मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

CG – 26 मार्च 2025 को होली मिलन व सम्मान समारोह होगा आयोजित : इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया संघ के द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह में शामिल होंगे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा…

इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया संघ के द्वारा होली मिलन व सम्मान समारोह में शामिल होंगे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

26 तारीख को होली मिलन व सम्मान समारोह होगा आयोजित

नवागढ़/जांजगीर। जांजगीर चाँम्पा जिला के अंतर्गत नगर पंचायत नवागढ़ के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मिडिया संघ के द्वारा दिनांक 26 मार्च 2025 दिन बुधवार को होली मिलन व सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री “टंकराम वर्मा” का आगमन होगा।

वहीं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया संघ के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से किया जा रहा हैं और अभी वर्तमान में नगरीय विकास चुनाव व ग्राम पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित हुए सभी प्रत्याशियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

साथ ही वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन राजस्व व आपदा प्रबंधन ,खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा,विशिष्ट अतिथि पूर्व नेताप्रतिपक्ष छ.ग.व पूर्व विधायक नारायण चंदेल ,अम्बेश जांगड़े(जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर चाँम्पा),इंजीनियर रवि पाण्डेय(भाजपा नेता),अति विशिष्ट अतिथि ब्यास कश्यप(विधायक जांजगीर चाँम्पा),अध्यक्षता अमर सुल्तानिया(भाजपा नेता),सहित कई नेता गण व इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मिडिया संघ नवागढ़
मेलाराम कश्यप(अध्यक्ष), लखन लाल कश्यप(उपाध्यक्ष),राकेश साहू (महासचिव),देवराम धीवर(सचिव),सुनील साहू(सह सचिव),कोषाध्यक्ष अटल कश्यप संरक्षण बंशीलाल केंवट रूपेश कश्यप विकास साहू अशोक कर्ष योगेन्द्र कश्यप संतोष लहरें सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे।

CG News: रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में किया कदम्ब का पौधरोपण…

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विधानसभा परिसर में कदम्ब का पौधरोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे।

CG News: राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़…

रायपुर: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के असाधारण मार्गदर्शन का परिणाम बताया और उनके प्रति सादर नमन किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा, जन-आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति का एक प्रेरणास्पद उदाहरण है। उन्होंने अपने विधायक काल की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधि के रूप में कार्य करना जनसेवा की भावना से प्रेरित व्यक्तियों के लिए एक सौभाग्य होता है। उन्होंने विधान सभा को संस्कृति की संवाहक और नीति निर्धारण की दिशा देने वाला केंद्र बताया।

छत्तीसगढ़ विधान सभा: अनुकरणीय संसदीय आचरण का प्रतीक

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधान सभा द्वारा अपनाई गई अनुशासित और मर्यादित परंपराओं की सराहना की। विशेष रूप से उन्होंने ‘स्वयमेव निलंबन’ जैसे नियमों की सराहना की और इस बात को ऐतिहासिक बताया कि 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कभी भी मार्शल का उपयोग नहीं करना पड़ा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ को मातृशक्ति का  साक्षात प्रतीक बताते हुए  राज्य की सांस्कृतिक गरिमा को नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिला विभूति मिनी माता को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

साथ ही उन्होंने इस बात की सराहना की कि आज विधान सभा में 19 महिला विधायक हैं और राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही है। राष्ट्रपति ने महिला विधायकों से आह्वान किया कि वे राज्य की अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की भावना को धरातल पर उतारने की अपील की।

समावेशी समाज की दिशा में छत्तीसगढ़ की नीतियाँ

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधान सभा द्वारा पारित 565 विधेयकों को समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक बताया। विशेष रूप से महिलाओं को रूढ़ियों पर आधारित प्रताड़ना से मुक्त कराने वाले अधिनियम का उल्लेख करते हुए डॉ. रमन सिंह जी के कार्यकाल में इसे विधान सभा का महत्वपूर्ण योगदान बताया।

प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध, संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं विद्यमान है।उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज, औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावना है। उन्होंने पर्यावरण-संरक्षण और विकास के बीच संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के पारंपरिक लोक शिल्प की देश-विदेश में सराहना होती है। यह सुंदर राज्य हरे-भरे जंगलों, झरनों तथा अन्य प्राकृतिक वरदानों से समृद्ध है।

छत्तीसगढ़ को महानदी, हसदेव, इंद्रावती और शिवनाथ जैसी नदियों का आशीर्वाद प्राप्त है। छत्तीसगढ़ को आधुनिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित करना है। राज्य के आप सब नीति-निर्माताओं पर विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करने की ज़िम्मेदारी है। इसके साथ ही समाज के सभी वर्गों को आधुनिक विकास-यात्रा से जोड़ना भी सभी जनप्रतिनिधियों का उत्तरदायित्व है।

वामपंथी उग्रवाद से मुक्ति की ओर निर्णायक प्रगति

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ को उग्रवाद से पूर्णतया मुक्त करने के प्रयास में शीघ्र ही सफलता प्राप्त होगी और राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा।

सामाजिक समरसता का मूलमंत्र : ‘मनखे-मनखे एक समान’

घासीदास जी के संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ को उद्धृत करते हुए राष्ट्रपति ने सामाजिक समानता और समरसता के आदर्श छत्तीसगढ़ के निर्माण की बात कही। राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ विधान सभा को आदर्श लोकतांत्रिक संस्थान बताते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी जनप्रतिनिधियों से श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

लोकतांत्रिक परंपराओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक आदर्श उदाहरण – राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति को अद्वितीय और प्रेरणादायक बताते हुए राज्य की जनता की ओर से उनका हृदय से स्वागत किया। उन्होंने  भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जन-आकांक्षाओं की गहरी समझ का परिणाम था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 को राज्य सरकार ने ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में घोषित किया है, जिसमें अधोसंरचना विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ विधान सभा की 25 वर्ष की यात्रा को गर्व और सम्मान की यात्रा बताया। राज्यपाल ने विधानसभा द्वारा अपनाए गए ‘स्वयमेव निलंबन’ नियम को अनुशासन और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने इसे पूरे देश की विधानसभाओं के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया, जिसे राष्ट्रभर में सराहा गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा जन आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने वाला मंच है। राज्यपाल ने विधानसभा की नीतियों और कार्यक्रमों की सराहना की, जिनसे राज्य को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाया गया। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास के निरंतर प्रयासों से बस्तर अंचल के आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिल रही है।

खनिज संपदा से औद्योगिक शक्ति बनने की यात्रा

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश का प्रमुख स्टील और ऊर्जा उत्पादक राज्य बताते हुए उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। राज्यपाल ने जानकारी दी कि वर्तमान विधानसभा में 19 महिला विधायक हैं, जो कुल सदस्यों का 21.11 प्रतिशत हैं। इसे उन्होंने महिला सशक्तिकरण का श्रेष्ठ उदाहरण बताया और राज्य में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की सराहना की।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को नमन करते हुए कई महापुरुषों का स्मरण किया, जिनमें माता शबरी, गुरु घासीदास, स्वामी विवेकानंद, वीर नारायण सिंह, मिनीमाता आदि प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद के किशोर जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष छत्तीसगढ़ में बीते, जिसने उनके आत्मिक विकास में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष हमें एक नई ऊर्जा देता है, और यह हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की पहचान को बनाए रखते हुए राज्य को समान अवसर, सर्वांगीण समृद्धि और सांस्कृतिक गरिमा से युक्त विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में आगे ले जाएँ।

CG शिक्षक की मौत : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से शिक्षक की मौके पर मौत,फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस की टीम…

कोरबा: कोरबा जिले के ग्राम लमना के पास कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर एक अज्ञात ट्रेलर ने शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार ट्रेलर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक शिक्षक की पहचान समारसय पिता कंवल साय खैरवार (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे नवापारा विद्यालय से परीक्षा संपन्न कराकर पेपर जमा करने हाईस्कूल की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस –

बांगो थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक शिक्षक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा की उठी मांग –

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

CG मानवता हुई शर्मसार: प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने डरा-धमका कर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा: छत्तीसगढ़ में आज फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सरगुजा में 3 दरिंदों ने एक 15 साल की किशोरी को 4 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप के घिनौने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता ने घटना की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को अपने दोस्त के घर पर मिलने बुलाया था. पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने पहुंची ही थी, कि इसी बीच प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह भी वहां पहुंच गए. इसके बाद दरिंदो ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देते हुए लगातार 4 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे.

पीड़िता जब घर लौटी तो उसने परिजनों से अपनी पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ दरिमा थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और नाबालिक प्रेमी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

CG ब्रेकिंग : भाजपा के पूर्व विधायक पार्टी से निष्कासित.. पंचायत चुनाव में बगावत करना पड़ा महंगा,देखें आदेश..

रायपुर। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने सामरी विधानसभा से दो बार विधायक रहे सिद्धनाथ सिंह पैकरा को बीजेपी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। सिद्धनाथ पैकरा इस समय जिला पंचायत सदस्य हैं जबकि उनकी पत्नी उद्धेश्वरी पैकरा मौजूदा समय में सामरी से विधायक हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मसला

बीजेपी के द्वारा जारी निष्कासन आदेश में यह बताया गया है कि, सिद्धनाथ सिंह पैकरा ने बलरामपुर रामानुजगंज जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुध्द बागी प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए सिद्धनाथ सिंह को 6 वर्षों के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया है।

CG ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुलाकात करने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री निवास….. नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व गृहमंत्री का किया आभार व्यक्त एवं विभिन्न राजनीतिक चर्चाएं हुई…..

24/मार्च/2025 दुर्ग:दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष के पद पर पाटन क्षेत्र के ग्राम धौराभांटा निवासी अपेक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग एवं किसान नेता राकेश ठाकुर को नियुक्त किया गया। राकेश ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नवनियुक्त कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी से मुलाकात करने उनके मीनाक्षी नगर दुर्ग निवास पहुंचे । जहां जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक गतिविधि व संगठनात्मक चर्चा भी हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण श्री राकेश ठाकुर, विनोद गुप्ता, अय्यूब खान, अभिषेक शर्मा, दुर्गेश ताम्रकार, अमृत राजपूत, गोविंदा निषाद, हेमलाल साहू, ईश्वर निषाद, पालेश्वर ठाकुर, लक्की यदु सहित अन्य मौजूद थे..!!

CG –पुलिस ट्रांसफर BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,TI, ASI सहित 86 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट….*

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक 86 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित हेड कांस्टेबल शामिल है। तबादले के संबंध में बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

राजतंत्र की तरह प्रजातंत्र में भी ट्रैनिंग होनी चाहिए – बाबा उमाकान्त महाराज

राजतंत्र की तरह प्रजातंत्र में भी ट्रैनिंग होनी चाहिए – बाबा उमाकान्त महाराज

यदि अच्छे लोग हों तो राजतंत्र और प्रजातंत्र दोनों ही अच्छे हैं

उज्जैन। मुक्ति दिवस के पावन पर्व पर वक्त गुरु परम पूज्य परम सन्त बाबा उमाकान्त महाराज ने सतसंग कार्यक्रम में बताया कि पहले के समय में राजतंत्र था, राजा हुआ करते थे। प्रजातंत्र तो लोग इसलिए लाए कि प्रजा सुखी हो जाएगी, लेकिन प्रजातंत्र में भी दुखी हैं। पहले राजाओं के लड़के होते थे या खानदान में जो लोग होते थे, उनको ट्रेनिंग मिलती थी, सिखाया जाता था। वह कहां जाते थे? विद्या आश्रमों पर जाते थे, जहां महात्मा उनको शिक्षा देते थे, उनको राज करने के लायक बनाते थे। रामचरितमानस में लिखा हुआ है “गुरु गृह पढ़न गए रघुराई, अल्पकाल विद्या सब पाई” कि राम जैसे भगवान, जिनकी लोग पूजा करते हैं, जिनको लोग कुशल प्रशासक मानते हैं; वीर योद्धा मानते हैं, ऐसे राजा राम, जब पढ़ने गए थे, राजकुमार राम थे, राजा दशरथ के पुत्र थे तो गुरु के आश्रम से सीख करके आए थे कि किस तरह से राज किया जाता है, किस तरह से त्याग किया जाता है, किस तरह से समस्याओं से निपटा जाता है, सारी बातों को सीख करके आए थे, तब देखो आज उनकी पूजा होती है। तो ट्रेनिंग होती थी और वह लोग जब राज करते थे तब प्रजा बड़ी सुखी रहती थी, बहुत संपन्न रहती थी।

ऐसा भी उदाहरण मिलता है कि राजा टोपियां सील कर, उनको बेचकर के गृहस्थी चलाते रहे, लेकिन प्रजा का धन नहीं खाया

एक कहावत है “बाढ़ै पुत्र पिता के धर्मा, खेती बाढ़ै अपने कर्मा” जैसा राजा वैसी प्रजा, जैसा पिता वैसे उसके बच्चे। वह जो राजा होते थे, जिस तरह वह रहते थे, आचरण करते थे, त्याग करते थे, उसी तरह से उनकी प्रजा भी रहती थी। ऐसे-ऐसे उदाहरण मिल रहे हैं कि राज करने वाले कोठियों में, महलों में रहे ही नहीं, वे तो लंगोटी लगा कर रहे। ऐसा भी उदाहरण मिलता है कि टोपियां सील-सील कर, बेचकर के और कुरान लिख-लिख कर, बेचकर के गृहस्थी चलाते रहे, लेकिन प्रजा का धन नहीं खाया। आज उन्हीं की सफलता का इतिहास बना हुआ है। अब आज की स्थिति कैसे, क्या हो गई ? इस चीज को तो हम यहां आज कहना नहीं चाहते हैं, लेकिन यह कारण जरूर बताना चाहते हैं कि ट्रेनिंग नहीं है, कोई जानकारी नहीं है, प्रतिशोध की भावना है, सहयोग (कोऑपरेशन) नहीं है; रिएक्शन है कि यह जो बोले उसका उल्टा, वह जो करें उसका उल्टा और हम कैसे कामयाब हो जाएं, हम कैसे क्या हो जाएं, यह लगा हुआ है। देश एवं पूरे विश्व की स्थिति खराब होती जा रही है।

प्रजातंत्र में भी ऐसे लोग होने चाहिए कि जो समय-समय पर सलाह देते रहें

ऐसा भी जनता मांग करने लग गई कि हमारे लिए राजतंत्र ही अच्छा था। कुछ दिन पहले पड़ोसी देश नेपाल में जनता ने आंदोलन शुरू कर दिया कि रोज उथल-पुथल, रोज उठा-पटकी, रोज सरकार बदलना, रोज हड़ताल होना, रोज तोड़फोड़ होना, रोज ये सब होना; इससे अच्छा तो राजतंत्र था। राजतंत्र अच्छा है, लेकिन राजा भी जो रहे वह ट्रेनिंगशुदा (ट्रेनिंग प्राप्त किया हुआ) रहे। प्रजातंत्र भी अच्छा है, लेकिन प्रजातंत्र में भी ट्रेनिंग होनी चाहिए। प्रजातंत्र में भी ऐसे लोग होने चाहिए कि जो समय-समय पर सलाह देते रहें, तब प्रजातंत्र भी अच्छा है। अच्छे दोनों हैं, लेकिन जब कराने और करने वाले अच्छे लोग हों; तभी यह संभव होता है।

CG – असहाय महिला के प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा, धनबादा कंपनी के अधिकारियों पर ठगी का आरोप…

धनबादा कंपनी के अधिकारियों पर ठगी का आरोप, असहाय महिला के प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा!

धरमजयगढ। धरमजयगढ क्षेत्र के भालूपखना में स्थित धनबादा कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक असहाय महिला को धोखे से ठगने और उसके प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला का कहना है कि कंपनी के अधिकारियों ने उसे रुपये देने का लालच देकर उसका घर अपने उपयोग के लिए ले लिया, लेकिन पिछले आठ-नौ महीनों से उसे किराए का कोई भुगतान नहीं किया गया है।

कैसे हुआ ठगी का शिकार ?

पीड़ित महिला समरती बाई ने बताया कि धनबादा कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने उससे संपर्क किया और उसके प्रधानमंत्री आवास का उपयोग करने के लिए उसे मासिक किराया देने का आश्वासन दिया। शुरुआत में कुछ महीने तक कंपनी के अधिकारियों ने उसे छोटे-मोटे भुगतान किए, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने पूरी तरह बंद कर दिया। महिला के कथनानुसार महिला ने कई बार कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया और अपना किराया मांगा, लेकिन उसे हर बार बहाने बनाकर टाल दिया गया। जब महिला ने अपना घर वापस मांगने की कोशिश की, तो अधिकारियों ने उसे डराने-धमकाने की भी कोशिश की।

रुपए मिलने की आश में महिला

बता दें,महिला अपने हक के लिए (कंपनी प्रबंधन के कार्यरत अधिकारियों) पास दर -दर की ठोकरें खा रही है। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे न्याय मिले और उसका घर उसे वापस दिलाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रशासन से मांग

पीड़ित महिला ने प्रशासन से अपील की है, कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह के धोखे का शिकार न हो। और वहीं पीड़ित महिला ने बताया यदि उनके किराए राशि जल्द नहीं मिली तो वे प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी। वहीं इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, और लोग प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।