मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – महापौर पद के प्रत्याशी समीर खान को आपने हमें इस चुनाव में अपना समर्थन और स्नेह दिया, सभी पार्षद प्रत्याशी, पूरे दिल से आप सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया…

जगदलपुर। हमारे दिल में अपार कृतज्ञता और सम्मान है कि आपने हमें इस चुनाव में अपना समर्थन और स्नेह दिया। आम आदमी पार्टी ने इस नगर निगम चुनाव में एक ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी राजनीति का संदेश देने का प्रयास किया। हालाँकि, इस बार चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, लेकिन यह हमारी सेवा भावना और संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।

हम महापौर पद के प्रत्याशी समीर खान और सभी पार्षद प्रत्याशी, पूरे दिल से आप सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हैं। यह चुनाव हमारे लिए केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष का हिस्सा था।

हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह केवल एक पड़ाव था, मंज़िल नहीं। चुनाव में मिली सीख को आत्मसात करते हुए, हम पहले से भी अधिक जोश और ऊर्जा के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। हमारा संकल्प जगदलपुर की आम जनता की भलाई के लिए काम करना था और रहेगा।

हमारी पार्टी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन के लिए पहले भी संघर्षरत थी और आगे भी जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। हमारा कार्यालय और हमारे दरवाजे हमेशा आप सभी के लिए खुले रहेंगे।

आइए, हम सब मिलकर एक मजबूत, स्वच्छ और विकसित जगदलपुर के निर्माण की दिशा में कार्य करें।

CG – चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य – दीपक बैज

चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य – दीपक बैज

रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत और एक जुटता से चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा थे। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावो की तारीखो को आगे बढ़ाया गया। पहले घोषित किया गया।

चुनाव बैलेट पेपर से होगा, बाद में निर्णय हुआ मतदान ईवीएम से कराया जायेगा। ईवीएम से मतदान निश्चित किया गया तो अध्यक्ष और पार्षदों के मशीनो को एक साथ जोड़ा गया। उसमें वीवीपैड की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि ईवीएम के मामले सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वीवीपैड जोड़ा जाना चाहिये। प्रदेश में मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम बंद होने, खराब होने की शिकायते आई किसी प्रकार मतदान संपन्न हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल, धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटे गये। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गयी। पुलिस का प्रशासन का दुरूपयोग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। जबरिया थानों में बंद रखा गया।

भाजपा इस जीत के लिये तमाम तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाये। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहे। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। इस नतीजों से हम निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं है। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस नतीजे से भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी कार्यो की माफी नहीं हो जाती है। पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने जो वादा खिलाफी भ्रष्टाचार किया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार कल भी कटघरे में खड़ी थी, आज भी खड़ी है। मोदी की गारंटी के अधूरे कामो के समान अटल विश्वास पत्र के मुद्दे कागजो में दम न तोड़े कांग्रेस विपक्ष के रूप में सरकार को सचेत करती रहेगी।

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope):

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। अपने सम्मान को बनाए रखें और समाज के कार्यों में भाग लें। दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही मानसिक शांति और खुशी का अनुभव होगा।

आज क्या न करें: दिल की बात को अंदर रखें।

आज का मंत्र: गंगाजल और चावल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग: हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope):

आज आपका दिन सफलता से भरा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। व्यापार में संपर्क बनाना फायदेमंद होगा। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।

आज क्या न करें: यात्रा से बचें।

आज का मंत्र: सुंदर कांड का पाठ 21 दिन तक करें।

आज का शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope):

काम में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आप मेहनत से उसे पूरा करेंगे। दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

आज क्या न करें: खर्च की अधिकता से बचें।

आज का मंत्र: गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर होगी।

आज का शुभ रंग: काला

कर्क राशि (Cancer Horoscope):

आज आपके किसी काम में संतान का सहयोग रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

आज क्या न करें: दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें।

आज का मंत्र: अनाथालय में कुछ दान करें, संतान सुख मिलेगा।

आज का शुभ रंग: नीला

सिंह राशि (Leo Horoscope):

आज आपके काम में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बड़े निर्णय की जरूरत होगी। दोस्तों के साथ समय बिताएं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

आज क्या न करें: प्यार के चक्कर से दूर रहें।

आज का मंत्र: सूर्य देव को जल अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का शुभ रंग: लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope):

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए दोस्त बन सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। ध्यान रखें, गुस्से पर काबू रखें ताकि परिवार में विवाद से बच सकें।

आज क्या न करें: सेहत का ख्याल रखें।

आज का मंत्र: चिड़ियों को दाना डालें, सफलता कदम चूमेगी।

आज का शुभ रंग: गुलाबी

तुला राशि (Libra Horoscope):

आज आपके लिए खुशखबरी का दिन रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके पास नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में सतर्क रहें।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का मंत्र: जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

आज का शुभ रंग: पीला

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope):

आज ऑफिस में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मित्रों की मदद से आप काम को सफल करेंगे। घर में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मेहनत करें।

आज क्या न करें: खानपान पर ध्यान दें।

आज का मंत्र: केले के पौधे में जल अर्पित करें।

आज का शुभ रंग: लाल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope):

आज थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अंत में स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अपने कार्यों को अच्छी तरह से संभालेंगे। खानपान का ध्यान रखें।

आज क्या न करें: वाहन संभलकर चलाएं।

आज का मंत्र: कन्या का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

आज का शुभ रंग: सफेद

मकर राशि (Capricorn Horoscope):

आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय शुभ है। अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें।

आज क्या न करें: ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें।

आज का मंत्र: सूर्यदेव को नमस्कार करें, सेहत बेहतर होगी।

आज का शुभ रंग: ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope):

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आपके काम में तरक्की के अच्छे योग हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात से फायदा होगा।

आज क्या न करें: नौकरी छोड़ने का मन बने तो बड़ों से सलाह लें।

आज का मंत्र: जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, अच्छा होगा।

आज का शुभ रंग: काला

मीन राशि (Pisces Horoscope):

आज का दिन थोड़ा आलस्य से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और कुछ खास खरीदारी करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ऑफिस में सावधानी से काम करें।

आज क्या न करें: आलस्य से बचें।

आज का मंत्र: गुरु को उपहार दें, परेशानियाँ दूर होंगी।

आज का शुभ रंग: मैरून

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री निवास में मना निकाय चुनाव की शानजीत का जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मनायी खुशियां, सीएम साय भी हुए शामिल….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगमों, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में BJP ने अपनी जीत का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के विजयी 15 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ सीएम हाउस पहुंचकर जीत का जश्न मनाया और मुख्यमंत्री श्री साय से आशीर्वाद लेते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सीएम साय ने पुरंदर मिश्रा सहित सभी विजयी पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शानदार विजय पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उत्साहवर्धन किया। सीएम साय ने कहा कि आप सभी की मेहनत और हमारी सरकार के सुशासन से भाजपा को प्रचंड विजय मिली है। जनता ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण करना आपकी जिम्मेदारी है। आप सभी जनसेवा में सदैव तत्पर रहें, निश्चित ही जनता का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। आप सभी को पुनः बधाई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG – निकाय चुनाव में दिखा AAP का जलवा, पालिका अध्यक्ष सहित इन वार्डों में जमाया अपना कब्जा…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निगमों नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में BJP अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। इस बीच बिलासपुर जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) का जलवा देखने को मिला। बोदरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है। आप की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

इसके साथ ही यहां के 4 वार्डों में भी आप के प्रत्याशी जीतकर पार्षद बने हैं। आप की छत्तीसगढ़ में पहली बार इस जीत के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि इस पालिका के चुनाव में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नीलम वर्मा के पति विजय वर्मा कांग्रेस से बागी होकर आम आदमी पार्टी की टिकट पर यहां से अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था, जिसमें उन्हें जीत मिली है।

बोदरी नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में से 9 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि 4 वार्डों में आम आदमी पार्टी और 2 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है।

मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की..

रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया।

*भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें।

*छत्तीसगढ़ – भगवान श्रीराम की वनवास स्थली, रामभक्तों के लिए महाकुंभ में विशेष व्यवस्था*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें “भांचा” के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने “श्रीरामलला दर्शन योजना” के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में ‘छत्तीसगढ़ पवेलियन’ की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करते हैं।

इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सरल मोदी सहित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकगण, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

CG – निकाय चुनाव के परिणाम आते ही बागियों पर कार्रवाई शुरू, भाजपा ने 9 कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें लिस्ट…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नगर निगमों नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में BJP अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आते ही बीजेपी ने भाजपा प्रर्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 9 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजनांदगांव के जिला पंचायत चुनाव में अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले 9 के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है।

देखें लिस्ट…

CG – 94 लाख की शराब जब्त : शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भागने के चक्कर में पलटा कंटेनर, 94 लाख की अवैध मदिरा जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार…..

रायगढ़। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। खरसिया में अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों का अवैध मदिरा बरामद किया गया है। आरोपियों ने तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश राज्य के नंबर प्लेट की कंटेर वाहन का इस्तेमाल किया था।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 49 पर सक्ती की तरफ से एक कंटेनर वाहन (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारा तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद अजीम और सुमित चौधरी बताया।

पुलिस ने 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई है। जिसकी कीमत 94,08,000 आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ खरसिया थाना में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

CG – LOVE SEX और धोका : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल,फिर जो हुआ….

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले के धरमजयगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सावन कुमार वैष्णव (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता ने थाना धरमजयगढ़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सितंबर 2023 में गणेश विसर्जन के दौरान उसकी पहचान डीजे ऑपरेटर सावन कुमार वैष्णव से हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए, जिसके बाद सावन लगातार बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देने लगा। उसने मुलाकात के दौरान पीड़िता की तस्वीरें भी खींचीं।

दिसंबर 2024 में एक दिन जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब सावन जबरदस्ती घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मना करने पर उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार धमकी देकर संबंध बनाने को मजबूर किया।

बीती रात (15 फरवरी 2025) सावन ने पीड़िता को घर के बाहर बुलाया, इंकार करने पर फोन कर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि उसने पीड़िता के नाम से फेक अकाउंट बना रखा है, जिसमें वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। डर से पीड़िता बाहर आई, जहां आरोपी ने फिर जबरदस्ती की और गला दबाने का प्रयास किया। पीड़िता ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 65(1) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4, 6 के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Govt Employees Fired: सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश,इन विभागों में हुई ताबड़तोड़ छटनी…

Govt Employees Fired अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से शपथ ली है देश ही नहीं दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर भारत सहित दुनिया के कई देशों में शेयर बाजार में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क ने 10000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला सयकारी खर्च को कम करने के लिए लिया गया है।

Govt Employees Fired मिली जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने गृह विभाग, ऊर्जा, वेटरन अफेयर्स, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य कई विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की छटनी करते हुए एक ही दिन में 9500 कर्मचारियों को नौकर से निकाल दिया है। हैरानी की बात तो ये है कि नौकरी से निकाले गए अधिकतर कर्मचारी प्रोबेशन पीरियड में थे।

रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो 15 अप्रैल से पहले इस डिपार्टमेंट में भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। वाइट हाउस के मुताबिक 75 हजार ऐसे भी कर्मचारी थे जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप औऱ एलन मस्क के विरोध में अपनी मर्जी से ही नौकरी छोड़ दी। अमेरिका का कुल सिविलियन स्टाफ लगभग 23 लाख का है। ऐशे में करीब 3 पर्सेंट सरकारी कर्मचारियों ने अपने मन से ही नौकरी छोड़ दी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सरकार पैसे की काफी बर्बादी कर रही थी। वहीं कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। अमेरिका पर लगभग 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज हो गया है। वहीं पिछले साल राजकोषीय घाटा 1.8 ट्रिलियन डॉलर का था। ऐसे में सरकार में सुधार की जरूरत है। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को डिपार्टमें ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का हेड बनाया है। ऐसे में कर्मचारियों से संबंधित फैसले एलन मस्क के हाथों में है।

अमेरिका की संघीय अदालत के एक जज ने देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेडरल वर्कफोर्स में कटौती की उस योजना का रास्ता बुधवार को साफ कर दिया था जिसके जरिए कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें धन की पेशकश की जा रही है।

क्या डोनाल्ड ट्रंप ने 10000 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है?

हां, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क ने सरकारी खर्च में कमी लाने के लिए 10000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

कौन से विभागों में कर्मचारियों की छटनी की गई है?

गृह विभाग, ऊर्जा, वेटरन अफेयर्स, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में कर्मचारियों की छटनी की गई है।

क्या कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए धन की पेशकश की जा रही है?

हां, अमेरिका की संघीय अदालत ने एक योजना का रास्ता साफ किया है जिसमें कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए धन की पेशकश की जा रही है।

क्या एलन मस्क को सरकारी कर्मचारियों के फैसलों में भूमिका दी गई है?

हां, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का हेड बनाया है और कर्मचारियों से संबंधित फैसले उनके हाथों में हैं।

अमेरिका के कर्ज की स्थिति क्या है?

अमेरिका पर लगभग 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज हो गया है और पिछले साल राजकोषीय घाटा 1.8 ट्रिलियन डॉलर का था।