मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में मिलेगा अतिरिक्त लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के किसान सम्मेलन में किसानों को अभूतपूर्व सौगात देते हुए कहा कि अब प्रदेश में धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गेहूँ उत्पादक किसानों को भी प्रति क्विंटल 175 रूपये अतिरिक्त बोनस राशि दी जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) अंतर्गत वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों द्वारा 12.2 लाख हेक्टेयर रकबे में उत्पादित धान का विक्रय किया गया है। धान उत्पादक किसानों को मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में प्रति हेक्टेयर 4000 रूपये का लाभ मिलेगा। इससे प्रदेश के किसानों को 488 करोड़ रूपये का अतिरिक्त लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूँ उत्पादक किसानों को भी समर्थन मूल्य 2425 रूपये के अतिरिक्त 175 रूपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि दी जायेगी। इस प्रकार गेहूँ के उपार्जन पर प्रति क्विंटल 2600 रूपये की राशि मिलेगी। इस वर्ष प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन अनुमानित है। प्रदेश के किसानों को 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में मिलने से लगभग 1400 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि का लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जा रही है। आने वाले 5 वर्षों में 2 लाख 70 हजार पदों पर विभिन्न सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी सरकार वर्ष 2028 तक सरकार 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश में चल रही योजनाएं यथावत चलती रहेगी। कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश सभी क्षेत्रों में लगातार नंबर वन पर बना रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मेलन में सभी को विकास का संकल्प भी दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने 1412 दिव्यांगजनों और 1040 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करने के साथ अन्य विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से 5वें नंबर पर आ गई है और अब हम चौथे नंबर पर आने के लिए अग्रसर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश भारत है, और यह प्रसन्नता की बात है कि वर्तमान में सर्वाधिक जीएसडीपी ग्रोथ रेट 13 प्रतिशत मध्यप्रदेश की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पक्के मकान के बगैर नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट के खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए हॉकी के एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर भी पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। पदक प्राप्त करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का होना हमें गौरवान्वित करता है।

उन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के तीसरे स्थान पर रहने पर हार्दिक प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश के युवा जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, सरकार उन्हें आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करेगी। सरकार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए हर क्षेत्र में विकास करने के लिए तत्पर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट को खनिजों का सम्राट जिला बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध जिला है। तांबा और मैंगनीज यहाँ भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। चिन्नोर के चावल की खुशबू सभी ओर व्याप्त है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद के उन्मूलन का कार्य चल रहा है। हम गृह मंत्री श्री शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के पैर किसी भी कीमत पर जमने प्रदेश में नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह संभव नहीं हो सकेगा कि नक्सलवादी किसी और प्रदेश से आकर मध्यप्रदेश में रह पाएं। पुलिस प्रशासन को इसके लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आज हुए लोकार्पण और भूमि-पूजन –

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले में 326 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की लागत के कुल 117 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 264 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 78 विकास कार्यों का लोकार्पण किया इनमें 145 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बालाघाट, बिरसा, वारासिवनी, मलाजखंड, लालबर्रा में सीएम राइज़ स्कूल, 53 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बालाघाट के बैहर, पसरवाडा खैरलांजी में विभिन्न स्कूलों का उन्नयन एवं छात्रावासों के निर्माण कार्य, 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न मार्गों और पुलों के निर्माण कार्य, 9 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से वारासिवनी-खंडवा मार्ग पर पुल एवं 7 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद हॉकी एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया। उन्होंने 5 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बालाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित किए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 62 करोड़ रुपये की लागत से 39 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया। इनमें 24 करोड़ की लागत से वारासिवनी में 50 बिस्तरीय स्वास्थ्य केन्द्र, 9 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से लामता में नवगठित तहसील कार्यालय, 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खरपड़िया से शिवनहेटी कटंगी मार्ग पर पुल निर्माण, 3 करोड़ रुपये की लागत से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूलों में विकास कार्यों, लगभग 2 करोड़ की लागत से कटंगझरी, लमता, डोंरिया, बेलगांव, साडरा में प्राथमिक शाला निर्माण का भूमि-पूजन किया।

स्थानीय सांसद श्रीमती पारधी ने अपने उदबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जिलेवासियों को अभूतपूर्व सौगातें प्रदान करने के लिये आभार माना। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहयोग से केन्द्र से मलाजखण्ड में ताम्र परिशोधक कारखाने की सौगात भी बालाघाटवासियों को मिलेगी।

किसान सम्मेलन में विधायकगण श्री गौरव पारधी, श्रीमती अनुभा मुंजारे, श्री विक्की पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार, पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, श्री राजा लिल्हारे, श्रीमती भारती ठाकुर, श्रीमती रेखा बिसेन, श्री राजेश पाठक, श्री किरण भाई त्रिवेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है” साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा होली गिफ्ट,महंगाई भत्ते में बंपर बढ़ोतरी!इस दिन होगा ऐलान..

DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है! सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। होली के त्योहार से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को यह बड़ी सौगात मिल सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार DA में 3% तक की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा (Salary Hike) होगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों को बकाया भुगतान (Arrears) भी मिलेगा।

सैलरी में कितना होगा इजाफा?

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ेगा। आइए देखें कि इससे कितनी सैलरी बढ़ सकती है:

Basic Salary (₹) मौजूदा DA (50%) नया DA (53%) कुल बढ़ोतरी (₹)
18,000 9,000 9,540 540
25,000 12,500 13,250 750
50,000 25,000 26,500 1,500

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो अभी उसे 9,000 रुपये DA मिल रहा है। DA में 3% बढ़ने पर उसे 9,540 रुपये मिलेंगे, यानी 540 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी। इसी तरह, जिनकी सैलरी ज्यादा है, उन्हें और ज्यादा फायदा होगा।

CG – शराबी सहायक शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, प्रधान पाठक को भी जारी हुआ नोटिस…जानिए पूरा मामला…..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदागांव में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और बिना अवकाश आवेदन के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाह सहायक शिक्षक गणेश राम साहू को निलंबित किया गया है। साथ ही प्रधान पाठक रितुराज धुर्वे को नोटिस जारी किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल ने विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दमऊदहरा के सहायक शिक्षक (एलबी) गणेश राम साहू को तत्काल निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ द्वारा सहायक शिक्षक (एलबी) गणेश राम साहू के विरूद्ध शिकायत के आधार पर जांच कराया गया।

जांच प्रतिवेदन अनुसार सहायक शिक्षक (एलबी) गणेश राम साहू शराब सेवन कर शाला में उपस्थित पाया गया, जो कर्मचारी आचरण संहिता के विपरित है। यह क्रियाकलाप पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरित है। निलंबन की अवधि में साहू का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव होगा। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

साथ ही जांच के दौरान विकासखंड डोंगरगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दमऊदहरा के प्रधान पाठक रितुराज धुर्वे बिना अवकाश आवेदन के अनाधिकृत रूप से 24 से 28 फरवरी तक अनुपस्तित पाये जाने पर उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

CG – करंट की चपेट में आने से दो किसानों की गई जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार, गांव में पसरा मातम …..

रायगढ़। जिले के पुसौर ब्लाक के रेंगालपाली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खेत में दवा छिड़काव करने गए दो ग्रामीणों की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना में 40 वर्षीय सीताराम सिदार और 55 वर्षीय सुभाष निषाद अपने खेतों में दवाइयों का छिड़काव कर रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार, खेत में बोर पंप का तार टूटकर गिर गया था, जिससे करंट फैल गया। एक ग्रामीण सीताराम सिदार गिर पड़ा, जिसे देखकर सुभाष निषाद मदद के लिए पहुंचा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद दोनों को बेहोशी की हालत में तुरंत रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। पुसौर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है, और परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह घटना ग्रामीणों के लिए गहरा सदमा है, क्योंकि दोनों मृतक अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए खेतों पर काम करते थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि बोर पंप के टूटे तार के कारण यह हादसा हुआ या फिर इसमें किसी और कारण की भूमिका थी। इस घटना ने गांव में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हमारे पुरखों के सपनों को साकार किया। अलग राज्य बनने के बाद अपनी महतारी की भाषा छत्तीसगढ़ी को सम्मान दिलाने की जिम्मेदारी हम सब की है।

यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ी में बढ़िया किताबें लिखी जा रही है। इनमें से आज भागमानी, छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी, छतनार, चल उड़ रे पुचुक चिरई, एक कहानी हाना के, गंगा बारू अउ माटी के दीया सहित छत्तीसगढ़ी भाषा की 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया।

आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर वैष्णव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. विनय कुमार पाठक, संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशन –

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि हमारी भाषा, बोली का मान बढ़े, लोगों का अपनी भाषा से जुड़ाव रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा का समृद्ध इतिहास है, हमारी यह भाषा शिलालेख में भी दर्ज है। अनेक कवि और लेखक अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ी को समृद्ध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अपने गठन के बाद अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है, इस नीति में बच्चों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा दी जाती है।

छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है। बच्चे अपनी मातृभाषा में कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा को लोकप्रिय बनाने में सफल होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने साहित्यकारों के आग्रह पर छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजने की घोषणा की, ताकि स्कूली बच्चे इनका अध्ययन कर सकें।

वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान –

मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर दास महंत, जिला जांजगीर, श्री काशीपुरी कुन्दन, जिला गरियाबंद, श्री सीताराम साहू ’’श्याम’’, जिला बालोद, श्री राघवेन्द्र दुबे, जिला बिलासपुर, श्री कुबेर सिंह साहू, जिला राजनांदगांव और डॉ. दादूलाल जोशी, जिला राजनांदगांव को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

11 किताबों का विमोचन –

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 11 साहित्यकारों की पुस्तक का विमोचन किया। इनमें श्री देवचरन धुरी की पुस्तक ‘‘देवचरन के कहमुकरी’’, डॉ. दीनदयाल साहू की पुस्तक ‘‘भागमानी’’ ( छत्तीसगढ़ी उपन्यास), श्री मुकेश कुमार के उपन्यास ‘‘मंजरी पाती’’ (छत्तीसगढ़ी उपन्यास), श्री कन्हैया साहू ’ अमित की पुस्तक ‘‘छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी’’, श्री राजकुमार चौधरी के काव्य संग्रह ‘‘छतनार (काव्य संग्रह)’’, श्री टीकेश्वर सिन्हा की ’गब्दीवाला’ की पुस्तक ‘‘चल उड़ रे पुचुक चिरई’’, श्री हरिशंकर प्रसाद देवांगन की पुस्तक ‘‘एक कहानी हाना के’’, श्री मिनेश कुमार साहू की पुस्तक ‘‘गंगा बारू’’ डॉ. लूनेश कुमार वर्मा के काव्य संग्रह ‘‘माटी के दिया’’, श्री रामनाथ साहू – गीतांजली (गुरूदेव रविन्द्रनाथ टेगोर के गीताजंली काव्य के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) और श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की पुस्तक प्रतिज्ञा (मुंशी प्रेमचंद कृत प्रतिज्ञा के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी समृद्ध भाषा है। अलग-अलग क्षेत्रों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी का मानकीकरण करने और एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री विवेक आचार्य ने राजभाषा आयोग के कार्यों पर प्रकाश डाला। आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए गणमान्य साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CG – ये है छत्तीसगढ़ का अनोखा स्कूल, यहां क, ख, ग नहीं बल्कि गाय-भैंस के रंभाने की आती हैं आवाजें……

जशपुर। जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के शासकिय प्राथमिक शाला मोहनीपुरी में एक अनोखा स्कूल है जहां कभी क, ख, ग की गूंज सुनाई देती थी, अब वहां गाय-भैंस की रंभाने की आवाजें आती हैं। शासकीय प्राथमिक शाला मोहनीपूरी में नौनिहालों की जगह अब मवेशियों का राज हो गया है! यहां पढ़ाई-लिखाई तो दूर, अब केवल चारा चबाने और दूध दुहने का काम होता है।

दरअसल, करीब आठ साल पहले इस शासकीय प्राथमिक शाला मोहनीपुरी स्कूल को नजदीकी स्कूल में मर्ज कर दिया गया था, लेकिन इसे सील करने के बजाय “ओपन टू ऑल” छोड़ दिया गया। धीरे-धीरे एक ग्रामीण परिवार ने इसे अपना घर बना लिया और बाकी जगह पर गाय-भैंसों ने डेरा जमा लिया। इस स्कूल में महंगे कूलर, पंखे लगाकर रहने लगा है।

कब्जाधारी व्यक्ति का कहना है कि करीब 8 वर्ष पूर्व स्कूल संचालित था, लेकिन धीरे धीरे बच्चे पास आउट होकर चले गए। और कुछ बच्चे बगल के स्कूल ढोंढाडीह में दाखिला ले लिया, इससे स्कूल बंद हो गया। तब से वह स्कूल में रहने लगे है। उनका कहना है कि यह उनकी पुस्तैनी जमीन है और उनके नाम पर जमीन है। पूर्वज लोग जमीन में स्कुल बनवाया था। जब स्कुल संचालित नही हो रहा है तो उसमें हमलोग रह रहे है। अगर बच्चे आ जाएंगे तो स्कूल को छोड़ देंगे। हालांकि अधिकारी जागे, पर देर से मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में हलचल मच गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद पैंकरा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संकुल समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

CG Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में 2 नक्सली ढेर, CM साय बोले- सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के बदौलत अपनी अंतिम सांसें गिन रहा नक्सलवाद….

रायपुर। बस्तर में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। आज फिर दो नक्सली मारे गए। सीएमओ छत्तीसगढ़ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को अंत करने का संकल्प मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सफल हो रहा है। सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के बदौलत नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है।

बता दें कि आज सुकमा के किस्टाराम इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, DRG और कोबरा के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों के जवानों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

CG-कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर और शिक्षक निलंबित,इस वजह से गिरी गाज,जाने पूरा मामला

रायपुर, 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ने जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता श्री पौलुस बड़ा और शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक श्री विजय कुमार केने को निलंबित किया गया है। उक्त दोनों कर्मियों के निलंबन की यह कार्रवाई निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त सहायक अभियंता श्री पौलुस बड़ा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए। इससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ। उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह, नगर पालिका आम निर्वाचन में नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत मतदान कार्य में नियुक्त सहायक शिक्षक श्री विजय कुमार केने 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के दौरान नशे की हालत में पाए जाने के कारण निलंबित किया गया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत,उदयपुर थाना क्षेत्र का है मामला।


उदयपुर सितेश सिरदार :-अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत,मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सत्तीमुडा जंगल के समीप हुआ है हादसा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस ने मौके पर शव का पंचनामा कराकर शव को उदयपुर सीएचसी किया रवाना घटना दोपहर 2 बजे करीब की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास पुलिस द्वारा जारी मृतक के या उनके परिजनों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उदयपुर को सूचित करने की मीडिया के माध्यम से अपील ।