मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर,31 नक्सली ढेर,2 जवान शहीद,भारी मात्रा में हथियार बरामद…

नया भारत डेस्क : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF) और बस्तर फाइटर्स के जवान शामिल हैं। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 घायल हो गए हैं, जिन्‍हें उपचार के लिए लाया गया है।

मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में DRG और STF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 65 बस्तर संभाग में ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

जब प्रकृति के नियम का उल्लंघन होता है तब यही प्रकृति भक्षक हो जाती है – बाबा उमाकान्त महाराज

जब प्रकृति के नियम का उल्लंघन होता है तब यही प्रकृति भक्षक हो जाती है – बाबा उमाकान्त महाराज

कर्म खराब होने की वजह से ही तकलीफें आती हैं

उज्जैन। वक्त गुरु परम सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने उज्जैन आश्रम पर दिए सतसंग में बताया कर्मों की सजा से आज तक कोई बच नहीं पाया है। कर्मों की सज़ा सबको मिली है। यही प्रकृति जो रक्षक का काम करती है, वो भक्षक बनने लग गई। यही सूरज, जो रोशनी दे करके, गर्मी दे करके, विकारों को दूर करता है, अंधेरे को दूर करता है, यदि यही रोशनी तेज हो जाए तो सुबह के समय में दोपहर जैसी गर्मी पड़ने लग जाएगी, और दोपहर के समय में ये शरीर जलने लगेगा, तपने लगेगा, और शरीर की खाल जल करके उजड़ने लगेगी जैसे गरम पानी पड़ जाने पर हो जाती है।

तकलीफें आएं ही नहीं, इस पर विचार करना चाहिए

तकलीफें इसीलिए आती हैं क्योंकि कर्म खराब हो जाते हैं। कर्मों की वजह से जो तकलीफें आती हैं, यदि मनुष्य उन्हें सेवा और भजन के द्वारा भी यदि नहीं काट पाता है तो बड़ी मुश्किल हो जाती है। जिस माध्यम से कर्मों की सफाई होती है, उससे मनुष्यों ने दूरियां बना ली। सेवा भाव, परमार्थी भाव और ईश्वरवादिता लोगों में ख़त्म होती जा रही है। आजकल तो मनुष्य का ऐसे किसी भी कार्य में मन ही नहीं लगता। यहां तक कि कुछ लोग सन्तों और महात्माओं के पास सिर्फ इसीलिए जाते हैं कि यदि आना जाना बंद कर दिए तो कहीं और तकलीफ़ न बढ़ जाए। जब उन्हें अपने जीवन की परेशानियों में थोड़ा बहुत भी लाभ मिलता दिखाई देता है, तो वे धार्मिक कार्यकर्मों में आना जाना बनाए रहते हैं। इसलिए कोई भी कर्म करने से पहले ही सावधान रहना चाहिए कि इससे हमें भविष्य में बुरे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने कर्मों पर विचार करना चाहिए।

बीमारी व तकलीफों में आराम देने वाला नाम “जयगुरुदेव”

किसी भी बीमारी, दुःख, तकलीफ, मानसिक टेंशन में शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्त रहते हुए जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव की ध्वनि रोज सुबह-शाम बोलिए व परिवार वालों को बोलवाइए और फायदा देखिए।

CG – आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन, महापौर प्रत्याशी समीर जी का अभियान जोरशोर से जारी…

आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन, महापौर प्रत्याशी समीर जी का अभियान जोरशोर से जारी

जगदलपुर। आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर जी और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पार्टी के उम्मीदवार क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनता से सीधा संवाद कर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। जनता का प्यार और भरोसा आम आदमी पार्टी के प्रति तेजी से बढ़ रहा है।

महापौर प्रत्याशी समीर जी ने अपने अभियान के दौरान कहा, “हम जनता की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमारा उद्देश्य राजनीति में पारदर्शिता लाना और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है।”

भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से नाराज कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक चेहरे आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता का विश्वास जीतने के लिए समीर जी और पार्टी कार्यकर्ता हर वार्ड में घर-घर जाकर संवाद कर रहे हैं।

पार्टी की रणनीति और मजबूत संगठन के बल पर आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनावों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। जनता के बढ़ते समर्थन से उत्साहित समीर जी ने भरोसा जताया है कि उनकी टीम समर्पण और ईमानदारी से शहर को नई दिशा देने के लिए काम करेगी।

CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में हुआ भव्य रोड-शो, प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री एवं महापौर प्रत्याशी हुए शामिल, विष्णुदेव साय ने कहा कि जगदलपुर में विकास का कमल खिलाएं, भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में हुआ भव्य रोड-शो, प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री एवं महापौर प्रत्याशी हुए शामिल

जगदलपुर में विकास का कमल खिलाएं, भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाएं – सीएम विष्णुदेव साय

कमल का बटन दबाकर विकसित जगदलपुर के सपने को साकार करें – प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

शहर के समस्त जनमानस का स्नेह और विश्वास ही हमारी ताकत है – मंत्री केदार कश्यप

माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट के समक्ष प्रारंभ हुआ मुख्यमंत्री साय का रोड-शो, मांई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर शहर के चाँदनी चौक में हुआ समापन

पार्षद प्रत्याशियों, विभिन्न समाज व संस्थाओं द्वारा हुआ प्रदेश के मुखिया का जोशीला स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिये जनता से मांगा समर्थन

जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में जगदलपुर का किला जीतने के लिये भारतीय जनता पार्टी हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णदेव साय का भव्य रोड-शो जगदलपुर शहर में आयोजित हुआ। जहां भाजपा पार्षद प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं के द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री साय का स्वागत-अभिनंदन किया गया। जगदलपुर नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे के पक्ष में प्रचार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड-शो एयरपोर्ट के समक्ष माडिया चौक से शुरू हुआ।

जहां कुम्हारपारा रोड, शहीद पार्क, झंकार टाकीज, सिटी कोतवाली, स्टेट बैंक चौक, महावीर चौक, नावेल्टी चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौराहे से मुख्यमंत्री श्री साय के रोड-शो का काफिला गुजरा। इस दौरान माई दंतेश्वरी मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माथा टेक पूजा अर्चना की एवं प्रदेश सहित बस्तरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। जहाँ से प्रदेश के मुखिया का रोड-शो गुरुनानक चौक, संजय मार्केट, हनुमान मंदिर चौराहा से होते हुए चाँदनी चौक में संपन्न हुआ।

सीएम विष्णुदेव साय ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में झूठा, लबरा व भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को मौका नहीं देना है। सालों साल इन्होंने भ्रष्टाचार में पूरा समय बिताया।

इसमें पीएससी घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला, महादेव सट्टा ऐप घोटाला शामिल हैं।

उन्होंने कहा यदि निगम में हमारी सरकार बनती है तो यहां के लोगों की वर्षों पुरानी पट्टे की मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा नजूल भूमि पर वर्षों से काबिज लोगों को भू-स्वामित्व का पट्टा देंगे। वहीं महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी पर टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिनका समेकित कर लंबे समय से लंबित है, उनका एकमुश्त समाधान किया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने संकल्प पत्र के वायदों को साझा करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देकर प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिलने पर कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कामों और भाजपा पर अपना विश्वास जताया है, मैं मतदाताओं का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने जगदलपुर नगर पालिक निगम के महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में आशीर्वाद देने की अपील की।

देव ने कहा कि क्षेत्र के परिवारजनों में जो उत्साह दिख रहा है उससे यह स्पष्ट है कि जगदलपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यह उत्साह और आप सभी का हर एक वोट जगदलपुर के बेहतर भविष्य की नींव रखेगा, आईए कमल का बटन दबाकर विकसित जगदलपुर का सपना हम सब मिलकर साकार करें।

मंत्री एवं चुनाव संलाचक केदार कश्यप ने अपने संबोधन में नगरीय निकाय से भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय एवं भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनमानस से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह और प्रेम बता रहा है कि, भाजपा इस बार शहर में प्रचंड मतों से झंडा बुलंद करने वाली है। प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हम निश्चित ही जगदलपुर में प्रचंड मतों से जीतेंगे। शहर के समस्त जनमानस का स्नेह और विश्वास ही हमारी ताकत है।

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने भी जनता से समर्थन रूपी आशीर्वाद की अपील की।

समापन के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, सफीरा साहू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनमानस मौजूद रहे।

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है। व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध होंगे।

आज का मंत्र-सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

आज का शुभ रंग – हरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। किसी अनैतिक विचार को अपने पास न आने दें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाएगा।

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

आज का शुभ रंग – लाल

मिथुन राशि ( Gmini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आने वाले दिनों में आप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी।

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की आराधना करें।

आज का शुभ रंग – लाल

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज पुराना मामला उभरने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में भी फंस सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आपका कोई खास काम पूरा होगा।

आज का मंत्र-महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग – हरा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। जीवन साथी के हेल्थ से चिंतित रहेंगे।

आज का मंत्र- आज मंदिर के प्रांगण में अनार का पेड़ लगाएँ।

आज का शुभ रंग – सफेद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज नौकरी में परेशानी हो सकती है। रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।

आज का शुभ रंग – हरा

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। आपके सीनियर्स आपको सही रास्ता दिखाने की कोशिश करेंगे।

आज का मंत्र-भगवान शिव की पूजा करें और गाय के दूध से उनका अभिषेक करें।

आज का शुभ रंग – हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज करियर में बदलाव लायेंगे। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। कर्मक्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी, अपनी परिस्थितियों का ध्यान रखकर दूसरों के साथ तालमेल पूर्वक कार्य करें। व्यापारी वर्ग आज अति उत्साह में व्यापार को लेकर गलत निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभदायक रहेंगे।

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अपनी शालीनता से आपको सामाजिक स्तर पर भी आज अच्छे फल मिलेंगे। आज लोगों को सलाह मशवरा देकर आप उनके जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। ये दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में भी अनुकूल फलों की प्राप्त आपको होगी।

आज का मंत्र- घर में स्वास्तिक बनायें

आज का शुभ रंग – मैरून

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज किसी से दोस्ती होगी जो लम्बे समय तक चलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें। ऑफिस के सारे जरूरी काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें।

आज का मंत्र- आज रविवार का व्रत करें।

आज का शुभ रंग – पीला

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे कमाने की कोशिश ना करें। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक एवं आर्थिक लाभ संभव है। किसी बात के प्रति आशंका रहेगी।

आज का मंत्र-आज जातक मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएँ।

आज का शुभ रंग – सफेद

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज चिड़चिड़ापन रहेगा। आज के दिन आपको संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें, किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है।

आज का मंत्र-आज जातक तेल और उड़द की दाल दान करें।

आज का शुभ रंग – नीला

KVS Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय में टीचर बनने का बढ़िया चांस, TGT PGT सहित इन पदों में निकली वैकेंसी…

KVS Recruitment 2025: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) ने 2025 के लिए शिक्षकों की सीधी भर्ती (Teacher Recruitment) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

KVS Vacancy 2025 Notification : पद की डिटेल्स

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मशरक (KVS), भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय है। जिसमें पीजीटी कॉमर्स, पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी हिन्दी, पीजीटी इकोनॉमिक्स, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, पीजीटी कंप्यूटर साइंस, पीजीटी बायोलॉजी, पीजीटी मैथ, पीजीटी फिजिक्स, टीजीटी हिन्दी, टीजीटी इंग्लिश, टीजीटी संस्कृत, टीजीटी मैथ, टीजीटी सामाजिक विज्ञान, पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, स्पोर्ट्स एंड गेम्स कोच, स्पेशल एजुकेटर और स्टाफ नर्स की रिक्तियं निकली हैं।

KVS Teacher Qualification: योग्यता

बिहार की इस भर्ती में पीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए। हिन्दी और इंग्लिश में पढ़ाने का ज्ञान और कंप्यूटर की नॉलेजड होनी चाहिए। संबंधित विषय में दो वर्षीय इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स ऑफ रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एनसीईआरटी कर करने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

वहीं टीजीटी के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या बैचलर डिग्री, बीएड और सीटेट पास होना जरूरी है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राथमिक (Primary), माध्यमिक (Secondary) और वरिष्ठ माध्यमिक (Senior Secondary) स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती प्रक्रिया में कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

सभी श्रेणियों के उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों के लिए यह एक राहत की खबर है।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 65 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट (Graduate) या पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) डिग्री होनी चाहिए।
साथ ही, बी.एड (B.Ed) या डिप्लोमा (Diploma) इन एजुकेशन होना आवश्यक है।

शिक्षक पदों के अनुसार योग्यताओं में अंतर हो सकता है, इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
लिखित परीक्षा (Written Exam) – उम्मीदवारों की विषय ज्ञान और शिक्षण क्षमता की जांच की जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) – परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच होगी।
मेडिकल टेस्ट (Medical Test) – अंतिम चरण में उम्मीदवारों की फिटनेस जांची जाएगी।
तीनों चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है।

ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर जाएं:
kvsangathan.in पर विजिट करें।
नोटिफिकेशन पढ़ें:
भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

ऑनलाइन आवेदन करें:
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

दस्तावेज अपलोड करें:
शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करें:
आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें: Apply Now
ऑफिशियल वेबसाइट: kvsangathan.in
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. क्या केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क है?

नहीं, इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

2. केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट (Graduate) या पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) डिग्री और बी.एड (B.Ed) या डिप्लोमा होना आवश्यक है।

3. चयन प्रक्रिया में क्या शामिल होगा?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी – लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट।

CG VIDEO :नगरीय निकाय चुनाव बेमेतरा के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क…कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी ने विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क किये


संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा नगर पालिका में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के साथ कांग्रेस अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन गोस्वामी ने विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जिससे नगरवासियों से मिल रहा भारी जन समर्थन नगर के निवासियों ने सुमन गोस्वामी व सभी कांग्रेसी अधिकृत पार्षद प्रत्याशी को अपना समर्थन देने की बात कही साथ ही पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यकाल बेमेतरा नगर में हुए प्रत्येक वार्ड के कोने कोने में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही साथ शहर में विभिन्न चौक चौराहा का निर्माण और आत्मानंद विद्यालय की स्थापना किया जिससे हर वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा के बारे में बताया गया कि कांग्रेस की सरकार में यह सभी विकास कार्य हुए तथा भाजपा की सरकार आने के बाद से नगर के वार्डों में पेयजल, बिजली, नाली साफ सफाई ना होने के कारण लोग एक वर्ष में ही भाजपा शासन से त्रस्त हो चुके हैं नगर विकास पिछले एक वर्षों से बहुत पीछे हो चुका है जब से भाजपा का शासन आया इसने नगरी निकायों से आय के समस्त साधन छीन लिया है और बेमेतरा में जिस तरह की चर्चा है भाजपा द्वारा नगर विकास के नाम पर जनता को किस तरह लूटा जा रहा है हमें एक-एक घरों में जाना होगा लोगों की समस्याओं को सुनना समझना होगा और उन्हें कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराना होगा इस अवसर पर अवनीश राघव प्रणीश चौबे गुलजार अली गौरव छाबड़ा सहित उपस्थित कांग्रेस अधिकृत पार्षद प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक संगठन कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे

CG – 7 लोगों की मौत मामले में जिला प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण, बताया ये मौत की वजह…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम लोफंदी, थाना कोनी तहसील बिलासपुर में 7 से 8 व्यक्तियों की मृत्यु होने की प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें बताया गया है ग्रामीणों की मौत का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग और सर्पदंश से हुई है। वहीं प्रशासन की टीम ने एक शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल, गांव में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लोफंदी निवासी श्रवण देवांगन के घर 3 से 6 फरवरी के बीच शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें गांव के लोगों को सामूहिक भोज में आमंत्रित किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, 6 फरवरी को कुछ लोगों ने नदी किनारे मछली पकाकर खाई थी, जिसके बाद से कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और सुस्ती जैसे लक्षण सामने आने के बाद कई ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई।

मामले में जिला प्रशासन ने जांच में पाया कि 5 फरवरी को देवप्रसाद पटेल और शत्रुहन देवांगन की मौत हुई थी। देवप्रसाद पटेल की मौत को सर्पदंश से हुई मृत्यु बताया गया है, जिसकी पुष्टि उसके बेटे के बयान और पुलिस रिकॉर्ड से हुई है।

वहीं 7 और 8 फरवरी को 5 और लोगों की मौत हुई, जिनमें रामूराम सुनहले, कोमल लहरे, कन्हैया पटेल, बलदेव पटेल और कुन्नू देवांगन शामिल हैं। बलदेव पटेल की मौत श्रीराम केयर अस्पताल में हुई, जहां मृत्यु प्रमाण पत्र में कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट को मौत का कारण बताया गया है।

जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि ग्रामीणों ने अधिकतर मृतकों का अंतिम संस्कार खुद ही कर दिया और इस संबंध में किसी भी विभाग को सूचना नहीं दी गई। हालांकि, प्रशासन की टीम ने मृतक रामूराम सुनहले के शव को मौके से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा। सिम्स से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में ‘मृत्यु का कोई विशेष कारण अभी नहीं बताया जा सकता है, बिसरा, हिस्टो पैथोलॉजी एवं ब्लड एनालिसिस रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

मृतक ग्रामीणों के नाम

कन्हैयालाल पटेल (60 वर्ष)
शत्रुहन देवांगन (40 वर्ष)
बलदेव पटेल (52 वर्ष)
कोमल प्रसाद लहरे (56 वर्ष)
रामूराम सुनहले (50 वर्ष)
कुन्नू देवांगन (35 वर्ष)
देव कुमार पटेल (45 वर्ष)

Chhattisgarh News : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत, मुख्यमंत्री साय ने जताई खुशी, कहा- छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता, जनता का विश्वास भाजपा पर……

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है। वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली की प्रगति के लिए जनता ने दिया भाजपा को अपना मत : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है। इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है। छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है।

मोदी की गारंटी पर जनता का मुहर

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया।

केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में जिस तरह शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को जतना ने सत्ता से बाहर किया वैसे ही अब दिल्ली में शराब घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है।

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की बनेगी सरकार

देश की राजधानी दिल्ली में 27 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं। नतीजे घोषित होने से पहले सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा के नाम पर सियासी गलियारों में अटकलें हैं। हालांकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

CG ब्रेकिंग : करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने पटवारी सहित 10 के खिलाफ दिया FIR का आदेश, जाने पूरा मामला…..

कोरबा। जिले के करतला तहसील से करोड़ों की जमीन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। यहां पटवारी ने 250 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को रिकार्ड में निजी बनाकर बेच दिया। जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने पटवारी को सस्पेंड करने के साथ ही भूमि स्वामियों के खिलाफ FIR का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने अपने काम के लिए एक असिस्टेंट कम्पयूटर आपरेटर अपाइंट कर रखा था। जिसने भूमाफियाओं के साथ मिलकर ये पूरा खेला कर दिया। वहीं कलेक्टर के आदेश के बाद राजस्व विभाग के साथ ही भू-माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सरकारी जमीन की अफरा-तफरी का ये पूरा मामला करतला तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी का है। बताया जा रहा है कि यहां पदस्थ पटवारी लोकेश्वर मैत्री ने ढाई सौ एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को निजी भूमि बनाकर नियम विरूद्ध बटांकन दर्ज किया गया। इसके बाद सरकारी जमीन को निजी बताकर भूमि स्वामियों के नाम पद दर्ज कर दिया।बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन के निजी खाता धारकों के नाम पर दर्ज होने की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच के निर्देश दिये थे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तो कई चौकाने वाली जानकारी सामने आयी।

रिकार्ड में सरकारी जमीन को बताया निजी

पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी लोकेश्वर मैत्री द्वारा ग्राम चोरभट्ठी में स्थित भूमि मूल खसरा नंबर 223, 265, 312, 503, 980 को 10 व्यक्तियों के नाम पर आरडी सीरिज में दर्ज कर 24.10.2024 को सत्यापित किया गया। प्रतिवेदन में बताया गया कि उक्त खसरा नंबर एवं रकबा अन्तर्गत भूमि स्वामी बने विजय पिता मेलाराम, नवीन बहादुर पिता हरी बहादुर, गजानंद पिता हीरादास, रामेश्वर पिता सहेत्तर, धनेश पिता परसराम, हीरादास पिता भुवनदास, भालेश्वर पिता शिवकुमार, विनोद विश्वास पिता विवेक विश्वास, दोमेंन्द्र प्रसाद पिता महावीर, ज्योति राय पिता प्रिंस राय को भूमि स्वामी बनाया गया है।

जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि खसरा नंबर एवं रकबा 223/7, 265/7, 312/8, 503/10, 980/7 रकबा क्रमशः 2.500, 2.430, 1.980, 1.560, 1.852 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में 27.12.2024 से बंधक है। उक्त भूमि का वर्तमान भूमि स्वामी रामेश्वर पिता सहेत्तर है। इसी तरह 223/9, 265/9, 312/10, 503/12, 980/9 रकबा क्रमशः 2.500, 2.199, 1.560, 1.880, 1.202 हेक्टेयर भूमि इसाफ स्माल फायनेंस बैंक चांपा में 21 जनवरी 2025 से बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में हीरादास पिता भुवन दास है। इसी तरह खसरा नंबर 223/12, 265/12, 312/13, 503/15, 980/12 रकबा क्रमशः 2.500, 2.850, 2.400, 1.640, 0.640 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में दोमेंन्द्र प्रसाद पिता महावीर है।

10 भू-स्वामियों के खिलाफ FIR दर्ज

तहसीलदार करतला के जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि उक्त भूमि अधिकार अभिलेख वर्ष 1954-55 में 223/ 1, 265/1, 312/1 रकबा क्रमशः 43.94, 0.24, 10.03 एकड़ भूमि छोटे झाड़ के जंगल मद में दर्ज है एवं ख.नं. 503/1, 980/1 रकबा क्रमशः 17.68, 17.60 एकड़ भूमि अधिकार अभिलेख 1954-55 में बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज है। जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा को लगभग 250 एकड़ भूमि से अधिक को पुनः शासकीय भूमि में दर्ज करने के निर्देश दिये है। वहीं कलेक्टर अजीत वसंत ने इस फर्जीवाड़े के आरोपी पटवारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। वहीं कलेक्टर ने पटवारी सहित इस खेल के मास्टर माइंड पटवारी का असिस्टेंट व कम्पयूटर आपरेटर बिट्टू चौहान सहित 10 भू-स्वामियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।