मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG निकाय चुनाव रिजल्ट : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे,देखे LIVE अपडेट…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है. अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं.

1) सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीतीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है।

2) सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।

कुनकुरी नगरीय निकाय में कांग्रेस का कब्‍जा

जशपुर के कुनकुरी नगरीय निकाय में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता की जीत हुई है। 81 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजेपी प्रत्याशी सूदबल राम हारे हैं।

सुकमा में दो वार्ड में कांग्रेस की जीत

सुकमा में वार्ड क्रमांक 2 और  6 से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। पखांजूर में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी के नारायण साहा 3393 वोट से जीते हैं।

रायगढ़ में किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस आगे है।

चिरमिरी के वार्ड 31 से बीजेपी की संध्या सोनवानी जीती

रायगढ़ में BJP मेयर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान आगे

कोण्डागांव नगर पालिका में बीजेपी आगे। नरपति पटेल 3000 वोटों से आगे

सक्ती नगर पालिका में बड़ा उलटफेर। निर्दलीय प्रत्याशी श्याम सुंदर अग्रवाल आगे। निर्दलीय प्रत्याशी 458 वोट से आगे है। BJP दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।

नगरपालिका जशपुर में 20 वार्डों को हुए मतदान का परिणाम सामने आ गया है,यहां मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशियों की जीत नगर सरकार बनाने में हुई है।भाजपा को 20 वार्डों में हुवे पार्षद पद हेतु मतदान में 18 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस 1 को एक सीट में और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हासिल हुई है।

अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अरविंद भगत और कांग्रेस से हीरू राम निकुंज के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत को जीत प्राप्त हुआ,वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हीरू राम निकुंज 3000वोट से हार गए हैं।

01 भाजपा प्रत्याशी अनुज भगत को जीत प्राप्त हुआ है।

02 भाजपा प्रत्याशी सुधीर पाठक को जीत प्राप्त हुआ है।

03 से भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता को जीत हासिल हुआ है।

04 भाजपा प्रत्याशी शशि बाई को जीत प्राप्त हुआ।

05 से भाजपा प्रत्याशी फैजान सरवर खान को जीत हासिल हुआ है।

06 निर्दलीय प्रत्याशी कमला कुमारी

07 भाजपा प्रत्याशी सुधीर भगत को जीत हासिल हुआ है।

08 भाजपा प्रत्याशी प्रभा शर्मा को जीत हासिल हुआ है।

09 भाजपा प्रत्याशी रमाशंकर गुप्ता को जीत हासिल हुआ है।

10 भाजपा प्रत्याशी द्वारिका मिश्र को जीत हासिल हुआ है।

11 कांग्रेस की शबनम को जीत हासिल हुआ है।

12 भाजपा प्रत्याशी कंचन बैरागी को जीत हासिल हुआ है

13 भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह को जीत प्राप्त हुआ है।

14 भाजपा प्रत्याशी प्रियंवदा देवी को जीत हासिल हुआ है।

15 भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार निकुंज को जीत हासिल हुआ है।

16 भाजपा प्रत्याशी विजेता भगत को जीत हासिल हुआ है।

17 भाजपा प्रत्याशी मुकेश्वर इन्दवार को जीत हासिल हुआ है।

18 भाजपा प्रत्याशी देवधन नायक को जीत हासिल हुआ है।

19 भाजपा प्रत्याशी यश प्रताप सिंह जूदेव को जीत हासिल हुआ है।

20 भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्री यादव को जीत हासिल हुआ है।

CG – गांजा तस्करी करने वाले 01 युवक पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध रूप से गांजा तस्करी करते बस स्टैंड से पकड़े गए एक आरोपी…

गांजा तस्करी करने वाले 01 युवक पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध रूप से गांजा तस्करी करते बस स्टैंड से पकड़े गए एक आरोपी

आरोपी बिहार के रोहतास जिला के रहने वाले हैं

आरोपी के कब्जे से 05.300किलोग्राम अवैध गांजा बरामद बरामद किया गया

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 53,000/- रूपये

बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था तस्करी

नाम आरोपी :- 1. सतेंद्र कुमार यादव पिता सिगासन यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम छावनी थाना कारकट जिला रोहतास (बिहार )

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक लडका पतला दुबला उम्र लगभग 35-36 वर्ष जो क्रीम कलर हाफ टी शर्ट व नीला रंग का लोवर पहना है जो नया बस स्टैंड में रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है जो अपने कब्जे में एक लाल काई रंग के पिट्ठू बैग रखे है, जिसमें नशे के रूप में उपयोग होने वाले मादक पदार्थ गांजा रखे हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा बस स्टैंड जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर बताये हुलिया के एक लडका बस स्टैंड में मिलने पर उक्त लड़का को पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम सतेंद्र कुमार यादव पिता सिगासन यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम छावनी थाना करकट जिला रोहतास (बिहार) का होना बताये जिनके पास में रखे एक पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर 05.300 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। गांजा परिवहन करना स्वीकार करने से उक्त आरोपी को 20.b.ii.B NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – प्रकाश मनहर
आरक्षक – प्रकाश नायक,त्रिनाथ कश्यप, होरी लाल आर्मो

CG – नशे के रूप में उपयोग होने वाले टेबलेट को बिक्री करने के आशय से अपने कब्जे में रखने वाले 02 युवकाे पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अडावाल से पकड़े गए दोनों आरोपी…

नशे के रूप में उपयोग होने वाले टेबलेट को बिक्री करने के आशय से अपने कब्जे में रखने वाले 02 युवकाे पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अडावाल से पकड़े गए दोनों आरोपी

दोनों आरोपी जगदलपुर के रहने वाले हैं

आरोपियों के कब्जे से अल्प्राजोलम टैबलेट I. P. 0.5 के कुल 52 स्ट्रीप कुल 780 नग किमती 1,882/- रु. एवं एक मोटर सायकल क्रमांक C. G. 17 KR 0165 को बरामद किया गया

बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था तस्करी

नाम आरोपी :- 1. मनीष भूषण पिता स्व. सिरों भूषण उम्र 31 वर्ष निवासी राजीव गाँधी वार्ड आकाश नगर जगदलपुर

2. रजनीश जोना पिता स्व. जयरतन्म उम्र 52 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध रूप से नशे के रूप उपयोग होने वाले अल्प्राजोलम टैबलेट को विक्रय करने वाले दो आरोपियों पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति लाल काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक C. G. 17 KR 0165 में बैठकर जगदलपुर से आडावाल की ओर आ रहे है, तथा अपने पास नशे के रूप में उपयोग होने वाले अल्प्राजोलम टैबलेट को बिक्री करने के लिए रखे हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर तथा साइबर सेल के निरीक्षक सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर एवं टीम के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा हिंगलाजिन किराना स्टोर के सामने अडावाल में उक्त मोटर सायकल को रोक कर पूछ ताछ करने पर नशीली दवाई बिक्री करना स्वीकार किये जिसकी पृथक पृथक तलाशी लेने पर आरोपी मनीष के कब्जे से अल्प्राजोलम टैबलेट 25 स्ट्रीप 375 नग, तथा आरोपी रजनीश के कब्जे से अल्प्राजोलम टैबलेट 27 स्ट्रीप 405 नग कुल 780 नग किमती 1882 रु मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर उक्त नशीली दवाई को रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। तथा नशीली दवाई विक्रय करना स्वीकार करने से उक्त आरोपियो को 21(B ) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक – लीलाधर राठौर, सुरेश जांगड़े
उनि. – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – प्रकाश मनहर
आरक्षक – भूपेंद्र नेताम प्रकाश नायक,त्रिनाथ कश्यप, होरी लाल आर्मो

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल,भूपेश बघेल को मिली बड़ी जवाबदारी,11 प्रदेशों में प्रभारी बदले….

दिल्ली 15 फरवरी 2025। कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC महासचिव बनाया है। इसके साथ ही भूपेश बघेल को पंजाब का प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

इनको किया प्रभारी पद से मुक्त

कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भरत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।

CG – ग्राम पंचायत सिहा में विकास की नई दिशा तय करने को तैयार दिनेश प्रधान, किया महत्वपूर्ण घोषणाओं का वादा…

गांव के विकास और हर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित – दिनेश प्रधान

ग्राम पंचायत सिहा में विकास की नई दिशा तय करने को तैयार दिनेश प्रधान, किया महत्वपूर्ण घोषणाओं का वादा…

पुसौर (रायगढ़)। ग्राम पंचायत सिहा के सरपंच पद के प्रत्याशी दिनेश प्रधान ने अपने घोषणा पत्र में गांव के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए शिक्षा, जल आपूर्ति, सामाजिक सहयोग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही है।

प्रमुख वादे :-

1. शिक्षा को बढ़ावा: पंचायत के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था होगी।

2. जल आपूर्ति सुनिश्चित: छह माह के भीतर नल-जल योजना चालू कर हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा।

3. सामाजिक सहयोग: किसी परिवार में दुःखद घटना होने पर ₹2000/- की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

4. प्रतिभाओं को सम्मान: 10वीं व 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को ₹2100/- का प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा।

5. धार्मिक व सांस्कृतिक सहयोग:
सिहा और कारीछापर की कीर्तन मंडलियों को प्रतिवर्ष ₹10,000/- का अनुदान।

रामलीला समिति के लिए ₹5000/- प्रति वर्ष का योगदान।
सतगुरु मंडली को ₹5000/- का सहयोग।

6. खेल-कूद को बढ़ावा: पंचायत की क्रिकेट टीम को हर साल ₹10,000/- का अनुदान।

7. महिला सशक्तिकरण: दोनों गांवों में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

8. साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं: हर गली में कचरा पेटी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।

9. प्रशासनिक सहूलियतें: सभी बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को शासकीय शुल्क पर घर पहुंच सुविधा।

10. बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा: पेंशन योजनाओं में नाम जोड़ने और आवश्यक सामान घर तक पहुंचाने की सेवा।

11. इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार: गांव की सड़कें, नालियां और तालाबों की नियमित सफाई।

“गांव के विकास और हर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित हूं। अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो वादों को पूरा करना मेरा पहला कर्तव्य होगा,” – दिनेश प्रधान, सरपंच प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सिहा।

गांव के विकास के इस संकल्प को लेकर दिनेश प्रधान जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आगामी चुनावों में जनता किसे अपना जनसेवक चुनती है।

CG – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे हाऊरनार, बैज ने जिला पंचायत सदस्य प्रवीण राणा के समर्थन में किया जनसंपर्क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे हाऊरनार…

बैज ने जिला पंचायत सदस्य प्रवीण राणा के समर्थन में किया जनसंपर्क…

बैज के समक्ष दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश …

जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज हाऊरनार पहुंचे, जहां उन्होंने जिलापंचायत सदस्य हेतु वार्ड क्रमांक 6 से प्रवीण राणा के समर्थन में जनसंपर्क कर छेत्र की जनता से प्रवीण राणा को अपना पूर्ण सहयोग देने व भारी मतों से विजयी बनाने हेतु आग्रह किया।

वहीं जनसंपर्क के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope):

आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ कुछ कष्टों का निवारण होगा। शत्रु मित्र बनने की संभावना है, जिससे आपको सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार हो सकता है, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का मंत्र: शिवाष्टक का पाठ करें।

आज का शुभ रंग: लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope):

आपकी अधीरता के कारण रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। हालांकि, प्रेम और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। बेरोजगारों के लिए नई नौकरी या अवसर मिल सकते हैं। अपनी अधीरता पर काबू पाने की कोशिश करें।

आज का मंत्र: काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

आज का शुभ रंग: हरा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope):

आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू मामलों में थोड़ी व्यस्तता हो सकती है, लेकिन प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आने की संभावना है।

आज का मंत्र: बेडरूम में 2 कपूर रखें।

आज का शुभ रंग: हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope):

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में भी सुधार होगा, जो आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा।

आज का मंत्र: गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

आज का शुभ रंग: हरा।

सिंह राशि (Leo Horoscope):

आज आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। किसी मित्र से उधार लिया पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्चे आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

आज का मंत्र: घर में चांदी का कछुआ रखें।

आज का शुभ रंग: नीला।

कन्या राशि (Virgo Horoscope):

आपको कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आक्रामकता से बचें और प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आज का मंत्र: गणेश जी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग: हरा।

तुला राशि (Libra Horoscope):

आज माता-पिता के सहयोग से आर्थिक तंगी से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर नई ऊर्जा का संचार होगा और छात्रों को सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा।

आज का मंत्र: सूर्य को अर्ध्य दें।

आज का शुभ रंग: गुलाबी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope):

आज आर्थिक लाभ के अवसर होंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता आपको तनाव दे सकती है। बच्चों से वाद-विवाद से बचें, ताकि रिश्तों में कोई दरार न आए। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें।

आज का मंत्र: तुलसी और बेलपत्र का पूजा में उपयोग करें।

आज का शुभ रंग: लाल।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope):

आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। छात्रों को गुरुजनों से मदद मिलेगी, जिससे उनके अध्ययन में सफलता आएगी। प्रेम संबंधों में भी सुखद परिवर्तन हो सकता है।

आज का मंत्र: हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग: काला।

मकर राशि (Capricorn Horoscope):

आपकी मेहनत का फल मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति भी मिलेगी, लेकिन दूसरों पर अधिक निर्भर रहने से बचें।

आज का मंत्र: पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं।

आज का शुभ रंग: लाल।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope):

आज आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और परिवार से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

आज का मंत्र: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का शुभ रंग: हरा।

मीन राशि (Pisces Horoscope):

आपका कार्य ईमानदारी से पूरा होगा, लेकिन पारिवारिक समस्याएं थोड़ी चिंता का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है।

आज का मंत्र: सुंदरकांड का पाठ करें।

आज का शुभ रंग: हरा।

CG – छात्रा की मौत : खाना खाने के बाद 4 बच्चों समेत 15 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, एक बच्‍ची की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख…..

कोंडागांव। जिले में 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। वहीं 8 साल की बच्ची की मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन करने के बाद एक-एक कर 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जो अस्पताल में भर्ती है। आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल में लिखा –

सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर थी, उनके स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूरी स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

CG – कुप्रथा पर प्रहार : बच्चियों के भविष्य को बचाने के लिए बड़ा अभियान जारी, चल रहा था बाल विवाह, बारात से पहले शादी के मडंप में पहुंचे अधिकारी, फिर जो हुआ….

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जिला प्रशासन ने कुप्रथा पर बड़ा प्रहार किया है। जिला प्रशासन की सक्रियता और महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से पखवाड़े भर में कुल 14 बाल विवाह रोके गए। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा जिले में बाल विवाह की रोकथाम का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में इन बाल विवाहों को रोका।

इस अभियान के तहत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम अवरीद में एक ही दिन में पांच बाल विवाह रोके गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. बालक-बालिकाओं की जन्मतिथि एवं अंकसूचियों की जांच की गई, जिसमें उनकी उम्र विवाह की न्यूनतम निर्धारित आयु से कम पाई गई. विभागीय अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और उन्हें समझाइश दी।

CG – IPS प्रमोशन ब्रेकिंग : इस IPS को मिली डीजी रैंक पर पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरजिन्दर पाल सिंह (जीपी सिंह) को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है। गृह विभाग इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 02 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।