मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

डेस्क : राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के लिए आज लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जाप करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशि के लिए आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के मूड में होंगे। इसमें दोस्तों और परिवार का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज गरीबों को कंबल दान दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )मिथुन राशि के लिए अपनी इच्छानुसार किसी दूर के स्थान में जाने को मिलेगा। यदि किसी देव दर्शन के अभिलाषी हैं, तो अभी विचार त्याग दें। नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें। आप आज कपड़ों की खरीदारी कर सकते है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र -कुत्ते को गुड़ रोटी खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लिएजातक की वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- खीर का भोग लगाए।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि के लिए आज आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के लिए आज दिन मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।अंतः दिन अनुकूल रहेगा। अध्याम की ओर झुकाव होगा। बच्चों का ख्याल रखें। निजी रिश्तों को लेकर आप आगे बढ़ेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र-आज एकादशी का व्रत स्नान दान दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि के लिए आज आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज रुद्राक्ष धारण करें अच्छा रहेगा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि के लिए परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज चांद को अर्ध्य दे और पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )धनु राशि के लिए आज महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। जातक की नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी कुछ भी बुरा नहीं करेंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। बाहर न जाएं।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज शुक्रवार की व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) ममकर राशि वाले आज धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु और माता लक्षमी का ध्यान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वाले आज सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज खीर का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले के लिए आज नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाएं।

Chhattisgarh : में यहां पूरी होती नि:संतान दंपती की कामना,श्रृंगी ऋषि के आश्रम होता हैं,पुत्रेष्टि यज्ञ…

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

छत्तीसगढ़ धमतरी…रामचरितमानस के अनुसार, ब्रह्मऋषि वशिष्ठ के निर्देश पर अयोध्या के राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने दंडकारण्य स्थित महेंद्रगिरि पर्वत आए थे। यहां महेंद्रगिरि पर्वत पर श्रृंगी ऋषि का आश्रम था। रिश्ते में श्रृंगी ऋषि राजा दशरथ के दामाद थे। श्रृंगी ऋषि अयोध्या गए और पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्निदेव ने खीर दी, जिसके खाने के बाद तीनों रानियां गर्भवती हुईं और राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। दंडाकरण्य हमारा बस्तर क्षेत्र है, जिसमें पहले सिहावा भी आता था। यहीं महेंद्रगिरि पर्वत है।

इस पर्वत में श्रृंगी ऋषि का आश्रम और उनकी पत्नी शांता का मंदिर है। श्रृंगी ऋषि का समाधी स्थल गुफा के अंदर है, उसके ऊपर महर्षि श्रृंगी की प्रतिमा है। यहां हर साल मकर संक्रांति के समय विष्णु यज्ञ होता है, जिसमें छत्तीसगढ़ समेत आसपास के राज्यों के नि:संतान दंपती आते हैं। 14 जनवरी से यह यज्ञ शुरू होने वाला है जो 16 जनवरी तक चलेगा। आश्रम के मुख्य पुजारी के अनुसार, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के लोग संतान प्राप्ति के आते हैं और उनके जीवन में नई खुशी मिलती है। संतान होने के बाद लोग बच्चे के साथ यहां दर्शन करने आते हैं…

14 जनवरी से शुरू होने वाले विष्णु महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। तीन दिनों के इस यज्ञ में हजारों लोग शामिल होते हैं। हर साल सैकड़ों की संख्या में नि:संतान दंपती आते हैं। मुख्य यजमान पहाड़ के ऊपर ही रुकता है। तीन दिनों तक भंडारा होता है। श्री श्रृंगी ऋषि विकास समिति के अध्यक्ष संजय सारथी ने बताया कि वर्ष 2010 से अनवरत मकर सक्रांति के अवसर पर विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा। जिसमे सैकड़ो निः संतान दम्पत्तियों को बाबा श्रृंगी ऋषि ने आशीर्वाद प्रदान किया है। उन्हें संतान की प्राप्ति हुई है।महायज्ञ की तैयारियों मे श्रृंगी ऋषि विकास समिति के संरक्षक अंजोर निषाद,ग्राम पटेल राजेश यदु,नारायण पटेल अध्यक्ष संजय सारथी,उपाध्यक्ष मंशा राम गौर, रामकुमार साहू,केदार मार्कण्डेय, सचिव चंद्रकांत शांडिल्य, सह सचिव अरुण कश्यप, कोशाध्यक्ष दिनेश निषाद आनंदअवस्थी,उदय राम कश्यप, देवव्रत गौतम,प्रवीण गुप्ता, शेलेन्द्र धेनुसेवक,जे वी नाग,संतोष पटेल,यसवंत नाग,झाड़ू राम पटेल,राम लाल,योगेंद्र ठाकुर,विजय निषाद,गेंद लाल शांडिल्य, गेन्दू यादव,नारद निषाद,रामशरण सिंह,भुपेश साहू,तुकाराम साहू,मनहर भगत,सोहन प्रजापति, केशव पटेल,पुखराज नाग,टीकम ध्रुव,घनश्याम पटेल,बीरेंद्र शांडिल्य सहित ग्राम वासी जुटे हुए है ।

CG – 2 की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, दो बाइक की आमने- सामने जोरदार टक्कर, हादसे में 2 नाबालिक लड़कों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर…..

गिरौद। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल कि आमने-सामने जोरदार से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में छपोरा निवासी योगेश कुमार बंजारे दूसरा गिरौद निवासी ललित वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि योगेश कुमार बंजारे स्प्लेंडर प्लस में सवार होकर मांढर कॉलोनी से बरबंदा के तरफ जा रहा था। जबकि ललित वर्मा ओला कंपनी इलेक्ट्रॉनिक बाइक सीजी 04 पीई 9390 में अपने एक अन्य दोस्त के साथ बरबंदा से टेकारी गिरौद कि ओर आ रहा था इसी दौरान बरबंदा के पास दोनों बाइक कि आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है।

दोनों बाइक चालक को सर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई जबकि ओला बाइक में पीछे बैठे एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराए गए हैं। जानकारी मिली है कि दोनों मृतक नाबालिक है। विधानसभा पुलिस का कहना है कि पंडरी जिला अस्पताल में दोनों युवाओं शव रखा गया है । शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद परिवार जनों को शव को सौंप दिया जाएगा ।

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, NDPS मामलों की होगी सुनवाई, राज्‍य सरकार ने जारी की अधिसूचना….

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ को चार और कोर्ट मिलने वाले हैं। हाईकोर्ट बिलासपुर की अनुशंसा पर राज्‍य सरकार ने प्रदेश में चार एनडीपीएस कोर्ट खोलने की अनुमति दे दी है। दक्षिण बस्तर समेत 4 जिलों में NDPS कोर्ट खुलेंगे।

जारी अधिसूचना के मुताबिक दक्षिण बस्तर समेत 4 जिलों में एनडीपीएस कोर्ट की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। हाईकोर्ट ने इसे लेकर एनडीपीएस कोर्ट खोलने की अनुसंशा की थी। अनुशंसा पर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। दक्षिण बस्तर, रायगढ़, धमतरी और सूरजपुर में ये कोर्ट खुलेंगे, जहां स्पेशल कोर्ट में एनडीपीएस मामलों में सुनवाई होगी।

CG – Bulldozer Action : शिक्षक के अवैध कब्जे पर चला बूलडोजर, 2 एकड़ सरकारी जमीन पर शिक्षक ने किया था अतिक्रमण, आंदोलन के बाद हुई कार्रवाई…..

रायगढ़। जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शिक्षक के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बूलडोजर चला है। रायगढ़ जिला के आमापाली में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने करीब 2 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसका स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे थे। जिसके बाद 100 से अधिक ग्रामीणों ने रायगढ़-पुसौर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अवैध कब्जा पर प्रशासन ने बूलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।

गांव के सरपंच खुशी लाल गुप्ता ने बताया कि शिक्षक जयप्रकाश पटेल ने पिछले करीब 5 सालों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। कई बार ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा सका। ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में सरकारी शिक्षक के अवैध कब्जे की शिकायत की गयी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने इस शिकायत के बाद भी कोई एक्शन नही लिया गया।

ऐसे में आज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन को कब्जा किया गया था। उसमें गांव का लोकशक्ति तालाब भी है, जिसका शिक्षक मछली पालन कर व्यवसायिक उपयोग कर रहा था। चक्काजाम और आंदोलन की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस जवान समेत पुसौर के नायब तहसीलदार व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने का प्रयास करने लगे।

लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण कब्जा हटाने की अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने शिक्षक का अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी मशीन से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गये बांउड्रीवाल व अन्य निर्माण को धराशायी किया गया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और करीब साढ़े 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

CG – मकान में हो रहा था गांजे का कारोबार : पुलिस ने रेड मारकर किया पर्दाफाश, लाखों के गांजे के साथ 2 कार जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के बीचों-बीच बसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय से एक मकान समेत अलग-अलग ठिकानों से चल रहे गांजा के अवैध कारोबार पर छापेमारी कर भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो कार को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में गांजे का कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रूपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में गांजा तस्करी से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

CG आवेदिका का पति किडनी की बिमारी से ग्रसित : महिला आयोग अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक ने आवेदिका के पति के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…

महिला आयोग अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक ने आवेदिका के पति के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आवेदिका का पति किडनी की बिमारी से ग्रसित, महिला आयोग ने सहायता हेतु किया अनुशंसा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर में एक शिकायत आवेदिका द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें अनावेदकगणों के खिलाफ आर्थिक रूप से प्रताडित किये जाने की शिकायत दर्ज करायी थी। आवेदिका की शिकायत पर दिनांक 12.12.2024 को राज्य महिला आयोग, रायपुर में प्रकरण की सुनवाई की गई. जिसमें आवेदिका का पति विवाह होने के 2 वर्ष पूर्व से ही किडनी का मरीज था।

अनावेदकगण द्वारा आवेदिका से बीमारी की बात छुपाकर झूठ बोलकर विवाह कराया था। आवेदिका के पास आय का कोई स्त्रोत नहीं है फिर भी विवाह के बाद वह अपने पति का इलाज करा रही है, जिसमें अनावेदक पक्ष द्वारा कोई मदद नहीं किया जा रहा है। आवेदिका अर्पणा इंगोले के मायके वाले भी आर्थिक समस्याओं के कारण विगत 2 माह से सहयोग करने में असमर्थ है। इस स्थिति में वह अपने पति का ईलाज कराने में असमर्थ है।

इस स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक एवं माननीय सदस्यगणों द्वारा मानवीय आधार पर आवेदिका को शासकीय सहयोग दिलाये जाने हेतु सहमति दी. साथ ही मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर आवेदिका अर्पणा इंगोले के पति के निःशुल्क ईलाज व 1 लाख रू सहायता राशि दिलाये जाने की अनुशंसा आयोग द्वारा की गई।

CG ब्रेकिंग : मानव अंग प्रतिरोपण के लिए राज्य सलाहकार समिति का हुआ गठन, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित इन्हें किया शामिल, देखें अधिसूचना….

रायपुर। मानव अंग प्रतिरोपण के लिए राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। दो साल के लिए गठित समिति में अध्यक्ष सहित 9 सदस्यों को शामिल किया गया है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा स्थान दिया गया है। इसके अलावा दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में प्रोफ़ेसर सर्जरी एवं अधीक्षक डॉ शिप्रा शर्मा को सदस्य बनाया गया है। अपर संचालक संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदस्य सचिव रहेंगे।

देखें अधिसूचना…

CG – 11वीं की छात्रा को मां बनाने वाला आरोपी तेलंगाना से किया गिरफ्तार, प्रेमी के लगातार संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हुई छात्रा, छात्रावास में दिया था बच्ची को जन्म……

कोरबा। जिले के कन्या छात्रावास में नाबालिग छात्रा के प्रसव मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पूरा मामला कोरबा जिले के एक हॉस्टल का है।

हॉस्टल में दिन पहले छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया था और बाथरूम के खिड़की से नवजात को बाहर फेंक दिया था। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल इस मामले में एक्शन लेते हुए छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित करते हुए जांच का निर्देश दिया गया था। उधर इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा की मां ने बांगो थाने में गांव में ही रहने वाले रामकुमार कमरो पर बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया गया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार कमरो के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पता तलाश शुरू की गयी।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद रोजी मजदूरी करने तेलंगाना चला गया है। इस जानकारी क बाद पुलिस ने तेलंगाना से आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दैहिक शोषण किया था। उसे लड़की के गर्भवती होने की जानकारी नही थी। पुलिस ने आरोपी रामकुमार कमरो को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG चरस तथा गांजा की तस्करी : रेल्वे स्टेशन में एक व्यक्ति कर रहा चरस तथा गांजा की तस्करी, 02 किलोग्राम चरस तथा 10 किलोग्राम अवैध गांजा, कुल कीमत 11 लाख रुपए, रेल्वे स्टेशन से आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार…

चरस तथा गांजा की तस्करी करने वाले व्यक्ति पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध रूप से चरस और गांजा की तस्करी करते रेलवे स्टेशन पकड़ा गया आरोपी

गांजा के पौधे से निकले रेजिन या तेल को कहा जाता है चरस

चरस को लोकल एरिया में गांजा तेल कहा जाता है

आरोपी कोरापु, उड़ीसा का रहने वाला है,

आरोपी के कब्जे से लगभग 02 किलोग्राम चरस तथा 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया

जप्तशुदा :- चरस तथा गांजा की अनुमानित कीमत 11,00,000/- रूपये

बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था तस्करी

चरस की तस्करी गांजा की अपेक्षा अधिक होता है आसान

छोटे से बैग में लाखों रुपए के चरस की, की सकती है तस्करी

यात्री बनकर कर रहा था तस्करी

नाम आरोपी :- रामा पांगी पिता मोहन पांगी, उम्र 42,साल, ग्राम अनुगूगुडा, पड़वा, जिला कोरापुट, उड़ीसा

बस्तर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ चरस तथा गांजा तस्करी करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति काले रंग का हुडी पहने हुए काफी देर से रेलवे स्टेशन में अकेला बैठा है जो अपने पास एक प्लास्टिक की बोरी रखा हुआ है से गांजा जैसा गंध आ रही है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो तत्काल बोधघाट टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया तथा स्थान पर व्यक्ति को पकड़कर, पूछताछ किया गया, जिसने अपना नाम रामा पांगी पिता मोहन पांगी, उम्र 42,साल, कोरापुट, उड़ीसा का होना बताया तथा जिससे अपने पास रखे प्लास्टिक के बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उसमें अपना घरेलू सामान होना बताया तथा आनाकानी करने लगा ज्यादा संदेह होने पर उसे प्लास्टिक की बोरी को खोलकर दिखाने के लिए बोला गया।

तब उक्त संदेही व्यक्ति द्वारा बोरी में लगभग 02 किलोग्राम गांजा तेल(चरस) तथा 10 किलोग्राम ग्राम गांजा अवैध मादक पदार्थ होना बताया तथा खोलकर दिखाया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संदेही आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया, जो संदेही द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करना पाए जाने तथा NDPS एक्ट के तहत अपराध घटित करना स्वीकार करने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध मादक पदार्थ 02 किलोग्राम गांजा तेल/चरस तथा 10 किलोग्राम गांजा को बरामद तथा जप्त कर धारा 20(b)(ii)(B), 20(b)(ii)(C) NDPS एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 09/01/25 को न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
स उ नि – सुजाता नायडू
प्र.आर. – नितेश मेश्राम, व्यास नारायण ठाकुर
आरक्षक – भैरव सिन्हा, नारायण कलामे, गुप्तेश्वर कश्यप