मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दी जन्मदिन की बधाई: कहा- CM यादव के नवाचारों से बेहतर हुआ प्रदेशवासियों का जीवन…

भोपाल: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए नवाचारों से प्रदेशवासियों का जीवन बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यही कामना है कि ईश्वर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दीर्घ और स्वस्थ जीवन प्रदान करें और वे जन सेवा में इसी प्रकार निरंतर सक्रिय रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, यही कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रीगण का आभार माना।मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री ने बधाई दी। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारी ने जन्म दिवस की बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं श्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री विश्वास सारंग, श्री एंदल सिंह कंषाना, श्री इंदर सिंह परमार, श्री राकेश शुक्ला, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायकगण, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े सहित वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, मिष्ठान वितरण और वाद्ययंत्रों के माध्यम से अपनी प्रसन्नता और उत्साह का प्रकटीकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गदा और कृपाण भी भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यकर्ताओं ने विशाल पुष्प हार पहनाकर जन्म दिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास स्थित गौशाला में सर्व सुखदायिनी गौ माता की सेवा कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की तथा विकसित मध्यप्रदेश के सभी संकल्प पूर्ण करने के लिए गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बहुत से लोगों ने भारत से धर्म को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे – बाबा उमाकान्त महाराज

बहुत से लोगों ने भारत से धर्म को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे – बाबा उमाकान्त महाराज

दुनिया की जिन चीजों में इंसान सुख और शांति ढूंढ रहा है सुख तो उन चीजों से परे की चीज है

उज्जैन। परम सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने बताया कि यह भारत देश धर्म परायण देश कहा जाता है। बहुत से लोगों ने यहां से धर्म को उखाड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम क्यों रहे? क्योंकि इसी धरती पर ऋषि, मुनि, योगी, योगेश्वर और सन्तों का प्रादुर्भाव हुआ। जो भी आए उन्होंने अपने-अपने मत को दुनिया में फैलाया, और तब जिन लोगों ने समझने की कोशिश की उनको धर्म समझ में आया। मानवता क्या होती है? प्रेम क्या होता है? सदाचार क्या होता है? विश्व में बहुत से लोग हैं जो इसको आज तक नहीं समझ पाए, लेकिन भारत देश के लोग बहुत कुछ इस चीज को समझे और लोगों को देश-विदेश में उपदेशक बन के, जाकर के समझाए। तो सन्त जब जीवों पर दया करने के लिए इस धरती पर भेजे गए, तो तरह-तरह से उन्होंने लोगों को किस्सा, कहानी, दृष्टांत सुना करके समझाया।

जो आत्महत्या करते हैं, उनको यह नहीं मालूम कि आत्महत्या करने वालों की क्या गति होती है ?

ऐसी सोच लोगों की बनती चली जा रही है कि खाने में सुख है, पहनने में सुख है, अच्छे घर में रहने में सुख है, धन संपत्ति इकट्ठा करने में सुख है, इंद्रियों के भोग में सुख है, लेकिन उसमें सुख नहीं मिलता है। और जब उसमें भी सुख नहीं मिलता है, तो देखो बहुत से लोग जो नहीं करना चाहिए उसको भी कर डालते हैं। बहुत बड़ा जघन्य पाप कर डालते हैं – मनुष्य को मार डालते हैं, जानवरों को मार करके और इस मानव मंदिर को परमात्मा ने पूजा-उपासना-इबादत के लिए दिया है, इसको गंदा करके और बुद्धि खराब कर लेते हैं। जब मारने-काटने पर भी वह सुख नहीं मिलता है, जिसके लिए मारा-काटा था तो खुद भी आत्महत्या कर लेते हैं। आत्महत्या और जीवहत्या यह दोनों बहुत बड़ा पाप है। जो आत्महत्या करते हैं, उनको यही नहीं मालूम है कि आत्महत्या करने वालों की क्या गति होती है? क्या हाल होता है? सजा यहीं से शुरू हो जाती है जब वह छटपटा के मरता है। कोई फांसी लगा के मरा, तो छटपटाता है थोड़ी देर के लिए, कोई ट्रेन के नीचे आ जाता है, कोई जहर खाकर आत्महत्या करता है। उस समय तकलीफ बहुत होती है और जब तकलीफ होती है, तो इच्छा भी उसकी होती है कि हमको कोई बचा ले, लेकिन कोई बचा नहीं सकता है। उसके बाद जब ये शरीर छूट जाता है, तो आत्मा तो दुख भोगती ही भोगती है, उसको तो प्रेत योनि में जाना ही पड़ता है। चिल्लाते हैं, रोते हैं, तड़पते हैं, भूख, प्यास नहीं मिटती है और अगर कोई जानकार मिल गया, मारपीट कर के भगाने लग गया, तो और भी तकलीफ होती है। इसलिए आत्महत्या तथा और जीवों की हत्या तो कभी करना ही नहीं चाहिए।

जब अपने देश, अपने पिता के पास पहुंचोगे तभी शांति मिलने वाली है

महात्मा जब आए, तो उन्होंने कहा कि भाई इसमें सुख नहीं है, सुख इससे परे की चीज है। जब तुम्हें इन चीजों में संतोष होगा, जब इन चीजों को छोड़ोगे, तब तुमको सुख मिलेगा; शांति मिलेगी। जब छोटे-छोटे सुखों को छोड़ोगे, तब बड़ा सुख मिल जाएगा। जैसे किसी से कह दिया जाए कि वह देखो बढ़िया मकान बना हुआ है, तुम यहां झोपड़ी में रहते हो, चलो तुम्हें जगह देते हैं वहां रहने के लिए। और वह अगर कहे कि हमारा यह मकान अच्छा है, हम तो इसको छोड़ेंगे नहीं, तो वह वहां का सुख कैसे भोग पाएगा? ऐसे ही सन्तों ने समझाया कि जहां आप रहते हो, ये पराया देश है, यहां सुख है ही नहीं। जब अपने देश, अपने घर, अपने मालिक, अपने पिता, अपने परमेश्वर के पास पहुंचोगे तभी शांति मिलने वाली है।

CG – 30 कछुओं की मौत : इस कुंड में हुई 30 कछुओं की मौत, जाल में फंसे मिले मृत कछुए, मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन….

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया कुंड के किनारे जाल में फंसे हुए 30 मृत कछुए मिले हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मंदिर प्रबंधन और वन विभाग की टीम कछुओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है। महामाया मंदिर में अभी चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में 30 कछुओं का जाल में फंसकर मृत मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है।

बता दें कि कुंड में कपड़ा धोना, नहाना या मछली पकड़ने पर ट्रस्ट ने रोक लगा रखी है। फिर भी मंदिर से बिल्कुल सटे कुंड में किसने जाल डाला? महामाया मंदिर का सीसीटीवी बंद क्यों था? मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल ने कुंड में जाल डालने वालों को क्यों नहीं पकड़ा ? ये सारे सवाल बेहद संगीन और ट्रस्ट के रवैये पर सवाल खड़ा करते हैं। हालांकि, घटना के बाद अब मंदिर प्रशासन भी सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो।

CG – प्रवीरचंद्र भंजदेव की 59वीं पुण्यतिथि पर सभी ने शहीद महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित किया गया…

बस्तर। बस्तर के अमर शहीद महाराजा प्रवीरचन्द्र भंजदेव की 59वीं पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर मंगलवार को राजा मठ में पहुंच कर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि पर सभी ने शहीद महाराजा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

साथ ही प्रवीरचन्द्र भंजदेव के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शहादत को श्रद्धा के साथ नमन किया गया।

इस मौके पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, दिलीप दास, खगेंद्र ठाकुर, गायत्री बघेल, उर्मिला यादव, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, दिगम्बर राव, बी जयराम, शशिनाथ पाठक, रोशन झा, प्रेम सेठिया, विकास पांडे, प्रदीप मेश्राम, विनोद सोनी, अनिल, राजू पांडे, रितेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन: कुष्ठ रोगियों पर पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया..

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों पर पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुष्ठ रोगियों को भोजन परोसा तथा फल, खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री राहुल कोठारी,समाज सेवी तथा कुष्ठ रोगियों के परिजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार नागरिकों के हर प्रकार के कष्ट में साथ खड़ी है। ऐसे लोगों के बीच आकर एक प्रकार से आत्मीय सुख प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर रखते हुए आगे लेकर जाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बड़ा निवेश मिला है और सरकार ने संभागीय स्तर पर औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन की शुरुआत कर दी है। पहले भिंड, मुरैना और ग्वालियर में 18 औद्योगिक ईकाइयों के भूमि-पूजन किया। बुधवार को भी उज्जैन में विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन हो रहा है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं..

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास में जन्मदिन के शुभ अवसर पर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की।

Mp News: Pm Modi Congratulated Cm Dr. Yadav On His Birthday, Wished Him A Healthy Life And Long Life - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:पीएम मोदी ने सीएम डॉ.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

CG – इनकम टैक्स आफिसर बनकर लाखों की लूट : ऐसे देने थे वारदात को अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए जब्त, आरोपियों में CAF का सस्पेंड जवान भी शामिल…..

कोण्डागांव। कोण्डागांव पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 37.38 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, वाहन और मोबाइल शामिल हैं।

कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए खुलासा किया कि, 23 मार्च को बम्हनी गांव की तुलेश्वरी मानिकपुरी ने सिटी कोतवाली कोण्डागांव में शिकायत दर्ज कराई कि, 19 मार्च की दोपहर चार लोग इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 बीएम 3041 से उसके घर पहुंचे और उसके पति अजय मानिकपुरी को पहले ही बंधक बना लिया था। आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए घर में घुसकर 5 लाख रुपये नकद, गल्ले में रखी रकम, सीसीटीवी डीवीआर और एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल को लूट लिया।

पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने आगे बताया कि, शिकायत दर्ज होते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान रायपुर में इनोवा कार की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने वाहन मालिक और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि यह घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी और इसमें कई लोग शामिल थे।

मुख्य आरोपी लेखराम सिन्हा और साजेन्द्र बघेल ने अजय मानिकपुरी के घर में अधिक रुपए होने की जानकारी के आधार पर लूट की साजिश रची थी। पहले भी 15 मार्च को यह गिरोह बम्हनी गांव पहुंचा था, लेकिन अजय मानिकपुरी घर पर नहीं था, जिससे वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 19 मार्च को जब अजय मानिकपुरी रायपुर में था, तब उसे झांसे में लेकर वापस कोण्डागांव लाया गया और फर्जी इनकम टैक्स रेड का नाटक कर लूटपाट की गई।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से पुलिस ने 4.38 लाख नकद, एक इनोवा कार (कीमत 20 लाख रुपए), एक एक्सयूव्ही 300 (कीमत 10 लाख रुपए) और 9 मोबाइल (कीमत 3 लाख रुपए) सहित कुल 37.38 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (29) निवासी मुंगेली, लेखराम सिन्हा (39) निवासी कांकेर, प्रभदीप सिंह (30) निवासी रायपुर, प्रियांक शर्मा (22) निवासी रायपुर, साजेन्द्र बघेल (29) निवासी कोण्डागांव शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए किया काम…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ओडिशा पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि देवेंद्र प्रधान का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है. उन्होंने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए काम किया.

सीएम धामी ने आगे कहा कि उन्हीं से जो संस्कार और शिक्षा मिली उसी को देश में आगे बढ़ाने का काम उनके पुत्र धर्मेंद्र प्रधान कर रहे हैं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में जगह दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 84 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली. बता दें कि वह धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी थे.

Uttarakhand News: देवभूमि का हो रहा विकास, धामी बोले- रूद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण, नजूल भूमि पर बंगाली समाज के परिवारों को दिया मालिकाना हक…

देहरादून: सीएम धामी ने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे हुए बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिया ताकि वो बेफिक्र होकर अपना पक्का मकान बना सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के आयोजन के साथ-साथ जी-20 की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैठकों के आयोजन तथा 38वें राष्ट्रीय खेलों का अभूतपूर्व आयोजन कर हमने ये साबित किया है कि उत्तराखण्ड अब किसी से कम नहीं है।

सीएम धामी ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर रुद्रपुर में दी विकास योजनाओं की सौगात - Pahad Ka Pathar

प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण –

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का वो ऐतिहासिक कार्य भी किया है, जिसे पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते नहीं किया। आज यदि हम ऊधम सिंह नगर जनपद की बात करें तो, जहां एक ओर रूद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, वहीं किच्छा में ₹351 करोड़ की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ही, हल्द्वानी से कई शहरों के लिए हेली सेवाएं शुरु करने के साथ-साथ हम पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा भी बना रहे हैं।

170 करोड़ की लागत से गदरपुर बाईपास –

सीएम धामी ने बताया कि 170 करोड़ की लागत से गदरपुर बाईपास और 95 करोड़ की लागत से खटीमा बाईपास का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ ही 1152 करोड़ की लागत से रूद्रपुर बाईपास का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा जहां एक ओर खटीमा और किच्छा में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रूपए की लागत से जनपद के रूद्रपुर और चकरपुर में खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक आदि भी बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आज जहां एक ओर सितारगंज में मछली पालकों के लिए एक्वा पार्क बनाया जा रहा है, वहीं खुरपिया में एक स्मार्ट औद्योगिक नगर विकसित करने की प्रक्रिया भी गतिमान है। इस औद्योगिक नगर के स्थापित होने से न केवल ऊधम सिंह नगर बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

गोविंद घाट से हेमकुंट साहिब तक रोपवे निर्माण –

सीएम धामी ने आगे कहा कि देवभूमि में गोविंद घाट से हेमकुंट साहिब तक 12.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण लगभग 27 सौ करोड़ की लागत से कराये जाने को मंजूरी मिल चुकी है। हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोविन्द घाट से हेमकुंट साहिब तक बनने वाले रोपवे को विकास के 9 रत्नों में शामिल किया है। इस रोपवे के निर्माण के बाद हेमकुंट साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, क्योंकि 19 किमी की पैदल चढ़ाई रोपवे से महज 45 मिनट में पूरी हो सकेगी।

इस अवसर पर विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर काशीपुर दीपक बाली, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रशासक जिला पंचायत रेनू गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रामू जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ0 प्रेम सिंह राणा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सहित पार्षद व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

CG – दुकानदार ने की ग्राहक की हत्या : कद्दू का रेट कम करने कहा तो भड़का दुकानदार, ग्राहक को उठाकर सिर के बल पटका, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर। सब्जी खरीदने के दौरान मोल भाव को लेकर हुए विवाद में मर्डर हो गया है। दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। इस मामले में फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकानदार का नाम रेशम ढीमर है। 50 वर्षीय ग्राहक रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास बाजार में सब्जी खरीदने गया था। दुकानदार रेशम के पास कद्दू का रेट पूछा, इसके बाद वह मोलभाव करने लगा। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रेशम ढीमर को गिरफ्तार कर लिया।