मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG CRIME NEWS : 2 भाइयों पर चाकू से हमला,एक मौत,दूसरे की हालत गंभीर;जानिए मामला…

डेस्क : रायपुर में दो भाइयों पर चाकू से हमला हो गया है। जिसमें एक भाई की मौत हो गई है। वहीं दूसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद हमला किया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने युवकों को अस्पताल भिजवाया है।

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। इलाके के बदमाश बैठकर आपस में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद वहां पर खड़े दो भाइयों से भी वह उलझ गए। बदमाशों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से एक भाई रवि की मौके पर मौत हो गई।

वहीं दूसरे भाई मुकेश के पीठ में चाकू लगा है। चाकू लगने से वह भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद खमतराई पुलिस ने पूरे विवाद को शांत करवाया। इस घटना के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

2ND ODI IND VS ENG भारत की शानदार जीत कप्तान रोहित शर्मा का शतक सीरीज पर कब्ज़ा पढ़े पूरी ख़बर

रविवार को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे मैच में रौंदकर वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कटक में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा,

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने 304 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने बोला

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला। गेंदबाजों की कुटाई हुए उन्होंने शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी सौंपा गया। यह अवॉर्ड मिलने के बाद हिटमैन ने अपनी पारी को लेकर कहा कि,मुझे बल्लेबाज़ी करने और टीम के लिए रन बनाने में मज़ा आया। यह एक अहम सीरीज़ है, मैंने इस चरणों में विभाजित किया था कि वनडे में कैसे बल्लेबाज़ी करनी है। यह टी20 से अलग है टेस्ट से छोटा, नहीं काफ़ी छोटा प्रारूप है लेकिन फिर भी इस प्रारूप के हिसाब से ढलना था। मैं गंभीरता से बल्लेबाजी करना चाहता था और मेरा ध्यान इसी पर था। मैंने ख़ुद को तैयार किया था कि स्टंप्स की ओर आती गेंदों का सामना कैसे करना है, कैसे गैप ढूंढना है।

रोहित शर्मा ने बात को आगे बढ़ाते हुए शुभमन गिल की तारीफ़ों के पुल बांधे और उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताया। उन्होंने (Rohit Sharma) कहा,

“पिच को देखते हुए – जब आप काली मिट्टी पर खेलते हैं, तो गेंद थोड़ा फिसलती है और आपको शुरुआत में बल्ले का पूरा चेहरा दिखाना पड़ता है। फिर उन्होंने शरीर में गेंद डाली और उसे स्टंप्स पर रखा और यहीं पर मैंने अपनी योजना तैयार की और अंतराल तक पहुंचने की कोशिश की। गिल और श्रेयस से भी काफी अच्छा सहयोग मिला। गिल के साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया। वह बहुत एक क्लास प्लेयर है और ऐसा लगता है कि वह स्थिति से घबराता नहीं है। उनकी आंकड़ें भी इस बरत की गवाही देते हैं।”

Chhattisgarh News : CM साय ने पर्वतारोही निशा यादव को किलिमंजारो फतह पर दी बधाई, बोले – संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी

रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की सफलता संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। निशा ने अपने परिश्रम और साहस से प्रदेश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि कुछ महीने पहले बिलासपुर में निशा से मुलाकात हुई थी, जहाँ उन्होंने उसके संकल्प को देखकर उसे 3.45 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी, ताकि वह अपने लक्ष्य को पूरा कर सके। आज जब निशा ने किलिमंजारो पर विजय प्राप्त कर तिरंगा फहराया है, तो यह साबित हो गया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

*कठिनाइयों के बावजूद नहीं छोड़ा सपना, सरकार ने दिया समर्थन*

निशा यादव का सफर आसान नहीं था। बिलासपुर जिले के एक ऑटो चालक की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को साकार करने का साहस दिखाया। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने कभी अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया और पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निशा की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह संदेश देती है कि अगर आपमें जज़्बा और समर्पण है, तो कोई भी कठिनाई आपको अपने लक्ष्य तक पहुँचने से रोक नहीं सकती। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की बेटियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। आज संतानों और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुँचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। मन में खिन्नता का अनुभव कर सकते हैं।

आज का मंत्र-आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।शिवलिंग के दर्शन करें।

आज का शुभ रंग – हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज किसी भी बहस में भागीदारी न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दोस्तों को पैसा कर्ज से सकते हैं। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। दैनिक आय में वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश से नुकसान की संभावना है। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी मामले पर ज्यादा जोश न दिखाएं। थोड़े शांत रहें, तो बेहतर रहेगा।

आज का मंत्र-आज घर में हवन करेंगे तो बीमारी से दूरी बनेगी।

आज का शुभ रंग – लाल

मिथुन राशि ( Gmini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसमें परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन का विशेष सहयोग मिल सकता है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर पाए अन्यथा कठिन निर्णय आपकी प्रगति को अवरुद्ध कर सकते हैं।

आज का मंत्र- आज शिवाष्टक का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। आज के दिन आपका स्वास्थ्य्य अच्छा रहेगा, परन्तु सिर दर्द या नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। आज के दिन व्यापारिक साथियों से कलह ना करें। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है‌। ना चाहते हुए भी आपको अपने शत्रुओं से हाथ मिलाना पड़ सकता है।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी और आप उससे ढेर सारी बातें करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

आज का मंत्र- आज छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपका दिन अनुकूल रहेगा।

आज का शुभ रंग – सफेद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कामकाज और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी पेशा से जुड़े जो लोग अपनी पसंद की जगह तबादला चाहते थे उनकी मनोकामना आज पूरी हो सकती है।

आज का मंत्र- आज सफेद वस्त्र पहनेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी

आज का शुभ रंग – हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक संदर्भ में अच्छा वक्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

आज का मंत्र-भगवान काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएंगे तो अच्छा होगा

आज का शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मेडिकल से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य में हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा, अधिक चिकानी युक्त भोजन के सेवन से भी बचना चाहिए। आज आप किसी भी तरह का नया कर्जा लेने से बचें। पैसों के मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

आज का मंत्र- आज घर में चांदी का कछुआ रखेंगे तो धन वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग -नीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। प्रेम-संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके रिश्ते में प्यार के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। आज के दिन ईश्वर के प्रति आस्था व विश्वास और अधिक बढ़ाना होगा। मानसिक तौर पर मजबूत रहें, इससे स्थितियाँ आपके पक्ष में होती नजर आएगी। पुराना चला आ रहा कोई को

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

आज का शुभ रंग – मैरून

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज हत की बात की जाए तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए। खान पान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में ये लोग गलत फैसले भी ले सकते हैं।

आज का मंत्र- गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – पीला

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज व्यावसायिक लोगों को आज फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है।पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आज कोई आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। कारोबारियों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

आज का मंत्र-आज जातक मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएँ।

आज का शुभ रंग – सफेद

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज अनुकूल है इसे समझें। परिजनों के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ आज आप खूब हंसी मजाक करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। गाय को हरी घास खिलाएं,आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

आज का मंत्र-आज सूर्य को जल दें।

आज का शुभ रंग – नीला

CG ELECTIONS 2025 : Voter ID नहीं है  तो न हो परेशान, कर सकेंगे मतदान , जानिए कैसे ?

नया भारत डेस्क :छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका के सभी निर्वाचकों को आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने हेतु अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है। इन दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी या निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मान्य दस्तावेजों में- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाक घर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौंशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशनकार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार साफ्टवेयर एसईसी-ईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेट मतदाता पहचान पर्ची शामिल है।

दर्रीघाट नितेश सिंह के समर्थन में हजारों की संख्या में निकली नारी शक्ति जनपद पंचायत मस्तूरी के क्षेत्र क्र.12 से लड़ रहें इस बार चुनाव आखिर क्या है इनमे खास जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा में जाना पहचाना नाम है नितेश सिंह जो युवाओं के बीच बहुत ही लोक प्रिय माने जाते है इनकों युवाओं का आइकॉन भी कहाँ जाता है जोंधरा से खोदरा क्षेत्र का ऐसा कोई युवा नहीं होगा जो इनसे नहीं जुडा होगा इनकी लोक प्रियता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है की ये पिछली बार जनपद पंचायत का चुनाव निर्विरोध ही जीत गए इस बार ये दर्रीघाट लिमतरा कर्रा भदौरा खपरी क्षेत्र क्रमांक 12 से चुनाव मैदान में है और इनकी सपोर्ट में सभी वर्ग के लोग आपको खड़े मिलेंगे चाहे वो बड़े बुजुर्ग हो या दाई दीदी बहिनी या चाचा मामा बड़े भैया या छोटे भाई हो सभी इनके लिए मेहनत कर रहें है और नारी शक्ति तो इनके सपोर्ट में हजारों की संख्या में निकल रही है जिससे आप अंदाजा लगा सकते है की इस बार यहाँ का रिजल्ट कैसा रहेगा।

नितेश सिंह का राजनितिक करियर

नितेश सिंह ठाकुर का राजनीतिक कैरियर छात्र जीवन से शुरू हुआ था मस्तूरी के शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय में उन्होंने कई बार अध्यक्ष उपाध्यक्ष से लेकर सचिव सह सचिव क्लास रिप्रेजेंटेटिव कहां जाए तो पूरा पैनल ही उनके नेतृत्व में जीत कर आता था फिर उन्होंने ग्राम पंचायत किरारी में नेतृत्व करते हुए कई सालो तक विकास की गंगा बहाई उसके बाद जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र क्र.15 वेद परसदा से पिछली बार निर्विरोध जनपद सदस्य चुन कर आए और जनपद पंचायत मस्तूरी के उपाध्यक्ष बने।

गरीबों के दुख सूख के साथी

जो लोग नितेश सिंह कों करीब से जानते है वो बताते है की जनप्रतिनिधि बनने से पहले और जनपद का उपाध्यक्ष बनने के बाद भी उनमे कोई परिवर्तन नहीं आया जैसे वो पहले सबके दुख सुख में खड़े रहते है आज भी वैसे ही अपनों के लिए हर दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहते है यही काबिलियत इनकों अन्य जनप्रतिनिधि से अलग बनाती है।

नितेश सिंह का विकास का मॉडल

आपको बताते चलें की ये जहाँ जहाँ अभी तक जनप्रतिनिधि रहें है वहां वहां लोगों कों अपने मुलभुत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना नहीं पड़ा है बात करें सड़क की तो इनके जनपद क्षेत्र में सीसी रोड का जबरदस्त जाल बिछा है इनके आने के बाद इनके क्षेत्र में लगभग इनके क्षेत्र के गांव के रोड पक्की काँकृत इनके फंड से बनाए गए वही पानी और बिजली की समस्या भी इनके क्षेत्र में बिल्कुल नहीं है ये ऐसे जनप्रतिनिधि है जो सरकारी फंड का इंतजार नहीं करते लोगों की समस्या दूर करने के लिए ये हमेशा तत्पर रहते है और जेब से लगा कर लोगों की समस्या दूर कर देते है।

सरल सहज़ ब्यक्तित्व के धनी नितेश सिंह

इनकी वाणी में आपको हमेशा प्यार ही मिलेगा विनम्रता के साथ हमेशा सभी से बात करते है,भैया दीदी भाई मामा कह कर ही करते है सम्बोधित चाहे वो गरीब हो या अमीर ये सब के साथ सामान्य ही रहते है दुख सुख में हर गरीब अमीर के घर पहुंच कर साथ खड़े रहते है ये ऐसे जनप्रतिनिधि है जिनकों लगता है की किसी भाई बहन दाई दीदी नें इनके लिए संघर्ष किया है तो उनके लिए सब कुछ लुटाने कों तैयार हो जाते है दर्रीघाट लिमतरा कर्रा भदौरा खपरी यहां ऐसा समर्थन मिल रहा है जो देखते ही बनता है और जानने योग्य बात ये है की सभी वर्ग के लोग इनके लिए सपोर्ट में यहाँ आपको लड़ते प्रचार करते दिख जायेंगे।

CG 4 श्रद्धालुओं की मौत: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी वाहन हादसे का शिकार, चार की मौत,6 गंभीर…

डेस्क : छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब आंखें खुली तो भयंकर मंजर देखा।

हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की भी मौत हो गई। वहीं, रामकुमार, रामकुमार की मां, उनके दो बेटे, पिता, साढ़ू का बेटा योगी लाल, योगी लाल की पत्नी और बेटा घायल हो गए हैं।

एडिशनल एसपी सोनभद्र ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो (CG 13 CA 1165) में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही टेलर (RJ 02 GC 3612) से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 

CM विष्णुदेव साय ने 4 श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि निधन की खबर से मन व्यथित है। रायगढ़ जिला प्रशासन को सोनभद्र जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल श्रद्धालुओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ : दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद,सीएम ने दिया इस्तीफा…

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। आज ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। देर शाम उन्होंने मणिपुर के गवर्नर से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कहा जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री को लेकर एक दो दिनों में फैसला हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 21 माह से मणिपुर में हिंसा चल रही है। हिंसा के चलते उनपर काफी दबाब विपक्षी पार्टियों के द्वारा बनाया जा रहा था।

बीते शनिवार को विशेष विमान से वह दिल्ली पहुंचे थे। आज उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत की और वापस मणिपुर लौट आये थे। दिल्ली में मुलाकत के बाद आज देर शाम उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया हैं।

बता दें कि पिछले साल 2024 के अंत में मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से पिछले साल तीन मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगता हूं।

CG ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस,पार्टी में शोक की लहर…

डेस्क : छत्तीसगढ़ में जारी चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां जांजगीर चांपा में नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वह वार्ड 14 से पार्षद प्रत्याशी थी। मौत के बाद नपं में शोक की लहर है। बताया गया कि सिजेरियन डिलवरी के बाद टांकों में सूजन आ जाने से पीड़ित महिला का उपचार चल रहा था।

नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर गर्भवती थी। 25 दिन पूर्व उनका सिजेरियन ऑपरेशन से जचकी कराई गई। उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद घर आ गई थी। इसी दौरान घर पर सीमामनी को असहनीय दर्द हुआ। फिर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई हैं। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की
मौत हो गई।

Public Holiday: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश! स्कूल, कॉलेज बंद, जानें Date…

नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा जारी नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगरपालिकाओं के महापौर सहित अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 11 फरवरी दिन मंगलवार को मतदान किया जायेगा।

वहीँ, त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी सोमवार, 20 फरवरी गुरूवार व 23 फरवरी रविवार को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय की अधिसूचना 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिकाओं के निर्वाचन 2025 हेतु सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए मतदान 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन हेतु सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में मतदान 17 फरवरी सोमवार और 20 फरवरी दिन गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान हेतु नियत तिथि 23 फरवरी दिन रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण अलग से सार्वजनिक सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।