मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में चाय वाला बना सर्वाधिक वोट शेयर से महापौर, चाय की गुमटी से महापौर की कुर्सी तक..जानिये कैसा रहा सफर…..

रायगढ़। आखिरकर चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान महापौर बन ही गये। रायगढ़ से मेयर पद के बीजेपी प्रत्याशी जीवर्द्धन चौहान आज 61 परसेंट वोट शेयर के साथ बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। आलम यह रहा कि 92300 कुल वोट में से कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 21900 वोट मिल पाए। याने 23 परसेंट का वोट शेयर।

जाहिर है, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ महापौर के लिए चाय बेचने वाले जीवर्द्धन चौहान को टिकिट दिया था। हालांकि, जब जीवर्द्धन का नाम फायनल हुआ था, तो लोग चौंके थे कि वे बिना संसाधनों के चुनाव कैसे लड़ पाएंगे।

असल में, सियासी पार्टियां टिकिट देने से पहले आमतौर पर यह भी देखती है सामने वाली की आर्थिक हैसियत कैसी है। ऐसे में, चाय वाले की आर्थिक स्थिति समझी जा सकती थी। इसके बाद भी रायगढ़ से विधायक और सरकार के वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने जीताने की जिम्मेदारी लेते हुए जीवर्द्धन को चुनाव मैदान में उतारा। और वे भारी मतों से जीत भी गए।

जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

जीवर्धन सिंह चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं।

बीजेपी ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी।

जीत के बाद खुद ओपी चौधरी उनके साथ खुशियां बांटते दिखे। जीवर्धन चौहान ने भी जीत के लिए ओपी चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए भाजपा के सभी लोगों ने खूब मेहनत की है। उनकी जीत पूरी पार्टी की जीत है।

CG – पत्नी की हत्या : सनकी पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम, फिर लाश के पास बिताई पूरी रात, इलाके में फैली सनसनी….

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के बगल में ही रात भर पड़ा रहा।

घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा की है। पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा (53 वर्ष) ने अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा (56 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे। बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को ईंट से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, और फिर पत्नी के शव के साथ ही सो गया।

जब सुबह से ही बग्गा दंपति के घर का दरवाजा बंद था। दोपहर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ लोग घर में झांकने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनकी रूह कांप उठी। अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, पास ही आरोपी इंद्रजीत भी बेहोश पड़ा था। वहीं मौके पर चाकू और ईंटें पड़ी थी, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि यह डबल मर्डर का मामला है, लेकिन कुछ ही देर बाद इंद्रजीत होश में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि यह हत्या आवेश में की गई या कोई योजनाबद्ध साजिश थी।

CG – 2 नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक साथ दो अर्थी उठने से गांव में पसरा मातम…..

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच होगी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं। उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना से गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं।

CG निकाय चुनाव रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने किया कब्जा,जानिए कहां-किनकी कितने वोट से हुई जीत…

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की दीप्ति दुबे को उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते

रायपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम

भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

CG Election 2025 : निकाय चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने बताया ऐतिहासिक, बोले- यह बीजेपी के प्रति…..

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्‍योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐहितहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और पीएम मोदी और उनकी गारंटी पर विश्‍वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीने में जो काम किया है उस पर विश्‍वास किया है। इसके लिए समस्‍त जनता का धन्‍यवाद देते हैं।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के नाते मैं विश्‍वास दिलाता हूं कि अटल विश्‍वास पत्र में जो भी वादा है उसे पूरा करेंगे। अटल विश्‍वास पत्र बहुत सोच समझ कर बनाए हैं। जनता को ठगने के लिए नहीं बनाए हैं। इसे शत प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी।

पिछले नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्‍या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्‍यक्ष नहीं कराया गया था। पांच साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया है। इससे जनता का विश्‍वास हमारी प्रति बढ़ा है। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए।

सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पारिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में से बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आगे हैं।

रायपुर में 15 साल का किला ढहाया है। मैंने कहा कि बीजेपी पर जनता का विश्‍वास और पीएम पर विश्‍वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सबसे जनता का विश्‍वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डब्‍ल के साथ ट्रि‍पल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा।

बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पार कोई बहाना नहीं है अब वो कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्‍वास नहीं करेगी।

कुनकुरी की हार पर बोले- वहां परिणाम ठीक नहीं आया है, लेकिन जनता को जनादेश है वह स्‍वीकार है। मैं जनता को विश्‍वास दिलाता हूं कि वहां विकास में कोई कमी नहीं आएगी।

CG Politics : दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष….

रायपुर। निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं।

वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है।

CG निकाय चुनाव रिजल्ट : भाजपा में जश्न,37 पालिका,8 निगम जीती,2 में आगे,पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे चुनाव,जानिए कहां-किनकी कितने वोट से हुई जीत,देखे LIVE अपडेट…

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के 8 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। रायपुर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। ढेबर भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। शुरूआती परिणाम में बढ़त बनाए हुए थे,लेकिन अंतिम राउंड की मतगणना में 1529 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
इधर पत्नी अर्जुमन ढेबर को ​जीत मिली है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से चुनाव जीत गई हैं।

नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया

1) अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया।

2) चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

3) जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने 8,772 वोट से जीते मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया है।

4) राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है।

5)रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है।

6) रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है.

7)बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांगेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हरा दिया है।

8)कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है। प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 52 हजार मतों से जीत हासिल किया है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे।

देखें नगर पालिका परिषदों में अब तक कौन जीता

कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – परिणाम आना बाकी
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – परिणाम आना बाकी

बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत

बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

CG – रेप के बाद हत्या : दुष्कर्म करने घर में घुसे थे बदमाश, विरोध करने पर की युवती की हत्या, कोर्ट ने आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ सुनाई ये सजा….

रायगढ़। रायगढ़ के बहुचर्चित काजल मसंद हत्याकांड मामले में अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने मुख्य आरोपी रामभरोस चौहान और गोपाल उर्फ नानू साहू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इस फैसले से न्यायपालिका में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है और अपराधियों के लिए यह एक कड़ा संदेश है।

बलात्कार करने की नीयत से घर में घुसे युवकों ने उद्देश्य पूरा नहीं होने पर पत्थर से काजल का सिर कुचल दिया था। इस केस में तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी रामभरोस चौहान और गोपाल साहू को आजीवान कारावास से दंडित किया। रायगढ़ के स्वास्तिक विहार कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती काजल मसंद की 14 जून 2022 को हत्यारों ने पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वास्तिक विहार कॉलोनी के पीछे मालीडीपा, फुलवारीपारा, बोईरदादर निवासी रामभरोस चौहान पिता स्व. भोला चौहान एक नामी बदमाश है। वह काजल मसंद पर बुरी नजर रखता था।

मृतका काजल मसंद एक निजी संस्था में कार्यरत थी, वह अपनी मां के साथ रहती थी। घटना के दिन जब वह घर पर अकेली थी, तब आरोपी रामभरोस चौहान, गोपाल उर्फ नानू साहू और मित्रभानु उर्फ मोनू सोनवानी ने दुष्कर्म की नीयत से घर में जबरन घुसने का प्रयास किया। जब काजल ने विरोध किया तो आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने का प्रयास किया। घटना के बाद हत्या में प्रयुक्त पत्थर को तौलिये में लपेटकर और अन्य वस्तुओं के साथ फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले।

स्निफर डॉग की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद रायगढ़ पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की गई। इस केस की विवेचना उप निरीक्षक दिनेश बहिदार ने किया। पुलिस ने 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की। साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से अहम सुराग मिले।मोबाइल सर्विलांस और स्निफर डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

मुख्य आरोपी रामभरोस चौहान के खिलाफ पहले से ही बलात्कार और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। अभियोजन पक्ष ने घटना के संबंध में अदालत में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 450 (घर में अनधिकृत प्रवेश) और धारा 302 सहपठित धारा 34 (सामूहिक हत्या) के तहत दोषी ठहराया। इस मामले में एक अन्य आरोपी, जो विधि से संघर्षरत किशोर था, को पहले जमानत मिली थी, लेकिन बाद में उसने आत्महत्या कर ली।

CG – एसीबी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट रेंजर : कुछ माह पूर्व ही ग्राम खम्हार तहसील खरसिया क्षेत्र में एसीबी की टीम द्वारा स्कूल के एक लिपिक को एक शिक्षक का मेडिकल बिल निकलने के एवज में ₹25000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया…

एसीबी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट रेंजर

रायगढ़। घटना का विवरण इस प्रकार है कि सरपंच बजरंग लाल सिदार ग्राम पंचायत खड़गांव जिला रायगढ़ के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है।

आवास निर्माण हेतु ग्राम पंचायत के ग्राम खड़गांव में शासकीय भूमि का चयन कर पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया था। चयनित भूमि में आवास निर्माण हेतु उसे आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिए सरपंच के द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को एक आवेदन दिया गया था जिस पर कलेक्टर के यहां से वन विभाग को मौके की जांच कर प्रतिवेदन देने हेतु कहा गया था।

रेंजर खरसिया टी.पी . वस्त्रकार के द्वारा मौके की जांच कर रिपोर्ट भेजने के एवज में सरपंच बजरंग लाल से ₹25000 रिश्वत की मांग की गई है ।वह रेंजर वस्त्रकार को रिश्वत में कोई भी राशि नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन पर प्रार्थी के द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई जिस पर आज दिनांक 14 .2 .2025 को प्रार्थी को अनावेदक रेंजर वस्त्रकार के पास व्यवस्था हुई रकम ₹15000 लेकर भेजा गया था जो प्रार्थी द्वारा रेंजर वस्त्रकार को खरसिया रेस्ट हाउस में रिश्वती रकम 15000 रुपए देने पर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी बिलासपुर की टीम ने रेंजर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

रेंजर वस्त्रकार के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ही ग्राम खम्हार तहसील खरसिया क्षेत्र में एसीबी की टीम द्वारा स्कूल के एक लिपिक को एक शिक्षक का मेडिकल बिल निकलने के एवज में ₹25000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

कार्यवाही के बाद लोगों की भीड़ इस कार्यवाही को देखने के लिए उमड़ पड़ी।एसीबी की सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CG – 3 लोगों की मौत : दो बाइक की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर…

बालोद। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले के महामाया थाना क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्लीराजहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मालकुंवर महामाया मार्ग में आड़ेझर गांव के पास 2 दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महामाया थाना पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में भूपत, चुरेंद्र, संग्राम कोला और छबि लाल दर्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।