मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

आज का राशिफल: मंगलवार को इन राशिवालों के जीवन में आएगी खुशहाली, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रगा। कुछ नए कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से विचार करें। परिवार और बच्चों का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें।

आज क्या न करें: उधारी से बचें।

आज का शुभ रंग: लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope)आज आपका दिन मिश्रित रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और काम में सफलता भी मिलेगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में अधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बाहर जाने से बचें।

आज क्या न करें: बेवजह का खर्च करें।

आज का शुभ रंग: हरा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)आज का दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अनहोनी की संभावना हो सकती है। व्यवसाय में भी सावधानी बरतें। खर्चे अधिक हो सकते हैं, और परिवार में तनाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

आज क्या न करें: विवादों में न पड़ें।

आज का शुभ रंग: नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों से समर्थन मिलेगा। सेहत में सुधार होगा और आप नए कार्यों में मन लगाकर मेहनत करेंगे। पुराने विवादों से निपटने का अवसर मिलेगा।

आज क्या न करें: परिवार में किसी से विवाद न करें।

आज का शुभ रंग: सफेद।

सिंह राशि (Leo Horoscope)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

आज क्या न करें: मानसिक तनाव से बचें।

आज का शुभ रंग: पीला।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)आज का दिन मिश्रित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

आज क्या न करें: अपने सेहत को नजरअंदाज न करें।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

तुला राशि (Libra Horoscope)आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा और आप समाज में अपनी छाप छोड़ सकेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

आज क्या न करें: ज्यादा विचारों में खोकर अपने कार्य को प्रभावित न होने दें।

आज का शुभ रंग: सफेद।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव हो सकता है। ऑफिस में ध्यान से काम करें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बाहर जाने से बचें।

आज क्या न करें: गुस्से में कोई निर्णय न लें।

आज का शुभ रंग: लाल।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। परिवार और स्वास्थ्य के मामले में कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। ध्यान रखें कि अधिक खर्चे से बचें।

आज क्या न करें: अपनों से कोई तकरार न करें।

आज का शुभ रंग: नीला।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है और आपको किसी गंभीर स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें और किसी भी प्रकार के तनाव से बचें।

आज क्या न करें: किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।

आज का शुभ रंग: ग्रे।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)आज का दिन ठीक रहेगा, लेकिन आपको ज्यादा सोच-विचार करने की आवश्यकता है। किसी पुराने मुद्दे पर चिंता हो सकती है। सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। ध्यान रखें कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

आज क्या न करें: किसी से झगड़ा न करें।

आज का शुभ रंग: काला।

मीन राशि (Pisces Horoscope)आज का दिन आपको आरामदायक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती हो सकती है, लेकिन आप उसे सफलतापूर्वक पार करेंगे। सेहत का ध्यान रखें और किसी से भी विवाद न करें।

आज क्या न करें: ज्यादा सोचकर कोई निर्णय न लें।

आज का शुभ रंग: बैंगनी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट तैयारियां:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श…

रायपुर, 17 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे।

बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन, उच्च शिक्षा विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, जनशिकायत निवारण, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, जनसंपर्क, खनिज साधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, खनिज साधन एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री पी.दयानंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, ग्रामोद्योग सचिव श्री यशवंत कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

CG JOB ALERT : युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख को लगेगा जॉब फेयर, देखें डिटेल….

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर 18 से 20 फरवरी 2025 तक कलेक्टोरेट के पास स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के 5वें तल पर सुबह 11.00 बजे से 03.00 बजे तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर निजी क्षेत्र के नियोजक टेक्नोटॉस्क बी.पी.ओ. रायपुर द्वारा न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सी.एस.ए. के पद शामिल हैं। चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 11,750/- से 19,000/- तक वेतनमान दिया जाएगा।

इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड, एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने का कष्ट करेंगे। इस जॉब फेयर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

CG Transfer ब्रेकिंग : मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां दी गयी पोस्टिंग, देखें लिस्ट…..

रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंत्रालय में कार्यरत 12 अनुभाग अधिकारियों (SO) और 17 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) के तबादले किए गए हैं।

CG – भितरघात करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, वरिष्ठ नेता को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, लगे ये गंभीर आरोप……

बिलासपुर। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक वरिष्ठ नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकचंद श्रीवास की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।

विजय केशरवानी ने पत्रकार वार्ता में त्रिलोक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ न चुनाव प्रचार किया बल्कि पत्नी को पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा किया जो अनुशासनहीनता में आता है। विजय ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत वार्ड 68 की कांग्रेस प्रत्याशी ने की थी। त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ 2008, 2013, 2018 विधानसभा चुनाव और 2019, 2023 के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने की शिकायतें भी शामिल थीं। निष्कासन का फैसला जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

CG – बजट प्रस्ताव पर चर्चा : वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ मंत्री ने की बैठक, इन विभागों के बजट पर हुई चर्चा…..

रायपुर। मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव को लेकर आज महानदी भवन में बैठक हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के विभागीय बजट पर व्यापक चर्चा की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे संबंधित विभागों के विकास कार्यों को गति दी जा सके।

बजट चर्चा के दौरान अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर. प्रसन्ना, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो और कौशल विकास सचिव एस. भारतीदासन सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बजट आवंटन, नई योजनाओं और विकास कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बजट आवश्यकताओं और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी, जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

CG में विदेशी सैक्स रैकेट;2 महिला दलाल समेत 17 अरेस्ट,बंगाल से पकड़ाया देह व्यापार का मास्टर माइंड,जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। रायपुर शहर में देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है। पूर्व में पुलिस ने मामले में उज्बेकिस्तान की युवती समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये बड़ा खुलासा किया है। रायपुर एसएसपी ने बताया कि हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को लेकर जो इनपुट मिला था, उसे लेकर लगातार काम चल रहा है। अब 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी जुगल कुमार ही विदेशी लड़कियों समेत अलग-अलग राज्यों से कॉल गर्ल बुलाकर उनसे देह व्यापार कराता था। आरोपी इस पूरे रैकेट का संचालन Locanto App के माध्यम से करता था। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला दलाल भी शमिल है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकंटो एप के जरिए ग्राहकों को युवतियों के फोटो और रेट उपलब्ध कराते थे। इसके बाद ग्राहकों की पसंद के अनुसार युवतियों को उनके पास भेजा जाता था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में कई व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक उज्बेकिस्तान की युवती भी शामिल है। यह युवती जुगल कुमार के बुलावे पर मुंबई से रायपुर आई थी। आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि उसने जुगल कुमार को युवती बुलाने के लिए 27,000 रुपये दिए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि ठाकरे 55 वर्ष, जागेन्द्र उके उर्फ मोहन 29 वर्ष, बृजेश साहा 35 वर्ष, मोह. साजिद 28 वर्ष, दिनेश लिलवानी 30 वर्ष, शेख इमरान 34 वर्ष, अमित सोनी 28 वर्ष, रमेन्द्र पाठक 32 वर्ष, शेख नूरूल हक 49 वर्ष, दुर्गेश पनागर 25 वर्ष, जुगल कुमार राय 39 वर्ष, मयंक हरपाल 27 वर्ष, मोह. शबीर 39 वर्ष, मनोरंजन बारिक 32 वर्ष, ऋषभ शर्मा 24 वर्ष और दो महिला दलाल भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा और थाना सरस्वती नगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि इस मामले में जांच के दौरान और आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG- कांग्रेस नेता समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज, इस गलती पर हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। सड़क पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वाले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर केक काटने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेता रायपुर के सुंदर नगर चौके के पास बीच सड़क पर बर्थडे मना रहे थे। इस दौरान सड़क जाम कर आतिशबाजी और केक काटने पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले में सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि सड़क पर जन्मदिन मना रहे लोगों के खिलाफ मुख्य मार्ग को बाधित करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

CG मतदाता की मौत : वोटिंग के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरा मतदाता, मतदान केंद्र के बाहर मचा हड़कंप..

फरवरी 2025। मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की जान चली गयी। ये दूसरा मौका है, जब इस तरह की घटना घटी है। इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी इस तरह की घटना घटी थी। उस दौरान भी कतार में खड़े एक मतदाता की जान चली गयी थी। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भी ये घटना घटी है। घटना धमतरी जिले के वार्ड क्रमांक 15  की है, जहां हिन्छा राम नाम के एक मतदाता की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिक मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचा बुजुर्ग अचानक अचेत हो गया। वो कोलियारी ग्राम के मतदान क्रमांक 167 में वोट डालने के लिए पहुंचा था। घर से निकलते वक्त वो पूरी तरह से स्वस्थ्य था। वो कतार में भी लगा था, लेकिन फिर अचानक से वो वो बेहोश होकर गिर गया।

मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 15 के हिन्छा राम के रुप में हुई है। मतदान करने अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान हार्ट अटैक की आशंका है। अचेत होकर जमीन पर गिरने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जतायी है।

CG – शिक्षक गिरफ्तार : पुलिस ने सहायक शिक्षक को किया गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, आरोपी शिक्षक के कारनामे जान आप भी हो जाएंगे हैरान……

धमतरी। ठगी करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ठगी के मामले में शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक ने नौकरी लगाने के नाम पर कई लोगों ठगी किया था। शिक्षक के साथ पूरा गैंग था, जो ग्रामीण इलाकों में युवकों को नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शिक्षक का नाम कपिल देशलहरे बताया जा रहा है। इस प्रकरण में रायपुर पुलिस ने धमतरी पहुंचकर कपिल देशलहरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। शिक्षक ने कई बेरोजगारों से फूड इंपेक्टर एवं अन्य विभागों में नौकरी लगाने के लिए लगभग 30 लाख रूपए लेकर स्वप्रिल दुबे को देना बताया। इस पूरे चैनल में लगभग 65 बेरोजगारों से 5 करोड़ की ठगी सामने आई है।

आरोपी कपिल देशलहरे धमतरी प्राथमिक शाला रामसागर पारा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ है। शिक्षा विभाग द्वारा भी अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। सभी पर करीब 65 लोगों से 5 करोड़ की ठगी का आरोप है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रायपुर रोहित मालेकर ने बताया कि बीते 29 जनवरी को अंजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फरवरी 2021 में वह अपने रिश्तेदार देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी के घर गई थी।

जहां नौकरी की इच्छा जताई, तो उन्होंने बड़े अधिकारियों से जान-पहचान बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। अन्य लोगों ने खुद को बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग बताया। अंजना, लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रुपए लिए। नौकरी नहीं लगाने पर थाना सिविल लाइन रायपुर में लिखित शिकायत की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता देखकर तुरंत एफआईआर किया। जांच के दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी, स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। 29 जनवरी को प्रार्थिया अंजना गहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2021 में वह अपने रिश्तेदार देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी के घर गई थी।

जहां नौकरी की इच्छा जाहिर करने पर उन्होंने बड़े अधिकारियों से जान पहचान बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। उनके साथ अन्य लोगों ने खुद को बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग होना बताया। अंजना, गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव, भुनेश्वर सोनवानी तथा अन्य से 25-25 लाख रूपए लिए।

नौकरी नहीं लगाने पर थाना सिविल लाइन रायपुर में धारा 420, 467, 468,471, 34 भादवि दर्ज का विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पूर्व में आरोपी देवेन्द्र जोशी, झगीता जोशी स्वप्निल दुबे, नफीज आलम, हलधर बेहरा और सोमेश दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में धमतरी के कपिल देशलहरे का भी नाम शामिल आया।