मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले में किसानों के जीवन में एक नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है, यह परिवर्तन कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग से आया है। जिले में कृषि कार्य में नवीन तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसान कम लागत और कम समय में बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं और वे समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव न केवल किसानों की मेहनत को आसान बना रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास भी ला रहा है।

बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खल्लारी के किसान श्री डिकेश्वर साहू इस परिवर्तन के बेहतर मिसाल बन चुके हैं। श्री साहू ने बताया कि वे अपने खेतों में अब धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन का उपयोग कर रहे हैं, जो उनके लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। पहले वे इस कार्य के लिए मजदूरों पर निर्भर रहते थे, जिसमें न केवल समय की अधिकता लगती थी, बल्कि लागत भी काफी बढ़ जाती थी। लेकिन अब पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के उपयोग से वे कम समय में ही अपने खेतों में रोपाई का कार्य सुचारू रूप से पूरा कर लेते हैं। श्री साहू ने कहा कि शासन की नीतियों और कृषि विभाग के मार्गदर्शन ने हमें नई तकनीकों से जोड़ा है।

नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर

पहले बहुत सारे मजदूरों की व्यवस्था करने और उनसे काम लेने काफी ज्यादा पैसे लगते थे, इससे उनके खेती कार्य लागत बढ़ जाती थी, लेकिन अब नई तकनीक के उपयोग से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है और कृषि कार्य में काफी मुनाफा हो रहा है। किसान श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन ने हमारे जीवन को आसान बनाया है। उनके किसान हितैषी निर्णयों और योजनाओं के संचालन से अब हम कृषि विभाग द्वारा निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती कार्य में काफी मुनाफा हुआ है। इसी ग्राम के एक अन्य किसान श्री बिसाली राम ने भी इस बदलाव की कहानी को साझा किया।

नवीन तकनीक के उपयोग से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर

उन्होंने बताया कि पहले वे मजदूरों के माध्यम से खेत में रोपाई का कार्य करते थे, लेकिन अब पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के प्रयोग से उनका कार्य न केवल तेज हुआ है, बल्कि लागत में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि आज हमारा खेत बेहतर रोपाई और कम मेहनत से तैयार हो रहा है, जिससे हम बेहद खुश हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं किसान सम्मान निधि और कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा संचालित योजनाएं किसानों के समृद्धि के द्वार खोल रही हैं। उन्होंने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगा दी है।

बालोद जिले में यह बदलाव केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि किसानों की सामुदायिक उन्नति का प्रतीक है। कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों और तकनीकी सहायता के माध्यम से किसानों को नवीन मशीनों और विधियों से परिचित कराया जा रहा है। पैडी ट्रांसप्लांटर, ड्रोन स्प्रेयर, और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग अब जिले के कई गांवों में देखने को मिल रहा है, जो न केवल उत्पादन बढ़ा रहा है, बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा कर रहा है।

CG – शिक्षक भर्ती : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, देखिये किन-किन पदों पर होगी भर्तियां…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) की सीधी भर्ती की जा रही है। इस पहल के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उप संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक शालाओं के लिए 50 पद उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए 30 पद तथा उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए 20 पद द्विव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी किया गया है। विस्तृत विज्ञापन तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी शीघ्र ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने भारतीय पुनर्वास परिषद्, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड./डी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री प्राप्त की हो एवं जिनका पंजीयन पुनर्वास परिषद में दर्ज हो।

CG – गजेंद्र श्रीवास्तव जगदलपुर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत…

गजेंद्र श्रीवास्तव जगदलपुर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

जगदलपुर, छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, एवं राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय संगठन महासचिव,राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट से विचार विमर्श कर वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने गजेंद्र श्रीवास्तव रमैया वार्ड चित्रकूट रोड जगदलपुर के निवासी को छत्तीसगढ़ प्रान्त का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है साथ ही इन्हें बस्तर संभाग का प्रभार भी दिया गया है । गजेंद्रश्रीवास्तव वर्तमान में शासकीय सेवक में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है तथा जगदलपुर के स्थानीय कायस्थ समाज में सचिव के पद पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं।

इन्हें प्रतिष्ठित कायस्थ समाज में समाजसेवी के रूप ने जाना पहचाना जाता है ।इसी के साथ साथ वे छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री का एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

सरल स्वभाव मृदु भाषी समाज के प्रति समर्पित है! इनके मनोनीत होने पर बधाई देने वाले में जगदलपुर से वर्षा श्रीवास्तव, सुप्रिती श्रीवास्तव, सुषमा श्रीवास्तव, विपुल श्रीवास्तव, शंकर लाल श्रीवास्तव,नारायणपुर से चंदादेवी श्रीवास्तव,देवव्रत श्रीवास्तव,जिज्ञासा श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव,कार्तिकनंदी,विपुल सरकार, सुभा श्रीवास्तव,ममता वर्मा,रायगढ़ से अजय श्रीवास्तव,प्रकाश श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव,कटघोरा से अजय श्रीवास्तव कोरबा से मिथलेश श्रीवास्तव,पाली से मुकेश श्रीवास्तव संजय वर्मा
संगठन के संरक्षक / संस्थापक संगत पंगत संगठन माननीय आर के सिन्हा बाबूजी पूर्व सांसद नई दिल्ली,आलोक संजर जी पूर्व सांसद भोपाल, डॉ अरुण सक्सेना जी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, सौरभ श्रीवास्तव जी विधायक वाराणसी कैंट,डॉ सुशील सिन्हा पूर्व अध्यक्ष के पी ट्रस्ट प्रयागराज, वी पी श्रीवास्तव आईपीएस लखनऊ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव,कायस्थ महासभा 7235 भारत कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, एवं कायस्थ अंतर्राष्ट्रीय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे लखनऊ ,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेक श्रीवास्तव जौनपुर ,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु जौनपुर ,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव चुन्नू गाज़ीपुर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई महाराष्ट्र,राष्ट्रीय महासचिव ई राजीव श्रीवास्तव भेल वाराणसी, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर श्रीवास्तव राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव जौनपुर उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव जौनपुर उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना आगरा उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि श्रीवास्तव गुड्डू भैया एडवोकेट जौनपुर उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष डी ए वी पी जी डिग्री कालेज काशी वाराणसी उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव पत्रकार काशी,राष्ट्रीय सचिव अवनीश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ , राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव जौनपुर उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय सचिव अजय वर्मा अज्जू जौनपुर उत्तर प्रदेश,चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश ,जौनपुर विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता , प्रदेश संरक्षक प्रशांत श्रीवास्तव सीनियर एडवोकेट हाइकोर्ट प्रयागराज, अजीत श्रीवास्तव रिंकू भईया प्रदेश अध्यक्ष बिहार पटना, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव चंडीगढ़ मोहाली,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा मोहन घोष कटक , प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दिनेश श्रीवास्तव दिन्नू भईया पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर , पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा जी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुश्री साक्षी श्रीवास्तव गाज़ीपुर , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर लखनऊ, युवा राष्ट्रीय महासचिव सृजन श्रीवास्तव दिल्ली , प्रदेश संगठन सचिव उत्तर प्रदेश अनुपम श्रीवास्तव जौनपुर,प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्वामी अनिल श्रीवास्तव हर्ष स्वामी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र श्रीवास्तव कवि वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश दयाल सरन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रतीक श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अतुल श्रीवास्तव दीपू, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश संतोष निगम नेता जी, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव रामपुर बरेली, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव जौनपुर रांची, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सलील श्रीवास्तव जौनपुर, जिला अध्यक्ष कायस्थ एकता मंच दयाशंकर निगम,जिलाध्यक्ष जौनपुर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, जिलाध्यक्ष प्रयागराज पंकज वर्मा , जिलाध्यक्ष चौंदली मनोज श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष गाजीपुर श्रीकान्त श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लखनऊ पुनीत श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी ई राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष वाराणसी रोशन श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सन्तोष कुमार श्रीवास्तव,युवा प्रदेश नेता सूर्यांश श्रीवास्तव पत्रकार, महिला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुश्री साक्षी श्रीवास्तव गाज़ीपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अल्पना श्रीवास्तव मुगलसराय चौंदली, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश करुणा श्रीवास्तव गाज़ीपुर, आदि लोगो ने शुभकामनाएं बधाई दिया।

ईना श्रीवास्तव कोंडागांव प्रदीप श्रीवास्तव भानु प्रतापपुर, मनीष श्रीवास्तव कांकेर, संतोष श्रीवास्तव कांकेर, शारदा श्रीवास्तव कांकेर, करुणा श्रीवास्तव कांकेर, प्रदीप श्रीवास्तव जीपीएम, प्रदीप श्रीवास्तव बिलासपुर, संतोष श्रीवास्तव जगदलपुर, पंकज श्रीवास्तव कांकेर, होशंा ग श्रीवास्तव कांकेर, लेखेश श्रीवास्तव दंतेवाड़ा, बहीलोचन श्रीवास्तव बचेली सुजीत कुमार श्रीवास्तव कोरबा शैलेश श्रीवास्तव पेंड्रा,शिव शंकर श्रीवास्तव गीदम, प्रकाश श्रीवास्तव बालोद, प्रकाश श्रीवास्तव एवं छत्तीसगढ़ के कायस्थो ने हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दिया।

CG – दर्दनाक हादसा : स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा को DJ वाहन ने मारी टक्कर, 5 बच्चों की हालत गंभीर घायल, मौके पर मची चीख पुकार…..

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। स्कूली बच्चों से भरी एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार DJ वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि अन्य दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई हैं।

घटना ग्राम खैरी के पास की है, जहां इंडियन पब्लिक स्कूल, नवागढ़ के छात्र रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। उस समय ई-रिक्शा में कुल 7 बच्चे सवार थे। अचानक तेज गति से आ रहे DJ वाहन ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया।

घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 5 बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और आवश्यकतानुसार उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है।

घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि DJ वाहन अक्सर तेज रफ्तार में चलते हैं और नियमों की अनदेखी करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG – धर्मांतरण विवाद में नया मोड़, कब्र से निकाली गई धर्मांतरित व्यक्ति की लाश, जताई जा रही ये आशंका…..

कांकेर। दुर्ग में धर्मांतरण के आरोप में दो ननों की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गयी है। तो वहीँ दूसरी तरफ कांकेर जिले में ईसाई धर्म अपनाने वाले युवक के शव को दफनाने के लिए दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मामले इतना बढ़ा कि एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी के कब्र खोदकर लाश को निकालना पड़ा। अब इस मामले में नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।

क्या है मामला

मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। नरहरपुर ब्लाक अंतर्गत जामगांव निवासी सोमलाल राठौर आदिवासी थे। जो 3 साल पहले धर्मांतरण के बाद ईसाई बन गए थे। सोमलाल राठौर की तबियत ख़राब थी। 26- 27 जुलाई की दरमियानी रात बीमारी के कारण उसका निधन हो गया था। निधन होने पर उनके बेटे और पत्नी ने उसके शव अस्पताल से लाकर खेत जामगांव नाला के पास ईसाई धर्म से दफना दिया था।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जब गांव वालों को इसकी जानकारी लगी तो गांव के लोग दफन गए स्थल पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि किसी को कहीं भी नहीं दफना सकते हैं श्मशान घाट में ही दफनाना चाहिए था। साथ ही हिन्दू के गांव में ईसाई का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। शव को कब्रिस्तान में दफनाना चाहिए। इसे लेकर खूब बवाल हुआ। दफन किए गए शव को निकाल कर अपने कब्रिस्तान में दफनाने की मांग की गई।

इसे लेकर सोमवार को 1000 की भीड़ चर्च पहुंची और जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों की घरों में तोड़फोड़ करने लगे। शव को कब्र से निकालकर गांव से दूर दफन करने की मांग की जाने लगी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन धीरे धीरे ग्रामीणों का विरोध हिंसक हो गया। ग्रामीण धरने पर ही बैठे रहे।

दूसरी तरफ मामले ने नया मोड़ लिया है। मृतक के भाई बहनों ने ह्त्या की आशंका जताई है। भाई की मौत के बाद उन्हें सूचना दिए बगैर दफना दिया गया जो कि संदेहास्पद हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव को मर्च्यूरी में रखवाया है। शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शव दफनाने को लेकर विवाद जारी

बता दें, गांव में ईसाई समुदाय के लोग पहले नहीं रहते थे। आदिवासी ही ईसाई धर्म में धर्मांतरित हुए हैं। जिसके चलते गांव में इनका कब्रिस्तान नहीं है और शव दफनाने को लेकर लगातार विवाद होते आ रहा है इससे पहले भी गांव में कई बार विवाद हो चुका है।

नई रोशनी की ओर: कोंटा विकासखंड का मेटागुड़ा गांव बना उम्मीद की नई मिसाल….

रायपुर: माओवाद प्रभावित सुदूर बस्तर अंचल का वह इलाका, जहां कभी सूरज ढलने के साथ ही घुप्प अंधेरा छा जाता था—अब वहां बिजली की रौशनी ने दस्तक दे दी है। जिला सुकमा के कोंटा विकासखंड अंतर्गत स्थित मेटागुड़ा में 27 जुलाई 2025 को जब पहली बार बिजली का बल्ब जला, तो यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं थी, बल्कि यह उस उजाले की शुरुआत थी, जो दशकों से विकास की प्रतीक्षा में खड़े लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई है।

कैम्प बना विकास का प्रवेश द्वार
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नियद नेल्ला नार योजना के तहत 29 दिसंबर 2024 को मेटागुड़ा में सुरक्षा कैम्प की स्थापना हुई थी। इस सुरक्षा कैम्प ने न सिर्फ सुरक्षा का घेरा बनाया, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी को भी कम किया। आज उसी कैम्प की बदौलत मेटागुड़ा और आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, संचार और अब बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचने लगी हैं।

नई रोशनी की ओर कोंटा इलाके का मेटागुड़ा गांव

बिजली नहीं, विश्वास पहुंचा है
बिजली आने से मेटागुड़ा और आसपास के ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल है। जिन घरों में अब तक दीपक की लौ ही रोशनी का एकमात्र साधन थी, वहां अब बल्ब जल रहे हैं। बच्चों की आंखों में पढ़ाई के नए सपने हैं और बुजुर्गों के चेहरे पर सुकून की रेखाएं।

 संवेदनशील क्षेत्र में कठिन रहा कार्य, लेकिन मिला सहयोग
इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सीआरपीएफ 131वीं वाहिनी की संयुक्त मेहनत रही। इस कार्य को सफल बनाने में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ श्री आनंद सिंह राजपुरोहित, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण, कमांडेंट सीआरपीएफ श्री दीपक कुमार साहू एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री मौली मोहन कुमार जैसे अधिकारियों का मार्गदर्शन और समन्वय रहा।

नियद नेल्ला नार योजना से बदली माओवाद प्रभावित क्षेत्र की तस्वीर

रोशनी के साथ आएंगे अवसर
बिजली सुविधा से अब ग्रामीणों को न केवल रोशनी मिलेगी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, सिंचाई, मोबाइल चार्जिंग, टेलीविजन, रेडियो जैसे संचार एवं मनोरंजन के साधनों तक भी आसान पहुंच होगी। सबसे बड़ी बात यह कि यह सुविधा ग्रामीणों को यह एहसास कराएगी कि शासन उनके साथ है और उनका भविष्य उज्जवल है।

 उजाले की यह शुरुआत, विकास की लंबी यात्रा की पहली सीढ़ी
मेटागुड़ा में बिजली आना सिर्फ एक गांव का विकास नहीं है, यह प्रतीक है उस सोच का, जिसमें बस्तर के अंतिम छोर तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने की प्रतिबद्धता है। “नियद नेल्ला नार” योजना का यह सफल उदाहरण आने वाले समय में अन्य दूरस्थ और अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।

रजपुरीकला पखनापारा में चाकू मारकर युवक की हत्या, दूसरा युवक घायल,पुलिस जांच में जुटी।

((नयाभारत लखनपुर सितेश सिरदार*)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला पखनापारा में एक युवक कि चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है वहीं चाकू के हमले से दूसरा युवक घायल हो गया है। मृतक की पहचान मदन सिंह पिता माखन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम गुमगराखुर्द नेवारडांड निवासी के रूप में हुई है,घायल युवक का नाम सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास 29 वर्ष रजपुरी कला पखना पारा निवासी बताया जा रहा है,28 जुलाई दिन सोमवार की रात लगभग 9:30 बजे चार पांच दोस्त मिलकर खाने पीने के दौरान हंसी मजाक कर रहे थे। सभी दोस्त अपने-अपने घर जाने लगे इसी दौरान चिंटू राम प्रजापति ने घर से चाकू लाकर सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास के कमर में हमला किया।घायल सुदर्शन दास दोस्तों को बुलाने गया वहीं मौके से भाग रहे मदन सिंह पिता माखन सिंह को दौडाने लगा। सुदर्शन दास और अन्य साथियों के द्वारा मदन सिंह की खोजबीन की गई परंतु कुछ पता नहीं चला,29 जुलाई आज सुबह पकनापरा स्थित बास झुरमुट नीचे मदन सिंह का खून से लथपथ शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है,कि चिंटू राम प्रजापति ने चाकू मार कर मदन सिंह की हत्या कर दी है। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से चिंटू राम प्रजापति फरार है।

शतरंज की बिसात पर बेटियों का परचम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने FIDE महिला शतरंज विश्व कप–2025 में भारत की बेटियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए विजेता दिव्या देशमुख और उपविजेता कोनेरू हम्पी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह भारत की बेटियों की शक्ति, संकल्प और सामर्थ्य की एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी। जब विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय बेटियाँ आमने-सामने हों, तो वह पल भारत के लिए गौरव का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का उत्सव बन जाता है।

उन्होंने कहा कि दिव्या देशमुख द्वारा खिताब जीतना और कोनेरू हम्पी द्वारा उपविजेता बनना इस बात का प्रमाण है कि भारत की बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह जीत पूरे देश, विशेषकर देश की बेटियों के आत्मबल और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाली है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दृढ़ संकल्प, एकाग्रता और लगन – इन तीन गुणों के माध्यम से दिव्या और हम्पी ने न केवल शतरंज की बिसात पर विजय प्राप्त की, बल्कि भारत के हर गाँव और शहर की बेटियों को यह संदेश भी दिया कि सपनों को साकार करने के लिए कोई सीमा नहीं होती।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह क्षण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते डेढ़ वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका उद्देश्य प्रदेश को समग्र विकास की ओर अग्रसर करते हुए जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये ठोस कदम आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक उदाहरण के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आज बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी स्थित स्टेडियम परिसर में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहद कम समय में जनता से किए गए अधिकांश वादों को धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि गरीबों के अपने घर के सपने को साकार करते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है, वहीं पिछले दो वर्षों का बकाया धान बोनस भी किसानों को दिया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिले में किया 102 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता दी जा रही है, जो सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इसी प्रकार, पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए अटल सेवा केंद्रों की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण स्तर पर ही नागरिक सेवाएं सुलभ हो रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिले में किया 102 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

इस अवसर पर उन्होंने बेमेतरा जिले को 102 करोड़ रुपये की लागत से 48 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसमें 35.76 करोड़ रुपये के 22 कार्यों का लोकार्पण और 66.91 करोड़ रुपये के 26 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 20 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण हेतु प्रति पंचायत 5-5 लाख की घोषणा की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण-संदेश दिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दाढ़ी नगर पंचायत को बड़ी सौगात देते हुए कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1.25 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाएं गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं और इन वर्गों के जीवन को उन्नत करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बेमेतरा जिले में किया 102 करोड़ की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा इन सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी सरकार की दिशा और दृष्टि है।

खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायक श्री दिपेश साहू, विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री ईश्वर साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG – नियम पालन न करने पर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही : यातायात पुलिस जुटी बस स्टैंड को व्यवस्थित करने में…

CG – यातायात पुलिस जुटी बस स्टैंड को व्यवस्थित करने में…

बेतरतीब गाड़ियों पर की गई कार्यवाही / दी गई समझाईश…

नियम पालन न करने पर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही…

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक बस्तर, शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन एवं यातायात प्रभारी मधुसूदन सिंह नाग तथा सउनि अनिल कुलदीप एवं अन्य यातायात स्टाफ के द्वारा दिनांक – 28/07/2025 को नया बस स्टैण्ड जगदलपुर में कई दिनो से एक ही स्थान पर बेतरतीब खड़ी बस जिसके कारण बस स्टैण्ड एवं मार्ग मे जाम की स्थिति बनी रहती थी तथा यात्रियो और आम जनता को आवागमन में असुविधा एवं परेशानी हो रही थी, ऐसे बस वाहन के चालक एवं मालक को निश्चित स्थान पर वाहन खड़ी करने समझाईश दिया गया एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है।

बस स्टैण्ड में रैम्प वाले स्थान पर जो दोपहिया वाहन को खड़ी कर देते है जिसके कारण चार पहिया वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क नही हो पाता था, ऐसे बेतरतीब खड़ी दोपहिया वाहनो पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।