री साय ने बड़ा ऐलान किया है, उनहोने कहा कि अब 15 हजार रुपये महीना सैलरी मिलने वालो को भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के लिए 160 करोड़ 53 लाख रुपए की विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आवास प्लस योजना 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि मार्च के बाद फिर से सरकार 4 लाख नए प्रधान मंत्री आवास बनाकर देगी। अब तक केवल 10 हजार रुपए मासिक वेतन (अधिकतम) वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता था। लेकिन इस साल 2025 में सरकार आवास प्लस योजना लाने वाली है, जिसमें 15 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वालों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं, इस योजना के तहत जिसके पास बाइक है, 2.5 एकड़ सिंचित जमीन और 5 एकड़ असिंचित जमीन है, उन्हें भी अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। इसका सर्वे काम चालू हो गया है। इस देश में कोई भी बिना घर के नहीं रहेगा, सबका पक्का घर होगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना सर्वे खुद कर सकेंगे। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं। इससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे।

इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, कि आज 160 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन वन मंत्री केदार कश्यप, कई जनप्रतिधि, अधिकारियों और संगठन के लोगों की उपस्थिति में समपन्न हुआ है। निश्चित रूप से इससे जिले को लाभ मिलेगा।

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां मिला 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म, इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए बनेगा आकर्षण का केन्द्र…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अब इतिहास, पुरातत्व और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है। प्रदेश सरकार इसे एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने इस विषय पर गहरी रुचि दिखाते हुए इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने का कार्य प्रारंभ किया है। राज्य सरकार ने जीवाश्मों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित करने और मनेंद्रगढ़ को एक प्रमुख वैज्ञानिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह न केवल वैज्ञानिक शोध का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन से जुड़े रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। राज्य सरकार अपनी प्राकृतिक धरोहरों को सहेजने और उनका विकास करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित होने के बाद यह क्षेत्र एक बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में पर्यटकों और वैज्ञानिकों के लिए खुल जाएगा। यहां आने वाले सैलानी करोड़ों साल पुराने जीवों की उत्पत्ति और उनके विकास की कहानी को देख और समझ सकेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस परियोजना को विशेष महत्व दे रही है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कोलकाता और बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ की टीमों ने इस क्षेत्र का अध्ययन कर इसकी संभावनाओं का जायजा लिया है।

पुरातत्व विभाग के नोडल अधिकारी डॉ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि यह एशिया का सबसे बड़ा जीवाश्म है। देश-विदेश से वैज्ञानिक पुरातत्ववेत्ता यहां अध्ययन करने आएंगे। कार्बन डेटिंग से पता चला कि यह 28 करोड़ साल पुराना है। पहले 1954 में इसकी खोज डॉ. एसके घोष ने की। फिर ईएसआई व लखनऊ बीरबल की टीम ने लगातार इस पर सर्वे किया।

वैज्ञानिकों के अनुसार 28 करोड़ वर्ष पूर्व वर्तमान हसदेव नदी के स्थान पर एक ग्लेशियर था। जो बाद में श्टाथिसश् नामक पतली पट्टी के रूप में समुद्र में समा गया जिससे होकर समुद्री जीव-जंतु मनेन्द्रगढ़ की वर्तमान हसदेव नदी में प्रवेश कर गए। वे धीरे-धीरे विलुप्त हो गए लेकिन उनके जीवाश्म आज भी उक्त स्थल पर देखे जा सकते हैं। वर्ष 2015 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलियो साइंसेज लखनऊ के वैज्ञानिकों ने भी इसकी पुष्टि की थी।

जीवाश्मों के अवशेषों से यह प्रमाण मिलता है कि करोड़ों साल पहले इस क्षेत्र में समुद्र था, जो बाद में प्राकृतिक परिवर्तन के कारण हटा और इन जीवों के अवशेष पत्थरों में दबकर जीवाश्म के रूप में संरक्षित हो गए। यह एक महत्वपूर्ण खोज है जो पृथ्वी के इतिहास और परिवर्तन के बारे में हमें जानकारी प्रदान करती है। यह जीवाश्म क्षेत्र वास्तव में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वैज्ञानिक धरोहर है, जो पृथ्वी के प्राचीन इतिहास को समझने का महत्वपूर्ण स्रोत है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा 1982 से इस क्षेत्र को नेशनल जियोलॉजिकल मोनुमेंट्स के रूप में संरक्षित किया गया है, जो इसके महत्व को दर्शाता है।

CG -कॉन्स्टेबल सस्पेंड : SP ने दिखाया सख्त रुख, तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम एसपी देर रात नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान संतरी ड्यूटी से एक आरक्षक नदारत मिले। इस बात से भड़के एसपी ने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मी का नाम साहेब लाल नेताम है।

दरअसल, एसपी धर्मेंद्र सिंह ने रात में नक्सल क्षेत्र के थाना भोरमदेव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी में तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। एसपी ने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क और जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से दंडित किया जाएगा।

कुदरीपारा वार्ड से पार्षद बनने के लिए मैदान में साबीर अंसारी….

नयाभारत बाॅंकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्र. 15 से साबीर अंसारी पार्षद उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच पहुँच रहे है । कुदरीपारा से साबीर अंसारी को जनता का मिल रहा आशीर्वाद उम्मीद है सेवा करने के लिए जिम्मेदारी भी जनता दे सकती है । साबीर अंसारी समाज सेवा के साथ लम्बे समय से कांग्रेस के कार्यकर्ता है एवं जिम्मेदारी से सभी चुनावों में अपनी भागीदारी निभाई है। कांग्रेस पार्टी टिकिट देती है तो वार्ड के विकास जनता के आशीर्वाद से लगातार बना रहेगा।

CG – वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने टोकरी लेकर मंत्री रामविचार से मांगा दान, गांव-गांव में निभाई जाती है अनूठी रस्म, जानिए पर्व का महत्व…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चों की टोलीयां छेरछेरा मांगने निकल पड़े है। बच्चे तो बच्चे प्रदेश के मंत्री ने भी आज छेरछेरा मांगा। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास पर जाकर छेरछेरा पर्व मनाया। ओपी चौधरी ने रामविचार नेताम से छेरछेरा मांगते दिखे, माई कोठी के धान ला हेर हेरा… कहते हुए छेरछेरा मांगा। जिसके बाद रामविचार नेताम ने धान निकालकर टुकनी में डालकर अन्न का दान किया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने अन्न का दान दिया।

इसलिए मनाया जाता है छेरछेरा

महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ के सामाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इस दिन ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेरा’ बोलते हुए गांव के बच्चे, युवा और महिलाएं खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप प्राप्त पैसे इकट्ठा करते हैं और इकट्ठा किए गए धान और राशि से वर्षभर के लिए कार्यक्रम बनाते हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है।

छेरछेरा पर्व का महत्व

छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है। फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं। पौष पूर्णिमा धान के लिए प्रसिद्ध है। संपूर्ण भारतवर्ष में इस शुभदिन अन्न, दलहन-तिलहन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। यह सूर्य के उत्तरायण की प्रथम पूर्णिमा है। अत: इसका विशेष महत्व माना गया है।

शाकंभरी माता की जयंती

शाकम्भरी माता देवी भगवती का अवतार है। ऐसा माना जाता है कि देवी भगवती ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट को कम करने के लिए शाकम्भरी मां का अवतार लिया था। इन्हें सब्जियों, फलों और हरी पत्तियों की देवी के रूप में भी जाना जाता है। शाकम्भरी नवरात्रि की पूर्णिमा का महत्व अत्याधिक है। इस दिन को पौष पूर्णिमा के नाम से देश के विभिन्न स्थानों पर मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदी पर जाकर स्नान करते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उप डाक घर बाॅंकीमोंगरा में लगाया गया डाक चौपाल,दी गई विभिन्न जानकारी……

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

नयाभारत भारतीय डाक विभाग द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु एवं डाक विभाग की पूरी सेवा का जानकारी मिल सके इसके लिए डाक चौपाल लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कोरबा जिले के बाॅंकीमोंगरा उप डाक घर में डाक चौपाल लगाया गया। जिसमें विभाग द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के बार में जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना,बचत बैंक योजना,आर. डी, पी.पी.एफ,महिला सम्मान बचत पत्र,सुकन्या समृद्धि योजना सहित आयोजनों को जानकारी दी गई।
आज के कार्यक्रम उपस्थित प्रेस क्लब बाॅंकीमोंगरा के अध्यक्ष निशांत झा,संरक्षक विनोद साहू,उपाध्यक्ष विमल सिंह,सदस्य मनहरण साहू,
पत्रकार विकास सोनी सहित
जमनीपाली सब पोस्ट ऑफिस से तरुणा साहू, रोहित कुमार साहू सब पोस्ट मास्टर बाॅंकीमोंगरा,राजकुमार मांझी पोस्टल एसिटेट बाॅंकीमोंगरा, पोस्ट मेन गौरव शर्मा,मोंगरा पोस्ट ऑफिस से मोनिका टोप्पो,दिनेश श्रीवास एवं पोस्ट ऑफिस अभिकर्ता सहित आम नागरिक उपस्थित थे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.60694444, 0.80833334);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

CG – विश्व हिंदी दिवस पर हर संभव फाऊंडेशन द्वारा हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन : पुष्पलता ने कहा कि हिंदी बोलने और लिखने में हमें गर्व होना चाहिए…

हिंदी बोलने और लिखने में हमें गर्व होना चाहिए : पुष्पलता त्रिपाठी

विश्व हिंदी दिवस पर हर संभव फाऊंडेशन द्वारा हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर हर जानीमानी स्वयं सेवी संस्था, हर संभव फाऊंडेशन द्वारा हिंदी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेमलता त्रिवेदी, द्वितीय स्थान पर रेवती सिंह एवं तृतीय स्थान पर पुष्पलता त्रिपाठी रही, जिन्होंने हिंदी मातृभाषा में बिना अशुद्ध मात्राओं एवं अल्पविराम, कोमा, पूर्ण विराम आदि का ध्यान देते हुए बहुत सुंदर लेख लिखा। इस लेखन प्रतियोगिता में अन्य महिलाओं ने भाग लिया, जिसमें पूनम शुक्ला, ममता गुप्ता, तृप्ति सक्सेना, चित्रा नेताम, राधा रानी श्रीवास, पिंकी सोनी, महक अंदानी, पूजा जुमरानी, प्रीति तिवारी आदि शामिल रहीं।

इस अवसर पर हिंदी की महत्ता प्रतिपादित करते हुए हर संभव फाऊंडेशन की अध्यक्ष एवं संस्थापिका पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी महज मातृभाषा ही नहीं है, वह देशभाषा और सबसे प्रिय भाषा भी है। हिंदी भारत में बोले जानी वाली सर्वाधिक सरल और सुंदर भाषा है। पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी बोलने और लिखने में हमें गर्व होना चाहिए।

हिंदी हमारी प्रमुख बोलचाल, लिखने – पढ़ने, समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों, किताबों के माध्यम से सर्वप्रिय भाषा है। पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि आगे सभी शासकीय कार्यों और स्कूलों में भी हिंदी को प्रमुखता मिलनी चाहिए, इस उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ताकि हम सभी मातृ शक्तियां अपने हिंदी के प्रति गर्व महसूस करें और हिंदी को अपने बच्चों एवं आने वाली पीढ़ी को उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि आज बच्चों को हिंदी बोलने और हिंदी लिखने में बहुत ही कठिनाई होती है। इस लेख लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है कि हम हिंदी भाषा के अधिक‌ से अधिक उपयोग हेतु अपने बच्चों को प्रेरित करें।

हिंदी लेखन प्रतियोगिता के दौरान हर संभव फाऊंडेशन की अध्यक्ष एवं संस्थापिका पुष्पलता त्रिपाठी, संरक्षक सीमा छाबड़ा, सचिन प्रीति मिश्रा, पूनम शुक्ला, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, महासचिव रेवती सिंह, उप सचिव तृप्ति सक्सेना, सदस्य पिंकी सोनी, राधा रानी श्रीवास, महक अंदानी, पूजा जुमरानी, प्रीति तिवारी, जीवा तिवारी, चित्रा नेताम, बबीता गोयल, अनीता अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रही।

CG – जुआड़ियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : छापर भानपुरी के पास 04 जुआडी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये, 2 लाख 9 हजार 20 रूपय किया जप्त, ताश के पत्ते , 03 नग मोबाईल, चार पहिया वाहन 04 नग एवं 02 नग मोटर सायकल बरामद…

जुआ खेल रहे जुआड़ियों पर थाना बडांजी पुलिस की कार्यवाही

थाना बडांजी क्षेत्र केग्राम छापर भानपुरी के पास 04 जुआडी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये

आरोपियों के पास एवं फण्ड से नगदी रकम 2,09020 /- रुपए एवम ताश के पत्ते ,03 नग मोबाईल, चार पहिया वाहन 04 नग एवम् 02 नग मोटर सायकल

नाम आरोपी :-

01. संजय मण्डलपिता स्व० कमल मण्डल जाति बंगाली निवासी ग्राम आडावाल थाना बोधघाट जिला जगदलपुर।

2. लच्छन पटेल ने पिता बुधराम जाति पनारा निवासी ग्राम चित्रकोट पडर गुड़ा थाना लोहांडीगुड़ा जिला जगदलपुर

03. महेश सूर्यवंशी पिता कृष्णकुमार जाति मुरिया निवासी -बस्तर थाना बस्तर जगदलपुर

04. लक्की कश्यप पिता लक्ष्मण जाति महारा उम्र १९ वर्ष निवासी घाट धनोरा थाना बडांजी

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में थाना बड़ांजी क्षेत्र में जुआ, सट्टा पर अभियान चलाकर जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है।

इस दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बडांजी क्षेत्र के ग्राम छापर भानपुरी के पास जंगल के में कुछ जुआड़ी ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोहण्डीगुडा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बडांजी के नेतृत्व में अलग अलग टीम गठित कर, छापर भान पुरी।

जंगल पास में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान 4 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 2,09020/-रूपये नगद, ताश के 52 पत्ते,01 नगर दरी,03 नग मोम बत्ती,03 मोबाइल एवं वाहन 01 नग टाटा हैरियर ,01नग टाटा नेक्सॉन, 01नग स्विफ्ट डिजायर कार्, 01नग पल्सर एवं 01 हीरो होंडा एच एफ डिलक्स मोटर साइकल बरामद किया गया।

उक्त 4 आरोपियों अन्य फरार आरोपियो के विरूद्व धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत् अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – केशरी चंद साहू, गणेश राम यादव यादव
उप निरीक्षक – रघुराम यादव
सहा.उपनिरी. – पुरुषोत्तम नायडु
प्रआर.- रघुराज नाग, , मेघनाथ भगत, राजू प्रकाश टोप्पो श्री नाथ बघेल , प्रकाश चन्द्र बाधव
आर. – प्रदीप शुक्ला सुखमन पाण्डेय, भुवन शार्दुल, बुधराम कश्यप , परसराम बेलसरिया
धनंजय नेताम ,रमेश मरावी, ओंकार राज