मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – युवक की मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका…..

बिलासपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 धनुहार पारा में पहाड़ के पीछे अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद हुआ है। उसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

CG – महिला समेत 3 की मौत : डीजल टैंकर और स्कूटी की हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, 1 की हालात गंभीर…..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डीजल टैंकर और मोपेड के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण दुर्घटना में दो युवक और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा से बसंतपुर रोड के बीच सरखोर गांव के पास डीजल टैंकर और मोपेड (टीवीएस एक्सेल) के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। स्कूटी में दो युवक और दो महिला सवार होकर थे। दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत होने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया।

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पेंड्रा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।

CG निय‍ुक्ति ब्रेकिंग : भाजपा ने सभी जिलों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट…

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चयन के लिए सभी 33 जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। रायपुर में शिवरतन शर्मा, दुर्ग में गौरीशंकर अग्रवाल, धमतरी में मोतीलाल साहू, कवर्धा में नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है।

देखें पूरी लिस्ट…

तहसील ध्रुव गोंड समाज नगरी के तिसरी दफा मिडिया प्रभारी बने सुरेन्द्र राज ध्रुव…


नगरी…तहसील ध्रुव गोंड समाज नगरी की 69 वाँ महासभा दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन आदिवासी रुढिगत परंपरा अनुसार सामाजिक जनो की सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ इस दौरान युवा समाजसेवी,सुरेन्द्र राज ध्रुव को तिसरा दफा तहसील समाज ने मिडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी!वर्तमान में जिला गोंड समाज धमतरी की मिडिया प्रभारी,सर्व आदिवासी समाज धमतरी की मिडिया प्रभारी,अध्यक्ष अंगार मोती सेवा समिति दुगली,कोषाध्यक्ष ध्रुव गोंड समाज उपक्षेत्र दुगली,साथ ही यूट्यूबर,एवं पत्रकारिता जगत से जुडे हुए हैं एक और अहम जिम्मेदारी के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजय फत्तेलाल ध्रुव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव,नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव,कुकरेल भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय मरकाम, श्यामाचरण मंडावी ने खुशी जाहिर किए हैं!

गोरेगाँव में तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 69 वाँ. महासभा…नवीन तहसील कार्यकारिणी का रुढिगत परंपरा अनुसार गठन…


नगरी…आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तहसील नगरी का 69 वां महासभा ग्राम गोरेगांव में शूक्रवार को भारी भीड़ भरे वातावरण में सम्पन्न हो गया।ध्रुव गोंड़ के पांचों वंश का ध्वज एवं कलश स्थापना कर श्री बुढ़ादेव की स्तुति की गई।खुशियों और उमंगों के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में महिलाओं की अपार भीड़ ने सबको रोमांचित कर दिया। आकर्षक आदिवासी वेशभूषा से सुसज्जित कन्याओं ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को अभिभुत कर दिया। आदिवासी समुदाय को प्राप्त संवैधानिक अधिकार की जानकारियां इस सम्मेलन की खास विषयवस्तु थी। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नीलू छेदैहा ने आदिवासियों को प्राप्त संवैधानिक जानकारियां प्रस्तुत कर काफी सुर्खियां बटोरी। जिलाध्यक्ष माधव ठाकुर ने मजबूत समाजिक संगठन को सदैव कायम रखने का आग्रह करते हुए कहा कि धमतरी जिले के समस्त तहसीलों के साथ निहित औपचारिक संबंध बेहद प्रशंसनीय है।जिले का समाजिक सौहार्द बेहद अनुकरणीय है। धमतरी तहसील अध्यक्ष जयपाल ठाकुर ने नशे के कारण महिलाएं सुरक्षित है।हम महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने नशामुक्त समाज की स्थापना पर जोर दिया। व्यस्तता के कारण मुख्य अतिथि अम्बिका मरकाम के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भानेन्द्र ठाकुर ने खचाखच भीड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज विशेष की ऐसी समाजिक भीड़ पहली बार देख रहा हुं। उन्होंने संगठित समाज की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की मांग पर विधायक महोदया के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल ग्राम गोरेगांव में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।शशि ध्रुव ने नारी पढ़ेगी विकास गढ़ेगी,शैल्य नेताम ने महिलाओं की समाजिक सहभागिता तथा कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव ने हमारी संस्कृति हमारी पहचान शशिकला ने नेताम ने समाजिक कुरितियों पर बखूबी प्रकाश डाला।समाज विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेश छेदैहा ,जितेंद्र ध्रुव और टिकेश्वर ध्रुव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समस्त प्रभाग के पदाधिकारियों को 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गीत नृत्य और प्रेरक उद्बोधनों से सुसज्जित था जिसमें समाजिक प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।इस महासभा के विषयों का स्वरूप कुछ अलग ही था। इसमें समाज अपने पदाधिकारी का चुनाव रूढ़ि प्रथा से करता है। इसमें रूढ़ि प्रथा से समस्त प्रभाग के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। तहसील अध्यक्ष छेद प्रसाद कौशिल ने अपने दस वर्षीय कार्यकाल पुरा करने में समाज से मिले अपार सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समिति भंग किया तत्पश्चात तहसील नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से रुढिगत परंपरा अनुसार गठन किया गया इस दौरान तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोरी,कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा सचिव पुरन नेताम,वित्त सचिव मानिक लाल नेताम,संचालक हुलास सुर्याकर,सर्वाराकार अवधराम मरकाम धनराज ध्रुव,विष्णु भास्कर तथा संरक्षक छेद प्रसाद कौशिल,तुलाराम ओटी,लोकेश मरकाम, धनसिंह नेताम चुने गए हैं। कर्मचारी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सोनेन्द्र ध्रुव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंह मरकाम,महिला प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष शैल्य बाई नेताम,बुढ़ादेव पुजारी देवव्रत नागवंशी,समाज सेवक उत्तर क्षेत्र बिसाहू मरई, दक्षिण क्षेत्र कन्हैया सुर्याकर चुने गए हैं। *महासचिव का लगातार 30वां वर्ष पुरा-* कार्यक्रम में महासचिव नरेश छेदैहा ने अपना लगातार 30वां वर्ष पुरा किया। तथा उन्हें पुनः महासचिव चुना गया। मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज़ ध्रुव ने लगातार 30 वां वर्ष पुरा करने का राज जानना चाहा तो नरेश छेदैहा ने कहा कि ईमानदारी, सहजता,कुशल समाजिक प्रबंधन,उत्कृष्ट सुझाव देने की क्षमता,सहनशीलता समदर्शी व्यवहार हमेशा समाज में उपस्थिति तथा परिवार का सहयोग किसी भी पदाधिकारी के लिए आवश्यक है।

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (लाल) आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत ठीक रहेगी। उपाय – हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (हरा) आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। उपाय – शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि (पीला) आज का दिन आपके नौकरी में तरक्की और व्यापार में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। उपाय – गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क राशि (सफेद) आज का दिन आपके परिवार और करियर दोनों में संतुलन बना रहेगा। नई योजनाएं सफल होंगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे। उपाय – मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।

सिंह राशि (केसरिया) आज का दिन आपके कामकाज में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी। उपाय – सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (हरा) आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उपाय – तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

तुला राशि (नीला) आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। उपाय – मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (लाल) आज का दिन आपके

व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। मित्रों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन आगमन के योग हैं। उपाय – भगवान शिव की आराधना करें।

धनु राशि (पीला) आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। यात्रा लाभदायक होगी। उपाय – केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि (काला) आज का दिन आपके लिए धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। उपाय – शनिदेव को तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि (नीला)आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। उपाय – भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

मीन राशि (सफेद) आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उपाय – मछलियों को आटा खिलाएं।