
बेमेतरा:बेमेतरा शहर के मेरे देव तुल्य जनता जनार्दन की सेवा ही मेरा संकल्प है भारतीय जनता पार्टी के पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी विजय सिन्हा का चुनाव प्रचार अभियान हरेक वार्डों में जारी रखते आज भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा का एक संकल्प पत्र जारी किया गया ।जिसमें भाजपा का विकास वाक्य हमने बनाया है हम ही संवारेंगे,हृदय की अंतरिम गहराइयों से आपके चरणों में सादर प्रणाम करता हूं, सदैव आपके सुख-दुख में सहभागी बनने वाला आपका अपना विजय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आपके सामने खड़ा हूं। यह चुनाव केवल एक पद का नहीं है, बल्कि हमारे नगर की प्रगति, विकास और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। आज हमारे नगर को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो न केवल जनता की समस्याओं को समझे, बल्कि उन्हें सुलझाने के लिए पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करे। बीते वर्षों में भाजपा ने विकास और पारदर्शिता का जो मापदंड स्थापित किया है, वह आप सभी के सामने है मैंने सदैव यह प्रयास किया है कि नगर की हर गली,हर मोहल्ले और हर परिवार की आवाज बनूं ।अब, मुझे आपके समर्थन की आवश्यकता है, ताकि हम सब मिलकर बेमेतरा को समृद्ध और खुशहाल बना सकें।प्रत्याशी विजय सिन्हा ने आगे कहा मैंने हमारे बेमेतरा शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए निम्न प्राथमिकताएं तय किया है।

विकास का वादा: बेमेतरा नगर का समग्र विकास बेहतर सड़कों, स्वच्छ जल,कुशल परिवहन व्यवस्था और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हूं ।पारदर्शी प्रशासन व्यवस्था रख आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके एक एक पैसे का सही उपयोग होगा ।भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह प्रशासन की नींव रखी जाएगी।युवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं के लिए सुरक्षा
और सम्मान सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता में है।आपकी आवाज मेरी आवाज है मैं हर नागरिक की समस्याओं को सुनूंगा और यथा संभव यथा शीघ्र समाधान के लिए तत्परता दिखाऊंगा।
पर्यावरण पर सुधार मेरा पुरजोर प्रयत्न होगा शहर में विकास के साथ साथ पर्यावरण को समृद्ध और संरक्षित करने की दिशा में हर संभव को मूर्त रूप दे सकूं। साथ ही इस दिशा में कार्य करने वाले प्रत्येक नागरिक और संगठन को हमेशा प्रोत्साहित करता रहूं। मेरा कार्यालय आप जनता जनार्दन लिए हमेशा खुला रहेगा ।
संकल्प पत्र में आगे लिखा है यह चुनाव केवल विजय सिन्हा का चुनाव नहीं है,यह बेमेतरा की जनता का चुनाव है। यह चुनाव हमारे बच्चों और युवाओं के उज्जवल भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव हमारे नगर की नई पहचान बनाने का चुनाव है। इस बार कमल के निशान पर अपना अमूल्य वोट देकर भाजपा को मजबूती प्रदान करें।
प्रत्याशी ने चुनाव मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डे द्वारा जारी विज्ञप्ति में आगे लिखा मुझे आपके विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है, ताकि हम सब मिलकर बेमेतरा को विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें आइए, साथ मिलकर संकल्प लेकर एक नए, समृद्ध और आत्मनिर्भर बेमेतरा का निर्माण करें ।भाजपा म हे मोर विश्वास हमर नगर म होही विकास । आज के जनसंपर्क में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा वार्ड 15 हेमलता शर्मा वार्ड 16 नीतू कोठारी वार्ड 17 गौरव साहू वार्ड 18 आकिब मलकानी जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू ,चुनाव संचालक राजेश शर्मा हर्षवर्धन तिवारी सतीश कसार मनोज मिश्रा गोलू कोसले रामानंद त्रिपाठी राकेश मोहन शर्मा अमरीका निर्मलकर वैभव तिवारी छोटू ठाकुर प्रकाश साहू अभिनव ठाकुर संदीप यादव भागीरथी यदु ,पार्षद दीना साहू मनोज मिश्रा रोहित साहू धर्मेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा।
Month: February 2025
आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज आपका दिन संतुलित रहेगा। आज धार्मिक कार्य या व्यक्ति से लाभ होने की संभावना है। निकटवर्ती यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई और पिता से सहयोग की उम्मीद करें।
आज का मंत्र- आज शिव भगवान और हनुमानजी की पूजा करें।
आज का शुंभ रंग-हरा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपके लिए मानसिक, शारीरिक और वित्तीय परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन यदि आप थोड़ी धैर्य रखें और मेहनत करें, तो दिन को अपने पक्ष में कर पाएंगे। आज झगड़ों से बचना ठीक रहेगा।
आज का मंत्र- आज वट सावित्री की पूजा करें अच्छा रहेगा
आज का शुभ रंग- पीला।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपके लिए आज प्यार और स्नेह में वृद्धि होगी और आप अपने साथी या जीवनसाथी के साथ नए विचारों के साथ कुछ नया करने की सोचेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे और प्यार बढ़ेगा। शाम का समय एक साथ बिताया जाएगा।
आज का मंत्र-आज शनि मंत्र का जाप करें और तेल -तिल का दान करें।
आज का शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपके लिए सामान्य दिन रहेगा। शारीरिक थकावट या सुस्ती हावी रहेगी। काम कम होगा। अन्य लोग आपकी लापरवाही का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर कुछ न करें।
आज का मंत्र- आज सफेद रुमाल रखें।
आज का शुभ रंग – हरा
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपके लिए दिन मजबूत रहेगा, लेकिन यदि आप थोड़ी अधिक सावधानी या समझदारी से काम करें, तो आप लाभ को और बढ़ा सकते हैं। आज अच्छी खबरें मिलेंगी जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी।
आज का मंत्र- आज शनि मंदिर में जाएं और दिया जलाए।
आज का शुभ रंग- पीला
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आपके लिए अच्छा दिन है, लेकिन यदि आप गलती करें तो नुकसान हो सकता है। आराम बढ़ने से आपको जीवन में सुखद महसूस होगा। यदि पैसे के मामलों में जटिलताएं हैं, तो कल तक टालें।
आज का मंत्र-आज सात बार पानी उबारकर वट के पेड़ में डाल दें अच्छा रहेगा काम बनेगा
आज का शुभ रंग – सफेद
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आपके लिए आज अच्छाई का प्रतीक रहेगा और काम आसानी से बनेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। अगर आप आज कोई काम करवाना चाहते हैं, तो प्रयास करें। शाम को काम पूरा होने की पूरी संभावना है।
आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें अच्छा रहेगा।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि जातक आपके लिए आज अच्छा दिन है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। आज अच्छे लोगों से परिचय होगा और अगले काम की रणनीति भी आसान होगी। अच्छा माहौल काम के लिए तैयार कर सकता है।
आज का मंत्र- आज गरीबों को खिचड़ी खिलाएँ।
आज का शुभ रंग- हरा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपके लिए आज अच्छा दिन है। शुभ और साइड गौचर के कारण सभी काम आसानी से होंगे। ऋण के लिए भी पूछ सकते हैं या नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं को भी खरीदा जा सकता है।
आज का मंत्र-आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
आज का शुभ रंग – नीला
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि जातक आज आपके लिए दिन सरल रहेगा लेकिन मानसिक शांति और चिंताओं का सामना करना पड़ेगा। आज अपनी बातों पर नियंत्रण रखें और महंगी वस्तुओं या शौक पूरे करने वाली चीजों से बचें। आर्थिक स्थिति वैसी की वैसी रहेगी।
आज का मंत्र- आज का दिन दूसरे के लिए मसीहा बनें
आज का शुभ रंग- ग्रे।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज आपके लिए आज अच्छा दिन है। लाभ स्थान में चंद्रमा अच्छे काम और लाभ दोनों प्रदान करेगा। यदि आप खाद्य और पेय व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आज अच्छा लाभ मिलेगा और कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं।
आज का मंत्र- आज किसी महिला को सुहाग सामग्री दे।
आज का शुभ रंग- हरा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आपके लिए आज अच्छा दिन है। सोच-विचार करें, काम के साथ-साथ कुछ नए काम और अच्छी खबरें भी मिल सकती हैं। अपने कार्यशैली में कुछ आवश्यक बदलाव करके आप आज ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संयम भी महत्वपूर्ण है।
आज का मंत्र- आज दूसरों के काम में दखलअंदाजी करने से बचें
आज का शुंभ रंग-हरा।
बेलरगांव में 7 फरवरी को होगी राज्य स्तरीय भव्य डी.जे.डांस प्रतियोगिता का आयोजन…

नगरी बेलरगांव… प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष पूरे उत्साह के साथ समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से जय मां शीतला संघर्ष समिति अमलीपारा बेलारगांव के तत्वाधान में राज्य स्तरीय डी.जे. डांस प्रतियोगिता की भव्य आयोजन 7 फरवरी दिन शुक्रवार को किया जा रहा है…जिसमे प्रथम पुरस्कार के रूप में सामुहिक में 11000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 8000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 6000 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 4000 रुपया पंचम पुरुस्कार 2000 रुपया….युगल नृत्य की प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 4000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 3000 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 2000 रुपया तो वही एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार के रूप में 3000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 2000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 1500 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 1000 रुपया के रूप में रखा गया है…जिसमे जय मां शीतला संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोमेश कश्यप ने बताया की समिति के सदस्य राज्य स्तरीय भव्य डी.जे.डांस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं।
बेलरगांव में 7 फरवरी को होगी राज्य स्तरीय भव्य डी.जे.डांस प्रतियोगिता

नगरी बेलरगांव… प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष पूरे उत्साह के साथ समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से जय मां शीतला संघर्ष समिति अमलीपारा बेलारगांव के तत्वाधान में राज्य स्तरीय डी.जे. डांस प्रतियोगिता की भव्य आयोजन 7 फरवरी दिन शुक्रवार को किया जा रहा है…जिसमे प्रथम पुरस्कार के रूप में सामुहिक में 11000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 8000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 6000 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 4000 रुपया पंचम पुरुस्कार 2000 रुपया….युगल नृत्य की प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 4000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 3000 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 2000 रुपया तो वही एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार के रूप में 3000 रुपया द्वितीय पुरुस्कार 2000 रुपया तृतीय पुरुस्कार 1500 रुपया चतुर्थ पुरुस्कार 1000 रुपया के रूप में रखा गया है…जिसमे जय मां शीतला संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोमेश कश्यप ने बताया की समिति के सदस्य राज्य स्तरीय भव्य डी.जे.डांस प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं।
CG News : छत्तीसगढ़ में ऐसे हो रहा धर्मांतरण, पास्टर दंपती ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव, पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज…..
बिलासपुर। ग्रामीणों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के लिए पास्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पास्टर दंपती ने धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें मजबूर किया, मना करने पर प्रभु के प्रकोप झेलना पड़ेगा कहकर डराया गया। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, संबलपुरी निवासी उतरा कुमार साहू और रामेश्वर साहू ने ईसाई समाज के पास्टर संतोष मोसेस और उनकी पत्नी अनु मोसेस के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें बताया गया कि पास्टर संतोष और उसकी पत्नी अनु मोसेस उनके गांव आए थे। उसने उतरा साहू पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया।
उन्होंने उतरा से कहा कि धर्म परिवर्तन करने पर उसके साथ सब ठीक रहेगा, नहीं तो प्रभु का प्रकोप पड़ने की बात कहकर डराने लगे। उतरा कुमार साहू नगर निगम में सफाईकर्मी है। धर्म परिवर्तन के दबाव से उतरा और उसका परिवार परेशान हैं।
CG – Mahtari Vandan Yojana : महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि हुई जारी, आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता…..
रायपुर। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महतारी वंदना योजना के तहत फरवरी माह में बालोद जिले में 2,50,768 हितग्राहियों को 23.10 करोड़ रुपए, बलौदा बाजार जिले में 3,27,476 हितग्राहियों को 30.97 करोड़ रुपए और बलरामपुर जिले में 2,13,300 हितग्राहियों को 19.79 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार बस्तर जिले में 1,91,609 हितग्राहियों को 18 करोड़ 87 हजार रुपए, बेमेतरा जिले में 2,52,906 हितग्राहियों को 23.96 करोड़ रुपए और बीजापुर जिले में 38,273 हितग्राहियों को 3.67 करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया गया। बिलासपुर जिले में 4,22,741 हितग्राहियों को 39.54 करोड़ रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 54,579 हितग्राहियों को 5.16 करोड़ रुपए और धमतरी जिले में 2,34,046 हितग्राहियों को 21.76 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। दुर्ग जिले में 4,02,211 हितग्राहियों को 38.33 करोड़ रुपए और गरियाबंद जिले में 1,81,791 हितग्राहियों को 16.75 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 95,401 हितग्राहियों को 8.72 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली।
जांजगीर-चांपा जिले में 2,88,420 हितग्राहियों को 26.91 करोड़ रुपए, जशपुर जिले में 2,30,609 हितग्राहियों को 21.50 करोड़ रुपए और कबीरधाम जिले में 2,53,149 हितग्राहियों को 23.53 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। कांकेर जिले में 1,83,279 हितग्राहियों को 17.46 करोड़ रुपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 1,16,472 हितग्राहियों को 10.99 करोड़ रुपए, और कोंडागांव जिले में 1,39,784 हितग्राहियों को 13.08 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।
कोरबा जिले में 2,93,353 हितग्राहियों को 27.34 करोड़ रुपए, कोरिया जिले में 59,625 हितग्राहियों को 5.62 करोड़ रुपए और महासमुंद जिले में 3,22,519 हितग्राहियों को 30.11 करोड़ रुपए की राशि का वितरण हुआ।मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1,00,895 हितग्राहियों को 9.70 करोड़ रुपए, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 81,831 हितग्राहियों को 7.59 करोड़ रुपए और मुंगेली जिले में 2,12,511 हितग्राहियों को 19.44 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। नारायणपुर जिले में 27,258 हितग्राहियों को 2.54 करोड़ रुपए, रायगढ़ जिले में 3,03,934 हितग्राहियों को 27.72 करोड़ रुपए और रायपुर जिले में 5,31,558 हितग्राहियों को 51.19 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। राजनांदगांव जिले में 2,56,724 हितग्राहियों को 24.22 करोड़ रुपए, सक्ती जिले में 1,98,777 हितग्राहियों को 18.22 करोड़ रुपए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1,89,156 हितग्राहियों को 16.67 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। सुकमा जिले में 52,065 हितग्राहियों को 4.91 करोड़ रुपए, सुरजपुर जिले में 2,15,518 हितग्राहियों को 20.29 करोड़ रुपए और सरगुजा जिले में 2,31,456 हितग्राहियों को 21.38 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया।
CG – School Timing Change : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, इस जिले में कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इस वजह से समय में किया परिवर्तन, जानिये अब कब से कब तक लगेंगे स्कूल…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। बीते दिनों बढ़ती ठंड की वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। चूकी अब ठंड कम होने पर बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुये जिलेे के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक एक पाली में संचालित होने वाली सभी शालाएं सुबह 10 बजे से चार बजे तक और शनिवार को सुबह 7ः30 से 11ः30 तक चलेगी।
देखें आदेश….

Amit shah CG Visit : गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे छत्तीसगढ़, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखें शेड्यूल…..
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। कल 6 फरवरी को डोंगरगढ़ जिले के दौरे पर शाह आयेंगे। इस दौरान वे चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुरुवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट दोपहर 12:25 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय मंत्री शाह चंद्रगिरी तीर्थ में दोपहर 1:10 बजे पधारेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य गुरुवर विद्यासागर महामुनिराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे से 2:40 बजे तक अमित शाह विद्यायतन समाधि स्मारक चन्द्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ में आयोजित विनयांजलि समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद गृह मंत्री शाह सड़क मार्ग से दोपहर 2:50 बजे छोटी बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर वे प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ से अपराह्न 3:45 बजे पर माना रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
CG – मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि शहर में सुशासन का कमल खिलने वाला है – संजय पाण्डे
मतदाताओं का उत्साह बता रहा है कि शहर में सुशासन का कमल खिलने वाला है – संजय पाण्डे
कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात – संजय पाण्डे
चुनाव प्रचार के लिए संजय ने कसी कमर, प्रत्येक दिन सात वार्डों का भ्रमण कर बता रहे अपना विज़न
जगदलपुर। निकाय चुनाव के लिये गिनती के दिन ही शेष हैं। राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार में जोरों से जुट चुकीं हैं। इस बीच जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को वार्डवासियों का अपार समर्थन मिल रहा है। पार्षद से भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी तक का सफर तय कर रहे संजय पाण्डे को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। जिसके बाद संजय पाण्डे ने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान और भी तेज कर दिया है और वार्डवासियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। जहां बैठकों में वार्डवासी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं।

वाहे गुरु दा खालसा, वाहे गुरु की फ़तेह
प्रचार शुरू करने से पहले शहर के नया बस स्टैण्ड समीप स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने सिख समाज के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की, गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं जगदलपुरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही परिवारजनों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने कहा कि सिख समाज के धर्म गुरूओं का जीवन त्याग, वीरता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। आइए, हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प करें और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लें।

महापौर प्रत्याशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आगामी नगरीय विकाय चुनाव में सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने एवं शहर के विकास में भाजपा सरकार के काम-काजों को हर अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने की बात कहते हुए जीत का मंत्र भी दिया।

वन-टू-वन सात वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने बुधवार को शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में जनसंपर्क कर आमजन से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पूरे शहर के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जीताकर नगर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

विभिन्न वार्डों में भाजपा ने की नुक्कड़ सभाएँ
भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित कर भाजपा का विज़न एवं घोषणा पत्र में जारी वायदों के बारे में अवगत कराया एवं सुशासन की सरकार बनाने जगदलपुर नगर को ट्रिपल इंजन एवं सभी 48 वार्डों में चार इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

महापौर प्रत्याशी की पत्नी ने महिला मोर्चा के साथ झोंकी ऊर्जा
एक तरफ महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है, तो वहीं उनकी पत्नी रेखा पाण्डे ने भी महिला मोर्चा के साथ मिल कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने पूरी ऊर्जा झोंक दी है। जहां रेखा पाण्डे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर वन-टू-वन वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर संजय का शहर विकास रूपी विज़न बताते हुए भाजपा को जिताने की अपील कर रहीं है।

विभिन्न समाजों के साथ संजय कर रहे बैठकें
निकाय चुनाव को गिनती के दिन शेष हैं। ऐसे में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। दिन-भर वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद संजय पाण्डे शाम से देर रात तक विभिन्न समाजों के साथ बैठकें कर अपने शहर के विकास के लिये तय विज़न को बता रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार की घोषणा पत्र में जारी जनहितैषी वायदों से भी अवगत कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से जिताकर शहर में विकास का कमल खिलाने का आग्रह कर रहे हैं।
RI सस्पेंड ब्रेकिंग : लापरवाही मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…..
मुंगेली। राजस्व निरीक्षक नरेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। दरअसल न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने के लिए ज्ञापन जारी किया गया था।
राजस्व निरीक्षक नरेश साहू पर आरोप है कि, उन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना,शासकीय कार्यो के प्रति लापरवाही के चलते कलेक्टर राहुल देव ने आरआई को निलबिंत किया है।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित हैं और प्रतिवेदन अप्राप्त है। निलंबन अवधि में नरेश साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है।





